OnePlus Nord 6 को लेकर बड़ा ट्विस्ट: लॉन्च टला, लेकिन एंट्री अब होगी और दमदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus की Nord सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के बीच पॉपुलर रही है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस को थोड़े कम बजट में चाहते हैं। अब इसी सीरीज़ का अगला फोन OnePlus Nord 6 एक बार फिर चर्चा में है। वजह है, इसका लॉन्च टलना और साथ ही यूरोप की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई देना।

Nord 5 के लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद से इसके सक्सेसर को लेकर लीक्स सामने आने लगे थे और पहले माना जा रहा था कि Nord 6 मार्च में लॉन्च होगा। लेकिन अब तस्वीर थोड़ी बदलती दिख रही है।

ये भी पढ़ें: iQOO 15R आ रहा है धमाल मचाने! 7600mAh बैटरी और 50 हजार से कम कीमत

लॉन्च टाइमलाइन बदली, अब अप्रैल में एंट्री?

टिप्स्टर योगेश ब्रार के अनुसार, OnePlus ने Nord 6 के लॉन्च को लगभग एक महीने आगे बढ़ा दिया है। जहां पहले इसे मार्च की शुरुआत में लाने की तैयारी थी, अब कंपनी अप्रैल में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इस देरी के पीछे की वजह साफ नहीं है, लेकिन अक्सर OnePlus ऐसा तब करता है जब वह हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर को आखिरी समय पर और बेहतर बनाना चाहता है।

OnePlus Nord 6

यूरोपियन सर्टिफिकेशन ने बढ़ाई हलचल

इसी बीच OnePlus Nord 6 को Eurasian Economic Commission (EEC) की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह फोन CPH2795 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है और यह अप्रूवल 2031 तक वैध रहेगा।

हालांकि EEC लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन नहीं दिए गए हैं, लेकिन इतना तय है कि फोन का ग्लोबल लॉन्च ज़्यादा दूर नहीं है।

ये पढ़ें: Apple का पहला Foldable iPhone: डिज़ाइन भी बदला, कीमत सुनकर झटका लग सकता है

Geekbench लिस्टिंग से मिले बड़े संकेत

Nord 6 इससे पहले Geekbench पर भी नज़र आ चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में:

  • नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  • 12GB RAM
  • और Android 16
    देखने को मिल सकता है।

Benchmark स्कोर भी यही इशारा करते हैं कि यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में Nord सीरीज़ का अब तक का सबसे मज़बूत मॉडल हो सकता है।

कैमरा और चार्जिंग से जुड़ी उम्मीदें

लीक्स की मानें तो OnePlus Nord 6 में 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन को पहले TUV, IMEI, SIRIM और TDRA जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है।

OnePlus Nord 6 भले ही थोड़ा लेट हो रहा हो, लेकिन सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग साफ बता रही हैं कि OnePlus इस फोन को लेकर पूरी तरह तैयार है। आने वाले हफ्तों में इसके फीचर्स और कीमत पर और साफ जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपेट्रोल पंप पर बढ़ा बिल? एक महीने में इतने महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

अगर इस महीने पेट्रोल पंप पर बिल थोड़ा ज़्यादा लगा है, तो वजह सिर्फ आपका सफर नहीं, बल्कि पिछले एक महीने में बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी हैं। करीब चार साल तक ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर रहने के बाद अब आम लोगों की जेब पर अचानक दबाव बढ़ने लगा है। पिछले एक महीने में …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageOnePlus ला रहा है 2 नए सस्ते फोन, Nord CE6 सीरीज़ में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

OnePlus ने Nord 6 लॉन्च करने के बाद अब अपने लाइन-अप को और बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite पेश किए जाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा ध्यान CE6 Lite पर है, क्योंकि यह करीब दो साल बाद वापसी कर रहा …

ImageOnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी में है, और इस बार OnePlus Nord CE 6 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो इसे थोड़ा अलग बना देती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं और साफ दिख रहा है कि …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

Discuss

Be the first to leave a comment.