Image
EXPAND

Realme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 Pro जैसा दिखता है, मिलते हैं।

सभी रंगों में लाल (Starlight Red) रंग सबसे बेहतर दिखता है, क्योंकि उसमें ग्लॉसी फिनिश और रिफ्लेक्ट करने वाला पैटर्न डिज़ाइन है। मेरे पास जो नीले रंग का वेरिएंट है, वह भी हाथ में काफी साफ-सुथरा और प्रीमियम लगता है। इसके बैक पैनल पर पंखों जैसी रिफ्लेक्ट करने वाला टेक्सचर, यानि रौशनी पड़ने पर टेक्सचर और दिखता है और रंग थोड़ा बदलता है) दिया गया है। realme इसे “Gleaming Wings” डिज़ाइन कहता है, और सच कहूं तो यही चीज़ फोन को देखने में थोड़ा अलग ज़रूरी बनाती है। मेटैलिक लुक वाला कैमरा मॉड्यूल भी इसके प्रीमियम अनुभव को थोड़ा और बढ़ा देता है।

लेकिन जैसे ही आप डिज़ाइन और बैटरी लाइफ से आगे बढ़ते हैं, इसमें किये गए समझौते साफ दिखने लगते हैं। और करीब ₹30,000 की कीमत पर इन्हें नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं है, क्योंकि OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70 Fusion और Infinix Note 60 Pro जैसे फोन कुल मिलाकर कहीं ज़्यादा संतुलित अनुभव देते हैं। तो क्या realme 16T सच में खरीदने लायक है? आइए, इस Realme 16T रिव्यू में जानते हैं।

realme 16T की कीमत और उपलब्धता

The realme 16T तीन स्टोरेज विकल्पों में आपको मिलेगा:

  • 6GB + 128GB: ₹29,999
  • 8GB + 128GB: ₹31,999
  • 8GB + 256GB: ₹34,999

इसे आप Flipkart, realme स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों से खरीद सकते हैं।


realme 16T स्पेसिफिकेशन:
  • डिस्प्ले: 6.8-इंच 720p LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स HBM ब्राइटनेस, 254ppi, DC डिमिंग
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 (2x Cortex-A76 up to 2.4GHz + 6x Cortex-A55 up to 2.0GHz), TSMC 6nm प्रोसेस
  • रैम: 6GB / 8GB LPDDR4X RAM
  • स्टोरेज: 128GB / 256GB UFS 2.2, 2TB तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट
  • सॉफ्टवेयर: Android 16 पर आधारित realme UI 7.0
  • मुख्य कैमरा: 50MP Sony IMX852, 1/2.93-इंच, f/1.8, 28mm, PDAF, 1080p 30fps
  • डेप्थ / मोनोक्रोम कैमरा: 2MP, f/2.4
  • सेल्फी कैमरा: 16MP Sony IMX480, 1/3.09-इंच, f/2.4, 23mm, fixed focus, 1080p 30fps
  • बैटरी: 8,000mAh, 45W SUPERVOOC चार्जिंग, बायपास चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग
  • कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, USB Type-C 2.0
  • बायोमेट्रिक्स: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक
  • ऑडियो: सिंगल स्पीकर, 400% Ultra Volume mode, ड्यूल माइक्रोफोन्स
  • बिल्ड: IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पानी व धूल से सुरक्षा, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, प्लास्टिक फ्रेम, Panda Glass प्रोटेक्शन
  • डायमेंशंस: 166.47 x 78.23 x 8.88mm
  • वज़न: 224 ग्राम

Realme 16T रिव्यू:अनबॉक्सिंग

realme 16T

बॉक्स के अंदर realme 16T, 45W USB-A चार्जर, USB-A से USB-C केबल, एक पारदर्शी सिलिकन केस, सिम इजेक्टर टूल और ज़रूरी कागज़ात मिलते हैं। फोन पर पहले से स्क्रीन की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टर भी लगा हुआ आता है।

