Gmail ने पेश किये Polish और Shortcuts दो नए Gemini AI फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google काफी समय से अपने सभी प्रोडक्ट्स में AI फीचर्स को शामिल कर रहा है, हाल ही में कंपनी ने Gmail में 2 नए Gemini फीचर्स को शामिल किया है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस को और भी आसान और बेहतर बनाया जा सके। इन दोनों फीचर्स के नाम “Polish” और “Shortcuts” हैं, जिन्हें “Help me write” टूल के आधार पर बनाया गया है। आगे इन दोनों Gmail Gemini AI फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Gmail Gemini AI फीचर्स: Polish

इस फीचर की सहायता से यूजर्स किसी भी ईमेल को भेजने से पहले उसकी टोन और भाषा में सुहदार कर सकते हैं, इस फीचर को खास उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो ईमेल्स को ड्राफ्ट करना पसंद करते हैं। यूजर्स Gemini मेनू के माध्यम से इस फीचर को एक्सेस कर सकते हैं। जब पूरा ईमेल लिखने के बाद यूजर्स “Polish” के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो उनके द्वारा लिखे गए ईमेल को और भी बेहतर करने के लिए इस फीचर द्वारा यूजर को सुझाव दिए जाएंगे। यदि इसके द्वारा किये गए बदलाव आपको पसंद नहीं आते हैं, तो आप “Replace” बटन पर क्लिक करके उसे वापस ओरिजिनल ड्राफ्ट में बदल सकते हैं।

ये पढ़े: Gmail ऐप पर ईमेल को कैसे ट्रांसलेट करें

Gmail Gemini AI फीचर्स: Shortcuts

इस फीचर को ख़ास उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो Android और iOS फ़ोन्स में Gmail का उपयोग करना पसंद करते हैं। इसकी सहायता से यूजर जल्दी ही अपने ईमेल को ड्राफ्ट कर पाता है। जब भी आप कोई ईमेल लिखेंगे तो आपको शुरुआत में ही “Help me write” का ऑप्शन दिखेगा जिसे स्वाइप करने पर वो एक्टिवेट हो जायेगा, और आप Google AI की सहायता से आसानी से ईमेल लिख पाएंगे।

जब भी यूजर इस फीचर को एक्टिवेट करके 12 शब्दों से ज्यादा लिखेगा, तो उसे “Refine my draft” ऑप्शन नजर आएगा, जिसे स्वाइप करने पर उसकी स्क्रीन पर Gemini मेनू खुल जायेगा, जिसमें Polish, Formalize, Elaborate, Shorten, और Write a Draft जैसे कई ऑप्शंस मिलेंगे, जिनका उपयोग करके ईमेल को बेहतर बनाया जा सकता है।

ये पढ़े: Gmail पर ईमेल शेड्यूल कैसे करें; ईमेल अपने आप हो जायेगा सेंड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image2026 का पहला सूर्य ग्रहण: कब लगेगा ‘Ring of Fire’ और कहाँ दिखेगा?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। यह साधारण ग्रहण नहीं, बल्कि बेहद खास Annular Solar Eclipse होगा, जिसे “Ring of Fire” के नाम से जाना जाता है। खगोल प्रेमियों के लिए यह साल की सबसे आकर्षक आकाशीय घटनाओं में से एक माना जा रहा है। जब चंद्रमा पृथ्वी …

ImageGoogle Gemini overlay और Live फीचर Android यूजर्स के हुआ लॉन्च

Google ने 13 अगस्त को Made by Google event आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने अपने नए डिवाइसेस के साथ AI को Android में शामिल करने की घोषणा की है, जिसका फायदा लाखों Android यूजर्स को होने वाला है। कंपनी ने इस घोषणा के दौरान खास सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर फोकस किया है। नए AI …

ImageAI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

Google ने हाल ही में अपने AI Overviews को लॉन्च किया था, जो पहले सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं था लेकिन अब भारत के साथ साथ अन्य देशों के लोग भी इसका उपयोग कर पाएंगे। इसकी सहायता से यूजर आसानी से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस फीचर को अन्य …

ImageReliance Jio ने पेश किये 1,028 और 1,029 रूपए की कीमत वाले दो नए प्लान; अनलिमिटेड 5G के साथ कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।

Reliance Jio अपने सब्सक्राइबर्स का खास ध्यान रखते हुए उनकी जरूरतों को पूरा कर रहा है, और इसी के चलते कंपनी ने कई बार अपने प्लान्स में बदलाव भी किये हैं हाल ही में कंपनी ने नए Jio ISD प्लान्स लॉन्च किये थे, और अब प्रीपेड यूजर्स के लिए दो नए Jio प्लान प्लान पेश …

Image₹500 में 5G, OTT और AI का फायदा? Jio के नए साल वाले प्लान की पूरी डिटेल

नए साल की शुरुआत के साथ Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए ₹500 का Happy New Year 2026 प्लान पेश किया है। यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन इतने सारे लाभों के …

Discuss

Be the first to leave a comment.