realme P4x 5G लॉन्च: क्या 15,000 की रेंज में ये नया फोन मार्केट में नया बदलाव ला सकता है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपना नया realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार ब्रांड ने बजट सेगमेंट में बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों को लेकर बड़ा गेम खेला है। आमतौर पर इस रेंज में कुछ न कुछ कमी दिखती है, लेकिन P4x 5G के साथ कंपनी के यूज़र्स को एक संतुलित अनुभव देने की कोशिश की है।

realme P4x 5G price in India (कीमतें और उपलब्धता)

realme P4x 5G की शुरुआती कीमत ₹15,999 है, लेकिन लॉन्च ऑफर्स के साथ ये ₹13,499 तक मिल जाएगा। इसमें तीन स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं, जो 10 दिसंबर से Flipkart और realme.com पर उपलब्ध होंगे।

  • 6GB+128GB – ₹15,999 – (बैंक ऑफर के बाद – ₹13,499)
  • 8GB+128GB – ₹17,499 – (बैंक ऑफर के बाद -₹14,999)
  • 8GB+256GB – ₹19,499 – (बैंक ऑफर के बाद -₹16,999)

ये भी पढ़ें: Samsung TriFold की कीमत सुनकर उड़ गए होश, क्या ये भारत में आएगा?

realme P4x 5G स्पेसिफिकेशन

फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट है इसकी 7000mAh Titan Battery, जो एक स्लिम डिज़ाइन के बावजूद सिर्फ 8.39mm की बॉडी में फिट की गई है। realme का दावा है कि सिर्फ 6 मिनट की चार्जिंग के बाद ये फोन 1 घंटे तक BGMI चला सकता है। इसके साथ 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन सीधे पावर पर चलता है और गर्म नहीं होता।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.72-इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। ये AMOLED नहीं है, लेकिन स्क्रीन गेमिंग और स्क्रॉलिंग जैसी चीज़ों में काफी स्मूद है।

इस फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 7400 Ultra का इस्तेमाल किया गया है, जो BGMI में 90FPS और Free Fire में 120FPS तक सपोर्ट देता है। एक बड़ा VC Frostcore Vapour Chamber सिस्टम भी है, जो इसे ठंडा रखता है।

ये भी पढ़ें: OnePlus Ace 6T का धमाका – 8300mAh बैटरी ने उड़ाए फ्लैगशिप फोनों के होश

जहां बैटरी दमदार और प्रोसेसर स्मूद परफॉरमेंस के लिए अच्छा है, वहीँ इस किफायती फोन का कैमरा सेटअप हल्का रखा गया है। इसमें 50MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन Android 15 + realme UI 6.0 पर चलता है और कंपनी के अनुसार इसमें 2 एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageVivo T5x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, लेकिन क्या ये है सबसे बड़ा अपग्रेड?

अगर आपका फोन शाम तक पहुंचते-पहुंचते 15–20% पर आ जाता है या आपको किसी लम्बे सफर पर बैटरी की चिंता होती है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो Vivo का नया Vivo T5x 5G शायद उसी आदत को बदलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में यह फोन लॉन्च कर दिया है, …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.