Realme 16T रिव्यू: चीज़ें जो मुझे realme 16T में पसंद आयीं

1. प्रीमियम डिज़ाइन

इस फोन की सबसे मज़बूत खूबियों में डिज़ाइन आसानी से शामिल हो जाता है। फ्लैट फ्रेम, ग्लॉसी फिनिश, स्लिम होना, पीछे की तरफ रिफ्लेक्टिव टेक्सचर और मेटल जैसे लुक के साथ कैमरा मॉड्यूल इसे अपनी असली कीमत से कहीं ज़्यादा महंगा दिखाते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि 8,000mAh बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.88mm ही है।

realme 16T

इसके बैक पैनल पर चमचमाता अलग अलग दिशाओं से रौशनी पड़ने पर रिफ्लेक्ट होने पैटर्न दिया गया है। खासकर इसका लाल रंग का वेरिएंट काफी ज़्यादा आकर्षक लगता है। साफ है कि realme ने इस बात पर काफी ध्यान दिया है कि फोन दिखने में काफी आकर्षक लगे।

realme 16T

हालांकि, एक बात थोड़ी जो खरीददार को पहली नज़र में भ्रामक लगती है। पीछे का कैमरा लेआउट देखने में ट्रिपल-कैमरा सेटअप जैसा लगता है, लेकिन असल में यहां पीछे सिर्फ एक ही सही मायनों में काम का कैमरा मिलता है।

2. शानदार बैटरी लाइफ

realme 16T की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। 8,000mAh की बैटरी इस सेगमेंट में वाकई बहुत अच्छा बैकअप देती है, और सच कहूं तो यहां बैटरी की चिंता लगभग खत्म हो जाती है।

realme 16T

अगर आप बहुत ज़्यादा फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो भी यह फोन आराम से पूरा दिन निकाल देता है और फिर भी काफी बैटरी बची रहती है। वहीं हल्के इस्तेमाल में इसे दो दिन या उससे भी आगे तक खींचा जा सकता है। आपको इससे करीब 13 से 14 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम मिल सकता है, जो अपने आप में काफी प्रभावशाली है।

स्टैंडबाई पर भी बैटरी ड्रेन ज़्यादा नहीं होता, ये अच्छी तरह नियंत्रण में रहता है, और realme का सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन आइडल यूसेज में फोन को और ज़्यादा देर तक चलने में मदद करता है।

फोन में bypass charging भी मिलती है, जो गेमिंग सेशन के दौरान बैटरी पर लगातार दबाव डालने के बजाय सीधे फोन को पावर देती है। इससे चार्जिंग और गेमिंग साथ होने पर हीटिंग थोड़ी कम रखने में मदद मिलती है।

3. IP69 प्रोटेक्शन और ड्यूरेबिलिटी

यहां IP69 प्रोटेक्शन का मिलना निश्चित तौर पर एक अच्छी बात है। फोन IP66, IP68 और IP69 जैसे प्रोटेक्शन स्टैंडर्ड्स के साथ आता है, यानी इसे धूल, पानी के छींटों, बारिश और यहां तक कि हाई प्रेशर वाले पानी जैसी स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

realme 16T

इसके साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जो ड्रॉप रेजिस्टेंस के लिए है, यानि फोन गिरने पर भी इसकी बॉडी थोड़ा सहन कर सकती है। realme ने फोन के कोनों एयर इंटरनल स्ट्रक्चर को भी ज़्यादा मज़बूत बनाया है, ताकि कुल मिलकर मज़बूती और बेहतर हो सके। अगर आप अक्सर सफर करते हैं या आउटडोर में फोन का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह अतिरिक्त सुरक्षा सच में काम आ सकती है।

realme 16T

4. 400% वॉल्यूम बूस्ट वाले स्पीकर

हालांकि फोन में आवाज़ के लिए सिर्फ एक ही स्पीकर दिया गया है, फिर भी मीडिया देखने-सुनने के लिहाज़ से इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक है। आवाज़ का स्तर अच्छा है, वोकल भी काफी हद तक साफ सुनाई देते हैं, और 400% volume boost mode शोर-भरे माहौल में सच में मदद करता है।

realme 16T

बेशक, इसकी आवाज़ किसी फ्लैगशिप फोन जैसी नहीं लगती और ये स्टीरियो स्पीकर भी नहीं है। फिर भी YouTube, Instagram Reels, Netflix और सामान्य गेमिंग के लिए यह अपना काम ठीक से कर देता है।

