OnePlus ला रहा है 2 नए सस्ते फोन, Nord CE6 सीरीज़ में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने Nord 6 लॉन्च करने के बाद अब अपने लाइन-अप को और बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite पेश किए जाएंगे।

इस बार सबसे ज़्यादा ध्यान CE6 Lite पर है, क्योंकि यह करीब दो साल बाद वापसी कर रहा है। इसका मतलब साफ है कि OnePlus फिर से किफायती सेगमेंट में अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहता है।

दोनों फोन Amazon के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और कई कलर ऑप्शन में आ सकते हैं।

ये पढ़ें: Android 17 में दिखा नया फीचर, Pixel फोन अब पहले जैसे नहीं रहेंगे

कब आ रहे हैं और क्या अपडेट है

OnePlus ने 7 मई की तारीख तय कर दी है, लेकिन अभी कीमत या ऑफर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ज़रूर है कि ये Nord 6 से ज़्यादा किफायती होंगे और ज़्यादा यूज़र्स को टारगेट करेंगे।

OnePlus Nord CE6 series

OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite में क्या होगा खास

OnePlus Nord CE6 इस बार परफॉर्मेंस और बैटरी पर बड़ा फोकस करता दिख रहा है। इसमें 144Hz डिस्प्ले के साथ ऐसा सेटअप मिल सकता है जो गेमिंग के दौरान 144FPS तक सपोर्ट करेगा। Touch Reflex टेक्नोलॉजी और हाई टच रिस्पॉन्स इसे और स्मूद बना सकती है।

फोन में करीब 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से ज़्यादा चल सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

ये पढ़ें: Samsung ने अचानक सस्ता किया अपना सबसे ताकतवर फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत देख चौंक जाएंगे

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह फोन अलग नज़र आता है। इसमें IP66, IP68 और IP69 जैसी रेटिंग्स के साथ मज़बूत बिल्ड मिलने की उम्मीद है, और इसे मिलिट्री स्टैंडर्ड टेस्टिंग से भी गुज़ारा गया है।

वहीं Nord CE6 Lite में 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। यह उन यूज़र्स के लिए हो सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं।

कुल मिलाकर, OnePlus इस बार सिर्फ नए फोन नहीं ला रहा, बल्कि बैटरी, गेमिंग और मज़बूती जैसे तीन बड़े पॉइंट्स पर फोकस करता दिख रहा है। अब नज़र 7 मई पर है, जब इन दोनों डिवाइस की पूरी जानकारी सामने आएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus Nord CE6 Review: बैटरी और डिस्प्ले में दम, लेकिन ये बड़ी कमी पड़ सकती है भारी

Nord CE लाइनअप आमतौर पर परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर के बीच संतुलन बनाने पर फोकस करता आया है, और इसकी कीमतें भी मुख्य Nord सीरीज़ से थोड़ी कम रखी जाती हैं। Nord CE5 ने यह फॉर्मूला काफी हद तक सही निभाया था, उसमें एक बेहतर और सक्षम Dimensity चिपसेट, ठीक-ठाक कैमरे और उम्मीद से …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.