Flipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, यानी एक दिन पहले, डील्स देखने और खरीदने का मौका मिल जाएगा। इनमें सबसे आकर्षक डील iPhone 17 की हो सकती है।

दिलचस्प बात ये है कि ये सेल ऐसे समय पर आ रही है जब ज्यादातर कंपनियां फोन महंगे कर रही हैं। RAM और दूसरे पार्ट्स की कीमत बढ़ने की वजह से मार्केट में फोन सस्ते होने की बजाय महंगे हो रहे हैं। ऐसे में Flipkart की ये सेल थोड़ा राहत देने वाली लगती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 के ऑफर को लेकर है। अगर आप इसे लेने का सोच रहे थे लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब मौका मिल सकता है। सेल के दौरान इसकी कीमत करीब ₹71,900 तक जा सकती है, जबकि लॉन्च के समय ये ₹82,900 में आया था।

iPhone 17 review

ये पढ़ें: Samsung ने अचानक सस्ते किए अपने फोन – Galaxy S26 Ultra समेत कई मॉडल पर बड़ी छूट

बाकी iPhones पर भी मिल सकती है छूट

Flipkart Sasa Lele Sale में सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, बल्कि Apple के कई और मॉडल्स भी कम कीमत पर मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया iPhone 17e करीब ₹60,900 में दिख सकता है, जबकि प्रीमियम मॉडल्स में iPhone 17 Pro करीब ₹1,09,900 और iPhone 17 Pro Max करीब ₹1,24,900 तक जा सकता है। इसके अलावा iPhone Air भी ₹1 लाख से कम, करीब ₹95,900 में लिस्ट हो सकता है।

पुराने मॉडल्स की बात करें तो iPhone 16 करीब ₹58,900, iPhone 15 करीब ₹51,900 और बड़े डिस्प्ले वाला iPhone 16 Plus करीब ₹73,900 में मिल सकता है। वहीं, iPhone 16e की कीमत भी करीब ₹55,900 तक जा सकती है। हालांकि, ये कीमतें बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज और कूपन के बाद की हो सकती हैं, इसलिए असली डील सेल शुरू होने पर ही साफ होगी।

हालांकि, ये फाइनल कीमत बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज और कूपन मिलाकर बनेगी—तो असली डील सेल शुरू होने पर ही साफ होगी।

SBI कार्ड यूज़र्स के लिए 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, और ये EMI पर भी लागू होगा, जिससे डील और बेहतर हो सकती है।

अब बात करें कि iPhone 17 क्यों खास है। इस बार इसमें 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स में मिलता था। परफॉर्मेंस भी Apple A19 के साथ काफी स्मूद है—चाहे गेमिंग हो या रोज़ का इस्तेमाल।

कैमरा भी भरोसेमंद है, खासकर लो लाइट में। इसमें 48 MP का प्राइमरी कैमरा है, जो आपको 10x डिजिटल ज़ूम के साथ मिलेगा और साथ ही 48 MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है। साथ में नया 18 MP वाइड एंगल सेल्फी कैमरा भी इसका हिस्सा है, जो ग्रुप फोटो लेना भी आसान बना देता है।

बैटरी की बात करें तो ये पूरा दिन आराम से निकाल देती है।

कुल मिलाकर, अगर आप iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो ये सेल सच में एक अच्छा मौका बन सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

Discuss

Be the first to leave a comment.