Google के इस फोन पर मिल रही 24,000 रुपये से भी ज़्यादा की छूट, जानें कैसे पाएं ऑफर का लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन को कुछ कम दाम पर खरीदना चाहते हैं, वो भी स्टॉक एंड्रॉइड के साथ, तो ये मौका आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। दरअसल, Google Pixel 10 Series के लॉन्च के बाद कंपनी के पिछले साल आए Google Pixel 9 सीरीज़ की कीमतों में भारी गिरावट कर दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय Google Pixel 9 बहुत तगड़े डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। यहां हम आपको बता रहे हैं Google Pixel 9 price in India, उस पर इस समय मिलने वाला ऑफर और स्पेसिफिकेशनों के बारे में।

ये पढ़ें: Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: 2025 का सबसे पावरफुल Foldable कौन?

Google Pixel 9 Price और Offers

Google Pixel 9 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर ₹58,800 में लिस्टेड है। जबकि ये फोन अगस्त 2024 में ₹79,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था। यानि इस समय आपको बिना किसी बैंक डिस्काउंट के भी ये ₹22,699 सस्ता मिल रहा है।

वहीँ अगर आप इसे खरीदने के लिए HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको इस पर ₹1,500 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट और मिलेगा, जिसके बाद कीमत घटकर ₹57,300 हो जाएगी। इसके बाद exchange offer के ज़रिये यूज़र्स इस फोन पर ₹47,150 तक का फायदा और पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Google Pixel 9

Google Pixel 9 Specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Google Pixel 9 में 6.3-इंच Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1080 x 2424 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Google Tensor G4 प्रोसेसर और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

फोन में 4,700mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Qi-certified wireless charging को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी वाइड एंगल और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आप स्क्रीन के पंच-होल में मौजूद 10.5MP फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13R discount: ₹42,999 वाले फोन पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

अगर आप एक प्रीमियम Android smartphone खरीदना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा स्मार्टफोन है, जिस पर अभी आपको 6 Android अपडेट और मिलेंगे। इसके अलावा Pixel 9 पर मिल रही ₹22,000+ की छूट और bank + exchange offers भी वो कारण हैं, जो इसे एक शानदार डील बनाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

ImageSamsung के 200 MP कैमरा वाले फोन पर 60,000 का डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं ये बम्पर ऑफर

अगर आप एक प्रीमियम और बेहतरीन स्मार्टफोन कुछ कम दाम में चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S25 Ultra, जिसे अब तक का बेस्ट फ्लैगशिप माना जाता है, इस समय Flipkart पर ज़बरदस्त ऑफ़र के साथ उपलब्ध है। इस 200MP कैमरा वाले फोन पर आप 50,000 से भी ज़्यादा की छूट पा …

Image12,000 रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone Air, पेंसिल से भी पतला ये iPhone बना बेस्ट डील का दावेदार

Apple ने इस साल अपना सबसे पतला iPhone, iPhone Air लॉन्च किया था, और तब इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी। लेकिन अब Vijay Sales पर यह मॉडल ₹12,000+ की छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। अगर आप लंबे समय से इस अल्ट्रा स्लिम iPhone पर …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.