Image
EXPAND

Airtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में कौन बेहतर वैल्यू देता है

अगर आप रोज़ ज़्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो एक प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है। अगर आप वेब सीरीज़, क्रिकेट, फिल्मों या AI tools चाहते हैं, तो दूसरा प्लान ज़्यादा का का लग सकता है। इसी असमंजस को आसान करने के लिए यहां Airtel और Jio के कुछ प्रचलित प्रीपेड प्लानों को उनके डेटा, वैलिडिटी और अतिरिक्त ऑफरों के हिसाब से समझाया गया है।

ये पढ़ें: Top 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

Jio Vs Airtel

Airtel के ₹1000 से कम वाले प्रीपेड प्लान

Airtel के प्रीपेड प्लानों में मनोरंजन और अतिरिक्त बेनिफिट्स पर अच्छा फोकस दिखता है। इसके कई रिचार्ज पैक्स में Airtel Xstream Play, SonyLIV, Amazon Prime Lite, Adobe Express Premium, Apple Music और Google One जैसे लाभ मिलते हैं। Airtel की आधिकारिक प्रीपेड प्लानों के पेज पर यूज़र्स पनि सुविधा और ज़रुरत के हिसाब से प्लान और ऑफर देख सकते हैं।

Airtel प्लान डाटा और वैलिडिटी कॉलिंग / SMSअतिरिक्त लाभ या सुविधाएं
₹979अनलिमिटेड 5G + 2GB प्रति दिन डेटा, 84 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन SonyLIV, Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹838अनलिमिटेड 5G + 3GB प्रति दिन डेटा, 56 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन Amazon Prime Lite, SonyLIV, Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹649अनलिमिटेड 5G + 2GB प्रति दिन डेटा, 56 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन Adobe Express Premium
₹5791.5GB प्रति दिन डेटा, 56 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play
₹429अनलिमिटेड 5G + 2.5 प्रति दिन डेटा, 1 महीनाअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play
₹379अनलिमिटेड 5G + 2GB प्रति दिन डेटा, 1 महीनाअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन Apple Music, Adobe Express Premium, Google One
₹1992GB कुल, 28 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play

Airtel में अगर आपको लंबी अवधि चाहिए, तो ₹979 का प्लान सबसे संतुलित लगता है क्योंकि इसमें 84 दिन की वैलिडिटी, 2GB प्रतिदिन डेटा और OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं। अगर आपका रोज़ का डेटा का इस्तेमाल ज़्यादा है, तो ₹838 का प्लान ज़्यादा सही रहेगा क्योंकि इसमें 3GB प्रतिदिन डेटा मिलता है। वहीं मासिक रिचार्ज वालों के लिए ₹429 और ₹379 के प्लान अच्छे विकल्प हो सकते हैं, खासकर अगर आपको Xstream Play, Apple Music, Google One या Adobe Express जैसी सुविधाएं चाहिए।

ये पढ़ें: सस्ते OnePlus, Oppo, Realme प्रोडक्ट के नाम पर बड़ा खेल – दिल्ली में नकली सामान की फैक्ट्री का पर्दाफाश

Jio के ₹1000 से कम वाले प्रीपेड प्लान

Jio के प्रीपेड प्लान में OTT, JioHotstar, JioTV, JioAICloud और Google Gemini Pro जैसे ऐप्स के फायदे ज़्यादा देखने को मिलते हैं। Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹1000 से कम के कई True 5G plans नज़र आते हैं, जिनमें ₹949, ₹859, ₹629, ₹500, ₹450, ₹399, ₹349 और ₹198 जैसे प्लान शामिल हैं।

Jio planडाटा और वैलिडिटी कॉलिंग / SMSअतिरिक्त लाभ या सुविधाएं
₹949अनलिमिटेड 5G + 2GB डेटा प्रतिदिन, 84 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹859अनलिमिटेड 5G + 2GB डेटा प्रतिदिन, 84 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹629अनलिमिटेड 5G + 2GB डेटा प्रतिदिन, 56 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹500अनलिमिटेड 5G + 2GB डेटा प्रतिदिन, 28 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन Prime Video Mobile, YouTube Premium, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, JioHotstar
₹450अनलिमिटेड 5G + 2GB डेटा प्रतिदिन, 36 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन JioHotstar, JioTV, JioCloud, Google Gemini Pro
₹399अनलिमिटेड 5G + 2.5GB डेटा प्रतिदिन, 28 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन FanCode, JioGames Mobile, JioHotstar
₹349अनलिमिटेड 5G + 2GB डेटा प्रतिदिन, 28 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन JioHotstar, JioTV, JioAICloud, Google Gemini Pro
₹198अनलिमिटेड 5G + 2GB डेटा प्रतिदिन, 14 दिनअनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन JioTV, JioAICloud

