Nano-Banana बना गूगल का मास्टरस्टोक, हर कोई कह रहा– Best photo editing tool ever

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने अपने लेटेस्ट AI इमेज मॉडल Gemini 2.5 Flash Image (कोडनेम Nano-Banana) को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी अब तक का सबसे एडवांस्ड और तेज़ image generation & editing मॉडल बता रही है। खास बात ये है कि ये मॉडल आधिकारिक घोषणा से पहले ही LMArena जैसे crowdsourced AI model ranking प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका था। इस प्लैटफॉर्म पर टॉप पर रहा और लोगों ने भी इसे काफी सराहा।

ये पढ़ें: दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा: जानें नई रेट लिस्ट और डिस्काउंट ऑफर्स

Gemini 2.5 Flash Image में क्या खास है?

ये नया मॉडल न केवल high-speed image generation करता है बल्कि एलिमेंट पर आधारित एडिटिंग में भी ज़बरदस्त सुधार लाता है। अब यूजर आसानी से किसी भी फोटो में टी-शर्ट का रंग बदल सकते हैं, नया हेयरस्टाइल लगा सकते हैं या अपने सर पर टोपी को इस टूल के ज़रिये पहना सकते हैं। ये सभी सुधार या बदलाव यूज़र बिना व्यक्ति या ऑब्जेक्ट की मूल पहचान बदले कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमें multi-turn editing फीचर भी है। यानि अगर पहली बार किया गया एडिट पसंद न आए तो आप लगातार उसमें बदलाव करते रह सकते हैं और सबसे अच्छी बात ये है की कई बार editing के बाद भी ये टूल बेस करैक्टर को वैसे ही बनाये रखता है।

Nano Banana

Nano Banana ने दी Photoshop को कड़ी टक्कर

Google DeepMind का ये टूल सीधा Adobe Photoshop के लिए बड़ी चुनौती बनकर आया है। इसमें photo blending और design mixing जैसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, दो अलग-अलग तस्वीरों को मिलाकर एक नया सीन बना सकते हैं, या किसी कपड़े पर फूलों की पंखुड़ियों का पैटर्न लगाकर उसे नया रूप दे सकते हैं।

क्या Gemini 2.5 Flash Image टूल फ्री होगा ?

Gemini 2.5 Flash Image या Nano Banana लोगों के लिए फ्री में उपलब्ध है, लेकिन इसकी सीमा रोज़ 100 एडिट्स तक है। वहीँ इसका पेड सब्सक्रिप्शन लेने वालों के लिए रोज़ 1000 एडिट्स तक है।

लेकिन ये ध्यान रखें कि हर AI-generated फोटो पर visible और digital watermark रहेगा, ताकि यूज़र को साफ पता चले कि ये AI द्वारा बनाई गई है।

ये पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहे हैं सबसे बड़े बैटरी वाले धाकड़ 5G स्मार्टफोन

कीमत और उपलब्धता

ये मॉडल Gemini ऐप (वेब और मोबाइल दोनों) पर उपलब्ध है। Developers और enterprises इसे $30 प्रति मिलियन आउटपुट टोकन की दर से इस्तेमाल कर सकते हैं। हर इमेज जेनरेशन पर लगभग $0.039 (करीब ₹3.5) खर्च होगा।

Nano-Banana फोटो एडिटिंग टूल को कैसे करें इस्तेमाल?

  1. Gemini ऐप खोलें।
  2. फोटो अपलोड करें और बदलाव का prompt लिखें।
  3. बैकग्राउंड बदलें, फोटो blend करें या playful scenes बनाएं।
  4. जल्द ही यह फीचर static images को short videos में भी बदल सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

ImageNavratri 2025: Google Gemini Nano Banana से बना लो Insta-Worthy Garba Look, बिना मेकअप और शूट

नवरात्रि सिर्फ पूजा का नहीं, बल्कि नौ रातों की उमंग, डांस और रंगों का त्योहार है। देशभर में ये त्यौहार कहीं दुर्गा पूजा लेकर आता है, कहीं डांडिया और गरभा से महफ़िल सज उठती है। इस बार फैशन और टेक्नोलॉजी का संगम लेकर आया है Google Gemini Nano Banana—एक AI इमेज एडिटिंग फीचर जो आपकी …

Imageफोन हर महीने लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन यूज़र्स का एक्साइटमेंट कहीं खो गया है?

कुछ सालों पहले तक, किसी भी स्मार्टफोन लॉन्च लॉन्च को लेकर लोग उत्साहित रहते थे। नया फोन आने वाला है, कुछ अलग देखने को मिलेगा, कोई ऐसा फीचर होगा जो लोगों को अपग्रेड करने पर मजबूर कर देगा। लेकिन आज हालात थोड़े बदल चुके हैं। कैलेंडर देखें तो लगता है जैसे हर महीने लगभग सभी …

ImageSarvam AI: भारत में बना यह AI मॉडल क्यों अलग माना जा रहा है

अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात आते ही चर्चा ज़्यादातर ChatGPT, Gemini या दूसरी विदेशी कंपनियों तक ही सीमित रहती थी। लेकिन अब भारत से भी एक अलग तरह की AI कहानी उभरती दिखाई दे रही है। बेंगलुरु की स्टार्टअप Sarvam AI इसी बदलाव का एक उदाहरण है। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह भारत में तैयार …

ImageJioHotstar फ्री के साथ आते हैं ये सभी ब्रॉडबैंड प्लान – जानिए कौन-सा प्लान दे रहा है सबसे बेहतर ऑफर – JioFiber, Airtel या ACT?

आजकल मनोरंजन की दुनिया सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रही। Netflix, Prime Video, SonyLIV और अब JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने हर घर को सिनेमाघर बना दिया है। लेकिन हर ऐप का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में अगर एक ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ही Free JioHotstar जैसे सारे ओटीटी फायदे …

Discuss

Be the first to leave a comment.