15 अप्रैल तक करें ये रिचार्ज और IPL देखें फ्री में – Jio Unlimited ऑफर की वैलिडिटी बढ़ाकर की गयी 15 अप्रैल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

IPL 2025 का दीवानगी बढ़ती जा रही है और इसके फैंस के लिए Jio ने एक बार फिर बड़ा तोहफा पेश किया है। Reliance Jio ने अपने धमाकेदार JioStar (Jio hotstar) ऑफर की वैलिडिटी को अब 31 मार्च से बढ़ाकर, 15 अप्रैल 2025 कर दिया है, यानि अब आप Disney+ Hotstar पर IPL के लाइव मैच एकदम फ्री (free Jiostar subscription) में देख सकते हैं, बिना JioStar का सब्सक्रिप्शन लिए।

दरअसल, Jio ने ये ऑफर अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए पेश किया था। इसे मार्च में कंपनी ने पेश किया था, जो 22 मार्च से Jio के 299 रुपए और उससे ऊपर के सभी प्रीपेड प्लानों पर लागू था। ये ऑफर केवल 31 मार्च तक था, लेकिन अब इसकी अवधि को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया है। यानि आप 299 या उससे ऊपर का कोई भी Jio prepaid plan लेते हैं, तो आपको उसके साथ 90 दिनों के लिए JioStar सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। कंपनी ने इसे एक्सटेंड किया है ताकि IPL का रोमांच अब सभी Jio यूज़र्स तक पहुंच सके।

ये पढ़ें: Jio Vs Airtel: कौन दे रहा है JioStar सब्सक्रिप्शन के साथ बेहतर प्लान ?

Jio के किन प्लानों के साथ मुफ्त मिलेगा JioStar सब्सक्रिप्शन (free Jiostar subscription)?

90 दिनों के लिए फ्री JioStar ऑफर का लाभ पाने के लिए आपका Jio यूज़र होना अनिवार्य है। आप अपनी Jio SIM को 299 या उससे ऊपर के किसी भी प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करेंगे, तो आपको 90 दिनों के लिए free Jiostar subscription ज़रूर मिलेगा।

Jio के 299 रुपए के प्लान में आपको ये सब कुछ मिलेगा –

  • 28 दिनों की वैलिडिटी
  • 1.5GB हाई स्पीड डाटा प्रतिदिन
  • 100 SMS प्रतिदिन
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 90 दिनों के लिए Jiostar सब्सक्रिप्शन, बिलकुल मुफ्त

ये पढ़ें: How to watch IPL 2025 Free – JioHotstar पर IPL cricket match फ्री में कैसे देखें

इसके अलावा आप ₹328, ₹388, ₹758, ₹808, ₹598, के प्लानों के साथ भी रिचार्ज कर सकते हैं। कीमतों के आधार पर इनमें डाटा और अवधि की सीमा बढ़ती जाएगी और सभी के साथ Jiostar (Jio hotstar) का सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिलेगा।

अगर आपका वर्तमान प्लान अच्छा है, और आपको केवल free Jiostar subscription में चाहिए, तो आप 100 रुपए का डाटा पैक भी खरीद सकते हैं। इसमें 5GB डाटा के साथ 90 दिनों के लिए Jiostar subscription free में मिलेगा। इसके अलावा Jio का एक डाटा पैक 195 रुपए का भी है, जिसमें 15GB डाटा के साथ Jiostar सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ये पढ़ें: Jio के 3 धमाकेदार प्लान: पाएं सबसे ज़्यादा डेटा और अनलिमिटेड बेनिफिट्स

JioStar ऑफर क्यों है खास?

IPL सीज़न में डेटा की खपत ज़्यादा होती है और मनोरंजन में कोई खलल न पड़े, इसीलिए JioStar ने ये ऑफर ये ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है कि यूज़र्स बिना किसी रुकावट के IPL 2025 सीज़न के हर क्रिकेट मैच का आनंद ले सकें। अगर आपने अब तक इस ऑफर का फायदा नहीं उठाया है, तो देर मत कीजिए। अब ये ऑफर 15 अप्रैल तक लागू है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE6 Review: बैटरी और डिस्प्ले में दम, लेकिन ये बड़ी कमी पड़ सकती है भारी

Nord CE लाइनअप आमतौर पर परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर के बीच संतुलन बनाने पर फोकस करता आया है, और इसकी कीमतें भी मुख्य Nord सीरीज़ से थोड़ी कम रखी जाती हैं। Nord CE5 ने यह फॉर्मूला काफी हद तक सही निभाया था, उसमें एक बेहतर और सक्षम Dimensity चिपसेट, ठीक-ठाक कैमरे और उम्मीद से …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageOnePlus के फोन्स फिर हुए महंगे, OnePlus 15 और 15R की नई कीमत देख चौंक जाएंगे

OnePlus ने भारत में एक बार फिर अपने OnePlus 15 (रिव्यू) और OnePlus 15R की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर लाइव हो चुकी हैं, और ये बदलाव 1 मई 2026 से लागू हो गए हैं। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 …

Image2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products