Google Pixel 8 सीरीज़ 4 अक्टूबर को होगी लॉन्च, Pixel Watch 2 और नए Pixel Buds Pro भी किए जाएंगे पेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के लॉन्च इवेंट की घोषणा के अगले ही दिन Google ने भी अपनी नई डिवाइसों को पेश करने का ऐलान कर दिया। Apple जहां 12 सितंबर को Wanderlust इवेंट आयोजित करने वाला है, वहीं Google करीब एक महीने बाद 4 अक्टूबर को Pixel 8 सीरीज़ के साथ बाज़ार में उतरने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग डेट के अतिरिक्त कैलिफ़ोर्निया की तकनीकी दिग्गज कंपनी ने सीरीज़ के दोनों फोन Pixel 8 और Pixel 8 Pro की डिज़ाइन का भी खुलासा किया है। इसके साथ पेश की जाने वाली अन्य डिवाइस Pixel Watch 2 और नए Pixel Buds Pro के बारे में संकेत दिए हैं। कंपनी ने Pixel 8 सीरीज़ की प्री-ऑर्डर बुकिंग की तिथि भी घोषित कर दी है।

ये पढ़ें: Parallel Downloading इनेबल कर ब्राउज़र की डाउनलोड स्पीड बढ़ाएं, जानें पूरी प्रक्रिया

Made by Google द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र वीडियो में कंपनी ने Google Pixel 8 सीरीज़ की आधिकारिक डिज़ाइन जगजाहिर कर दी है। स्टैंडर्ड Pixel 8 को डुअल कैमरा यूनिट के साथ देखा जा सकता है और वहीं, Pixel 8 Pro को ट्रिपल यूनिट कैमरा सेटअप के साथ देखा गया। टीज़र वीडियो के अनुसार, Pixel 8 Pro कम से कम पोर्सिलेन व्हाइट कलर वैरिएंट में लॉन्च हो सकता है तो अन्य रंगों के अतिरिक्त Pixel 8 के गुलाबी रंग के विकल्प में होने की भी पुष्टि की गई है।

कुल मिलाकर लॉन्च इवेंट से कुछ सप्ताह पहले ही कंपनी ने Pixel 8 सीरीज़ के अतिरिक्त उन डिवाइसों की झलक भी पेश कर दी है, जो 4 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले हैं। इनमें नई स्मार्टवॉच और TWS शामिल हैं, जो Pixel Watch 2 और नए Pixel Buds Pro हो सकते हैं। टीज़र वीडियो के मुताबिक, दोनों ही कम से कम एक पोर्सिलेन रंग के वैरिएंट में लॉन्च होंगे।

ये पढ़ें: HONOR 90 5G की भारत में 14 सितंबर को लॉन्चिंग, आंखों के लिए सबसे सुरक्षित डिवाइस का वादा

वीडियो में ही कंपनी ने जानकारी दी है कि नए ज़माने के दोनों स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग 4 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। लॉन्च इवेंट उसी दिन सुबह 10 बजे शुरू होने वाला है, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे होगा। हालांकि, इतनी सारी जानकारियां जाहिर करने के बावजूद कंपनी ने यह नहीं बताया कि इन डिवाइसों की आधिकारिक बिक्री कब से शुरू होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक में शुरू हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageदिल्ली में इस तारीख़ से नहीं बिकेंगे नए पेट्रोल टू-व्हीलर, सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ही होंगे रजिस्टर

दिल्ली में पेट्रोल स्कूटर या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2026-2030 के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में कोई नया पेट्रोल या CNG टू-व्हीलर रजिस्टर नहीं होगा। यानी उस तारीख़ के बाद डीलर से आप जो भी नई गाड़ी लेंगे, …

ImageGoogle Pixel 4 और PixelBook GO के अलावा और भी डिवाइसें हुई लांच: जाने सभी की खास बातें

तो आखिरकार गूगल ने कल रात अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस Pixel 4-सीरीज को अपने Big Hardware Event को लांच कर दिया है। टेक जायंट ने इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं इसके अलावा सेकंड जेन Pixel buds, Nest Wi-Fi, Pixelbook Go, और सेंकंड जेन Gogle Home Mini को भी पेश किया है। Google ने इवेंट …

ImageGoogle Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है 7 मई को लांच: गूगल स्टोर ने किया टीज़

पिछले काफी हफ्तों से Pixel 3a और Pixel 3a XL के लांच किये जाने से जुडी अफवाहें सामने आ रही थी की Google जल्द ही अपने मिड-रेंज पिक्सेल डिवाइसों को मार्किट में पेश करने वाली है। अब गूगल स्टोर पर एक नया टीज़र पेश किया गया जिस पर साफ़ तौर पर लिखा है की “Something …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.