Jio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अब प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और कॉलिंग देखने तक सीमित नहीं रहा है। Jio vs Airtel दोनों के ₹355 वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और करीब 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानि पहली नज़र में दोनों प्लान लगभग एक जैसे लगते हैं। लेकिन असली फर्क उन अतिरिक्त सुविधाओं में है, जो आपकी रोज़ की डिजिटल ज़रूरतों को आसान बना सकती हैं।

अगर आपका फोन ज़्यादातर क्रिकेट, फिल्में, शो और AI tools आज़माने के लिए इस्तेमाल होता है, तो Jio का प्लान ज़्यादा दिलचस्प लग सकता है। वहीं अगर आप सोशल मीडिया पोस्ट बनाते हैं, फ्रीलांस काम करते हैं या स्पैम और फ्रॉड कॉल्स से परेशान रहते हैं, तो Airtel का ₹355 प्लान आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

ये पढ़ें: जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

Jio ₹355 vs Airtel ₹355: फायदे क्या हैं?

फीचरJio ₹355 प्लानAirtel ₹355 प्लान
वैलिडिटी30 दिन30 दिन
कुल डेटा25GB25GB
डेली डेटा लिमिटनहींनहीं
कॉलिंगअनलिमिटेडअनलिमिटेड
SMS100 प्रतिदिनस्टैंडर्ड
रोज का खर्चकरीब ₹11.83करीब ₹11.83
स्ट्रीमिंगJioHotstar Mobile, 3 महीनेनहीं
क्लाउड स्टोरेज50GB JioAICloudनहीं
AI फायदाGoogle Gemini Pro trial, 18 महीनेनहीं
क्रिएटिव टूलनहींAdobe Express Premium, सीमित समय के लिए
सुरक्षानहींAirtel Safe Network, AI spam और fraud protection
उपलब्धतापूरे भारत मेंपूरे भारत में

ये पढ़ें: ₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

Jio ₹355 किसके लिए बेहतर है?

Jio का ₹355 प्लान एंटरटेनमेंट और AI में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ज़्यादा बेहतर है। इसमें 25 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar Mobile का 3 महीने का फायदा मिलता है। यानि क्रिकेट मैच, फिल्में और शो देखने वालों के लिए यह प्लान ज़्यादा उपयोगी हो सकता है।

इसके अलावा 50 GB JioAICloud और 18 महीने का Google Gemini Pro trial भी मिलता है। अगर आप Gmail, Docs, Photos या दूसरे Google tools इस्तेमाल करते हैं, तो Gemini Pro वाला फायदा सच में काम आ सकता है। हालांकि, अगर आप AI tools का इस्तेमाल नहीं करते, तो यह फायदा सिर्फ नाम का रह जाएगा।

Airtel ₹355 किसके लिए बेहतर है?

Airtel का ₹355 प्लान उन लोगों के लिए ज़्यादा उचित है, जो फोन से काम भी करते हैं। इसमें Adobe Express Premium मिलता है, जिससे सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर, या अन्य डिज़ाइन जल्दी बनाए जा सकते हैं। क्रिएटर, पढ़ने वाले बच्चे या फ्रीलांसर जैसे लोगों या छोटे व्यापारियों के लिए यह फायदा JioHotstar से ज़्यादा काम का हो सकता है।

दूसरी बड़ी बात Airtel Safe Network है। यह AI की मदद से स्पैम और फ्रॉड कॉल्स से सुरक्षा देता है। अगर आप public Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं या रोज़ कई अनजान कॉल्स आते हैं, तो यह फीचर ज़्यादा उपयोगी है।

ये पढ़ें: फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

कौन सा प्लान लेना चाहिए?

Jio vs Airtel के दोनों प्लानों की कीमत, डेटा और अवधि लगभग बराबर है। इसलिए फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आपको रिचार्ज से क्या चाहिए। मनोरंजन, क्रिकेट और Gemini Pro चाहिए, तो Jio ₹355 prepaid plan बेहतर है। Creative tools, काम के लिए या सुरक्षा चाहिए, तो Airtel ₹355 prepaid plan ज़्यादा समझदारी वाला विकल्प लगता है।

कुल मिलाकर, ₹355 में दोनों कंपनियां अब सिर्फ डेटा नहीं बेच रहीं, बल्कि आपकी digital lifestyle को target कर रही हैं। इसलिए रिचार्ज करने से पहले यह देखना ज़रूरी है कि आप फोन पर सबसे ज़्यादा क्या करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

ImageJioHotstar फ्री के साथ आते हैं ये सभी ब्रॉडबैंड प्लान – जानिए कौन-सा प्लान दे रहा है सबसे बेहतर ऑफर – JioFiber, Airtel या ACT?

आजकल मनोरंजन की दुनिया सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रही। Netflix, Prime Video, SonyLIV और अब JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने हर घर को सिनेमाघर बना दिया है। लेकिन हर ऐप का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में अगर एक ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ही Free JioHotstar जैसे सारे ओटीटी फायदे …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

Discuss

Be the first to leave a comment.