5. AI एडिटिंग फीचर्स की लंबी सूची

realme 16T

realme ने इस फोन में AI फीचर्स की काफी लंबी सूची दी है, और इस सेगमेंट में इतने ज़्यादा AI टूल्स एक साथ कम ही देखने को मिलते हैं।

तो यहां आपको मिलते हैं:

  • AI Popout
  • AI Eraser
  • AI Perfect Shot
  • AI Instant Clip
  • AI StyleMe
  • AI LightMe
  • AI Football Star
  • AI Profile Portrait

AI Popout की मदद से तस्वीर में मौजूद सब्जेक्ट फ्रेम से बाहर निकलता हुआ दिखता है, जिससे सोशल मीडिया पोस्ट और collage ज़्यादा मज़ेदार या dramatic लगते हैं। AI Eraser तस्वीरों से अनचाही चीज़ें हटाने में काम आता है। वहीँ AI Instant Clip चुनी हुई तस्वीरों और वीडियो को टेम्पलेट और ट्रांज़िशन के साथ अपने-आप छोटे व्लॉग जैसे क्लिप में बदल सकता है।

AI StyleMe स्टाइलिश पोर्ट्रेट (stylized portraits) और प्रोफाइल फोटो जैसी तस्वीरें बनाता है, जबकि AI LightMe कम रौशनी वाले सीन में चेहरों पर AI की मदद से लाइट को एडजस्ट करके जोड़ता है। यह लाइटिंग इफ़ेक्ट कभी-कभी अजीब या कह सकते हैं कि प्राकृतिक नहीं लगता, लेकिन कई बार लो-लाइट सेल्फी में यह चेहरे की डिटेल्स को वाकई थोड़ा बेहतर करने में मदद करता है।

इनमें से कई फीचर्स साफ तौर पर Instagram और TikTok जैसे कंटेंट को बनाने के लिए ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, और कम उम्र के यूज़र्स या फोटोग्राफी में नए फीचरों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करने वाले लोगों को ये उपयोगी लग सकते हैं।

6. LumaColor इमेज प्रोसेसिंग

LumaColor इमेज प्रोसेसिंग का मुख्य फोकस पोर्ट्रेट और स्किन टोन पर रहता है। फोन कोशिश करता है कि तस्वीरों में रंग थोड़े चटकीले दिखें, चेहरे ज़्यादा ब्राइट लगें और कॉन्ट्रास्ट भी थोड़ा शानदार बने, ताकि सोशल मीडिया पर तस्वीरें ज़्यादा आकर्षक लग सकें।

अच्छी रौशनी में पोर्ट्रेट ज़्यादातर ठीक आते हैं। एज डिटेक्शन भी अच्छा रहता है और अधिकतर मौकों पर चेहरे की डिटेल भी काफी साफ बनी रहती हैं। स्किन स्मूदिंग कभी-कभी थोड़ा ज़्यादा हो जाती है, लेकिन कुल मिलाकर साधारण इस्तेमाल के लिए नतीजे देखने में अच्छे लगते हैं।

7. सेल्फी मिरर  

realme 16T

Selfie Mirror इस फोन के ज़्यादा अलग और दिलचस्प फीचर्स में से एक है। इसकी मदद से आप पीछे वाले कैमरे से सेल्फी ले सकते हैं और कैमरा मॉड्यूल के पास दी गई शीशे जैसे गोल हिस्से में अपना फ्रेम देख सकते हैं।

जहां तक मेरी बात है, मैंने इस फीचर का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि मैं अब भी फ्रंट कैमरा से सामान्य तरीके से सेल्फी लेना ज़्यादा पसंद करती हूँ। इसकी एक वजह यह भी है कि मुख्य कैमरा सिर्फ 28mm का है, यानि इसका फील्ड ऑफ़ व्यू काफी कम है। फिर भी, यह फोन में मिलने वाला एक अच्छा अतिरिक्त फीचर कहा जा सकता है।

