POCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • POCO ने F9 Ultra और F9 Pro को 1 सितंबर को ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च किया है।
  • बेस वैरिएंट की कीमत $799 (करीब ₹75,800) रखी गई है।
  • इसमें आपको 185Hz AMOLED स्क्रीन, 8,050mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर मिलेंगे।

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग के साथ एक अलग सबवूफर भी मिलता है। हालांकि जिन देशों में ये फोन लॉन्च हुआ है, उनकी सूची में भारत का नाम शामिल नहीं है।

आइए जानते हैं कि इस फोन की कीमत क्या रखी गई है और इसमें खास क्या है।

ये पढ़ें: Poco F9 Pro और F9 Ultra की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

कीमत और उपलब्धता

ये फोन Black और Dark Cherry रंगों में आया है, और इसकी सेल शुरू हो चुकी है।

  • 12GB + 256GB: $799 (अर्ली-बर्ड $729)
  • 16GB + 512GB: $949 (अर्ली-बर्ड $799)
  • 16GB + 1TB: $1,199 (अर्ली-बर्ड $1,059)

भारत में कंपनी ने इसे लॉन्च नहीं किया है, और इस सीरीज़ का आखिरी फोन यहाँ अब भी Poco F7 है।

POCO F9 Ultra में खास क्या है

इस फोन का कैमरा सबसे खास है। इस बार इसमें आपको OIS के साथ 200MP का प्राइमरी सेंसर, 5x पेरिस्कोप वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। साथ ही गेमिंग के लिए कंपनी ने यहाँ अलग VisionBoost D8 चिप लगाई है।

लेकिन $799 के इस फोन में भी कंपनी आपको Android 17 नहीं, Android 16 ही दे रही है, जो निराशाजनक है।

POCO F9 Ultra स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनPOCO F9 Ultra
डिस्प्ले6.9-इंच AMOLED, 2608×1200, 185Hz
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5, 16GB तक रैम, 1TB तक UFS 4.1
कैमरा200MP + 50MP पेरिस्कोप (5x) + 50MP अल्ट्रा-वाइड
बैटरी8,050mAh, 100W वायर्ड, 50W वायरलेस
सॉफ्टवेयरAndroid 16, HyperOS 3
मज़बूती और वज़नIP68, Gorilla Glass 7i, 235 ग्राम

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल इस दिन से शुरू होगी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products