Galaxy Unpacked Event 2025: जानें कैसे देखें लाइव स्ट्रीम और क्या उम्मीद की जा सकती है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung आज 22 जनवरी को Galaxy Unpacked Event 2025 में अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, इसके साथ ही कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स की भी घोषणा की जा सकती है। यदि आप Samsung फैन हैं, तो इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम देखना न भूलें। आगे हमनें भारत में Galaxy Unpacked Event 2025 लाइव स्ट्रीम कैसे देखें, और की उम्मीद की जा सकती है, इसकी जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Amazon Sale Parade में इन 55 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा 50% तक का डिस्काउंट, ये है आखिरी तारीख

Galaxy Unpacked Event 2025 लाइवस्ट्रीम कैसे देखें?

इस इवेंट का आयोजन आज USA के San Jose में होने जा रहा है, लेकिन आप भारत में रहकर इसका लाइव स्ट्रीम अपने फोन पर देख सकते हैं। इस इवेंट की शुरुआत आज रात 11:30 बजे होगी। इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Newsroom, और Samsung के आधिकारिक YouTube चैनल पर देख सकते हैं।

क्या उम्मीद की जा सकती है?

इस इवेंट में कंपनी अपनी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाली है, जिसमें Galaxy S25, Galaxy S25+, और Galaxy S25 Ultra इन तीन फोन को शामिल किया गया है।

  • डिस्प्ले: स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6.2 इंच का FHD+Dynamic AMOLED 2X फ्लैट डिस्प्ले, प्लस वेरिएंट में इंच के WQHD Dynamic AMOLED 2X फ्लैट डिस्प्ले, और अल्ट्रा वेरिएंट में 6.9 इंच का WQHD फ्लैट Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • परफॉरमेंस: सीरीज के तीनों ही फोन्स Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 ओवर क्लॉक्ड वर्जन चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। सीरीज One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर संचालित हो सकती है।
  • स्टोरेज: स्टैंडर्ड वेरिएंट में 12GB+128GB/256GB, प्लस वेरिएंट में 12GB+256GB/512GB, और अल्ट्रा वेरिएंट में 12GB+256GB/512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शंस मिल सकते हैं।
  • कैमरा: स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 टेलीफ़ोटो (OIS, 3x) कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप, और अल्ट्रा वेरिएंट में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल (OIS, 5x) पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 10 मेगापिक्सल (OIS, 3x) कैमरा का रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में तीनों फोन्स में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी: स्टैंडर्ड वेरिएंट में 4,000mAh बैटरी, प्लस वेरिएंट में 4,900mAh बैटरी, और अल्ट्रा वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। तीनों ही फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।

ये पढ़ें: TRAI की नई घोषणा, बिना महंगे रिचार्ज करे इस तरह रहेगी सिम हमेशा चालू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Imageआज Galaxy Unpacked Event में होंगे ये प्रोडक्ट्स लॉन्च, जानें कब और कहां देखें?

Samsung ने आज अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च वैश्विक बाजार में लॉन्च करने वाला है। जिसके लिए कंपनी ने इस साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2025 का आयोजन रखा है। यदि आप भी Samsung फैंस हैं, और इस इवेंट को देखना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें Galaxy Unpacked Event 2025 कब …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

ImageNothing Phone 3: आगामी फ्लैगशिप से क्या उम्मीद की जा सकती है?

Nothing जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप फोन Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च करने वाला है। इस फोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनमें Nothing Phone 3 स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी शामिल है, इस फ्लैगशिप फोन से की उम्मीद की जा सकती है। ये पढ़ें: जानें फोन में कॉल रिकॉर्डिंग डिस्क्लेमर …

Discuss

Be the first to leave a comment.