Realme 16T रिव्यू: 4 चीज़ें जो realme 16T में और बेहतर हो सकती थीं

1. 720p LCD स्क्रीन

realme 16T

यह इस सेगमेंट में मिलने वाली सबसे कमज़ोर स्क्रीन्स में से एक लहि जा सकती है। यहां 6.8-इंच जैसी बड़ी स्क्रीन पर सिर्फ 720p LCD पैनल मिलता है, और 254ppi की वजह से फ्रेम में सॉफ्टनेस तुरंत महसूस होने लगती है, चाहे आप वीडियो देख रहे हों, सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों या टेक्स्ट पढ़ रहे हों।

realme 16T

रंग भी खास अच्छे और वाइब्रेंट नहीं लगते, और LCD होने की वजह से काले रंग हल्के से ग्रे नज़र आते हैं। ऊपर से नीचे का बड़ा चिन फोन को सामने से थोड़ा सस्ता दिखाता है। इस कीमत पर दूसरे फोन इससे कहीं बेहतर AMOLED स्क्रीन, ज़्यादा शार्प रेज़ॉल्यूशन और बेहतर कॉन्ट्रास्ट दे रहे हैं।

2. Dimensity 6300 

₹30,000 के फोन में Dimensity 6300 और UFS 2.2 स्टोरेज थोड़ा निराशाजनक लगते हैं। हल्के-फुल्के रोज़मर्रा के कामों में परफॉर्मेंस ठीक रहती है, लेकिन जैसे ही आप भारी मल्टीटास्किंग या गेमिंग शुरू करते हैं, इसकी सीमाएं जल्दी सामने आने लगती हैं।

realme 16T

ऐप्स खुलने में थोड़ा ज़्यादा समय लेते हैं, एनीमेशन कभी-कभी अटकते हैं, और कुल मिलाकर रेस्पॉन्स भी उतना तेज़ नहीं दिखता, जैसी इस कीमत पर या अप्पर मिड-रेंज सेगमेंट में उम्मीद की जाती है।

3. कैमरा सेटअप

realme 16T

पीछे का कैमरा सेटअप देखने में जितना प्रभावशाली लगता है, असल में उतना नहीं है। यहां आपको सही मायनों में काम का सिर्फ एक ही रियर कैमरा मिलता है, जबकि दूसरा 2MP मोनोक्रोम सेंसर ज़्यादा उपयोगी साबित नहीं होता।

यहां न अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, न टेलीफोटो, न मैक्रो कैमरा, न OIS का सपोर्ट, और न ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग है। ₹30,000 की कीमत पर इन कमियों को सही ठहराना मुश्किल है, खासकर जब मुकाबले के फोन इससे कहीं बेहतर कैमरा हार्डवेयर दे रहे हैं।

प्राइमरी कैमरा दिन की रौशनी में ठीक-ठाक काम करता है, लेकिन कम रोशनी में डिटेल जल्दी घटने लगती है, डायनामिक रेंज स्टेबल नहीं रहती (अस्थिर हो जाती है) और वीडियो क्वालिटी भी बस एवरेज ही रह जाती है।

4. चार्जिंग स्पीड 

realme 16T

45W चार्जिंग सुनने में ठीक लगती है, लेकिन इस सेगमेंट के कई दूसरे फोन इससे कहीं तेज़ चार्ज होते हैं और साथ ही अच्छा बैटरी बैकअप भी देते हैं।

ऊपर से यहां 8,000mAh की इतनी बड़ी बैटरी मिलती है, इसलिए 45W अडैप्टर होने के बावजूद कम प्रतिशत से फोन को चार्ज होने में फिर भी अच्छा-खासा समय लगता है।

ध्यान देने वाली दूसरी बातें

realme 16T

कागज़ पर 144Hz रिफ्रेश रेट प्रभावशाली लगता है, लेकिन असल इस्तेमाल में इसका असर उतना बड़ा नहीं दिखता, क्योंकि स्क्रीन खुद ही कम रेज़ॉल्यूशन वाला LCD पैनल है।