Jio में ₹949 plan उन यूज़र्स के लिए अच्छा है जिन्हें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ JioHotstar, JioTV, cloud और Gemini Pro जैसे ऐप्स के एक्सेस चाहिए। ₹500 Mega Content Plan OTT देखने वालों के लिए खास है, क्योंकि इसमें Prime Video Mobile, YouTube Premium, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ और JioHotstar जैसे कई विकल्प मिलते हैं। Jio के JioHotstar प्लानों की ऑफिशियल लिस्टिंग में भी कई ऐसे पैक दिखते हैं जिनमें क्रिकेट और OTT ऐप्स के बेनिफिट्स दिए गए हैं।

Jio Vs Airtel: आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर है?

Jio Vs Airtel में अगर आपको लंबी अवधि और बैलेंस्ड डेटा चाहिए, तो Airtel ₹979 और Jio ₹949 सीधा मुकाबला करते हैं। दोनों में 84 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेटा रोज़ मिलता है, लेकिन Airtel SonyLIV/Xstream Play/Adobe बेनिफिट्स देता है, जबकि Jio JioHotstar, JioAICloud और Gemini Pro जैसे फायदे ऑफर करता है।

अगर आपकी ज़रूरत ज़्यादा डेली डेटा की है, तो Airtel का ₹838 प्लान काफी अच्छा है क्योंकि इसमें 3GB डेटा आपको रोज़ मिलेगा। वहीँ Jio में ₹399 के प्लान में 2.5GB डेटा प्रतिदिन के साथ स्पोर्ट्स और गेमिंग की कुछ सुविधाएं दी जाती हैं।

अगर आप OTT कंटेंट ज़्यादा देखते हैं, तो Jio का ₹500 Mega Content Plan सबसे बेहतर लगता है, क्योंकि इसमें कई OTT platforms एक साथ मिलते हैं। वहीं Airtel उन यूज़र्स के लिए अच्छा है जिन्हें SonyLIV, Amazon Prime Lite, Xstream Play, Apple Music, Google One या Adobe Express जैसे मिलेजुले ऑफर चाहिए।

कुल मिलाकर, Jio उन लोगों के लिए बेहतर दिखता है जो OTT, AI और cloud benefits को ज़्यादा वैल्यू देते हैं, जबकि Airtel उन यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें ज़्यादा डेली डेटा और एंटरटेनमेंट ऐप्स का मिलाजुला एक्सेस चाहिए। रिचार्ज करने से पहले Airtel Thanks या MyJio app में अपने सर्किल के हिसाब से बेनिफिट्स ज़रूर चेक कर लें, क्योंकि टेलीकॉम प्लान समय-समय पर बदलते रहते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageJio vs Airtel: 500 से कम कीमत में कौन दे रहा बेहतर फायदें वाला प्लान

Jio और Airtel दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों ने इतने सारे रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं, कि हम कन्फ्यूज हो जाते हैं, कि अगर किफायती कीमत पर कोई प्लान के लिए रिचार्ज करना चाहें तो कौनसी कंपनी बेहतर ऑप्शन देगी। हालांकि दोनों ही कंपनियों ने 500 रुपए से कम कीमत पर रिचार्ज प्लान लॉन्च किए …

Image₹500 में 5G, OTT और AI का फायदा? Jio के नए साल वाले प्लान की पूरी डिटेल

नए साल की शुरुआत के साथ Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए ₹500 का Happy New Year 2026 प्लान पेश किया है। यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन इतने सारे लाभों के …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageJio का ये प्लान दे रहा 200 से कम कीमत में 2GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग और OTT की सुविधा

अक्सर कई लोगों को ज्यादा डेटा वाले प्लान की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि वो दिनभर इंटरनेट का उपयोग करते हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं, और कम कीमत में ज्यादा डेटा वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपको बता दें Jio आपकी ये इच्छा पूरी कर चुका है। दरअसल, Jio ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.