हल्के-फुल्के इस्तेमाल वाली गेमिंग में तापमान नियंत्रण ठीक रहता है। बड़े VC कूलिंग सिस्टम की वजह से फोन कैज़ुअल गेमिंग के दौरान बहुत ज़्यादा या चिंता करने लायक गर्म नहीं होता।

realme 16T

COD Mobile इस फोन पर खेला जा सकता है, लेकिन BGMI का परफॉरमेंस गंभीर रूप से खेलने वाले खिलाड़ियों के हिसाब से काफी नहीं है। अच्छी बात यह है कि साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर रोज़मर्रा के इस्तेमाल में तेज़ और भरोसेमंद बना रहता है।

इसके अलावा कुछ छोटी लेकिन काम की बातें भी मिलती हैं, जैसे ड्यूल सिम के साथ डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, गेमिंग के दौरान बायपास चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट (हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड बहुत धीमी है), डिजिटल और एनालॉग दोनों तरह के टाइप-सी ईयरफोन का सपोर्ट, RAM बढ़ाने का विकल्प, अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड, ड्यूल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग, और बॉक्स में फोन पर पहले से लगा स्क्रीन प्रोटेक्टर व कवर।

वहीं दूसरी तरफ, वाइब्रेशन मोटर काफी साधारण महसूस होती है, 224 ग्राम वज़न की वजह से फोन साफ तौर पर भारी लगता है, और सॉफ्टवेयर में अब भी कुछ ऐसे पहले से इंस्टॉल ऐप्स मिलते हैं, जिनकी खास ज़रूरत नहीं लगती।

निष्कर्ष: क्या आपको realme 16T खरीदना चाहिए?

realme 16T इस सेगमेंट के अधिकतर फोनों से थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। जहां बाकी फोन परफॉर्मेंस पर ज़्यादा ज़ोर देते हैं, वहीं यह बैटरी लाइफ, ड्यूरेबिलिटी और रोज़मर्रा के काम आने वाले फीचर्स पर ज़्यादा ध्यान देता है। इसकी बड़ी बैटरी इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है, जबकि प्रीमियम दिखने वाला डिज़ाइन, IP69 प्रोटेक्शन और AI फीचर्स की लंबी सूची इसे एक आधुनिक और फीचर-भरा अनुभव देने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, कुछ हिस्सों में यह फोन इसी कीमत के दूसरे विकल्पों के मुकाबले थोड़ा कम महसूस होता है। 720p LCD डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट, UFS 2.2 स्टोरेज, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का न होना और औसत गेमिंग परफॉर्मेंस ऐसे पहलू हैं, जो ज़्यादा मांग रखने वाले यूज़र्स को निराश कर सकते हैं, खासतौर पर तब, जब आपकी प्राथमिकता गेमिंग, कैमरा या मल्टीमीडिया अनुभव हो।

Smartprix ⭐ रेटिंग: 7.0/10

  • डिज़ाइन: 8.2/10
  • डिस्प्ले: 6.5/10
  • परफॉरमेंस: 6.3/10
  • बैटरी: 9.2/10
  • कैमरे: 6.7/10
  • सॉफ्टवेयर: 7/10

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौतेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

Xiaomi भारत में अपनी T-सीरीज़ की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने X पर “The T is coming” लिखकर नई सीरीज़ को टीज़ किया है, जिससे साफ संकेत मिला है कि Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार भारतीय बाज़ार में आएगी। यह लॉन्च इसलिए खास है क्योंकि भारत में आखिरी बार Xiaomi 11T सीरीज़ 2022 …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageAmazon पर छुपे हैं ₹1000 से कम के ये 10 मज़ेदार gadgets, देखकर हर कोई पूछेगा “कहाँ से खरीदा?”

Amazon India पर कुछ ऐसे गैजेट्स भी मिल जाते हैं जो दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन देखने वालों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई गैजेट्स की कीमत ₹1000 से कम है। इस लिस्ट में हमने Amazon पर मौजूद 10 ऐसे गैजेट्स चुने हैं जो आपके डेस्क, …

Discuss

Be the first to leave a comment.