Google Pixel 9a लॉन्च की तारीख लीक हुई, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Google Pixel 9a लॉन्च की तारीख लीक हो गयी है।
  • फ़ोन को अगले साल मार्च के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
  • फ़ोन Exynos Modem 5300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

Google जल्द ही अपनी Pixel 9 सीरीज में नए स्मार्टफोन Google Pixel 9a को शामिल करने वाला है। ये फ़ोन काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, और फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। हाल ही में Google Pixel 9a लॉन्च की तारीख लीक हो गयी है, जिसके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे।

ये पढ़ें: Lava Agni 3 ड्यूल डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जायेंगे हैरान

Google Pixel 9a लॉन्च की तारीख लीक हुई

इसकी जानकारी Android Headlines द्वारा साझा की गयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले फ़ोन को अगले साल मई के महीने में लॉन्च किया जा रहा था, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्च की टाइमलाइन को बदल दिया है, और अब ये फ़ोन साल 2025 में मार्च के महीने में पेश किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार फ़ोन की प्री बुकिंग मार्च महीने के मध्य से शुरू हो जाएगी और डिलीवरी के लिए फ़ोन महीने के आखिर तक उपलब्ध होगा।

हाल ही में फ़ोन के रेंडर्स भी लीक हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन फ्लैट साइड रेल्स के साथ लॉन्च किया जायेगा, और इसके बैक पैनल से कैमरा बार को हटा दिया गया है, इस बार कंपनी फ़ोन को नए डिज़ाइन के साथ पेश कर सकती है। कंपनी ने फ़ोन की लॉन्च टाइमलाइन में भी बदलाव किये है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है, कि ये एक तरह की कार्यनीति हो सकती है, जिससे फ़ोन की सेल को बढ़ाया जा सकें।

अन्य जानकारी के अनुसार इसे 6.1 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फ़ोन में Exynos Modem 5300 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है, और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकता है। फ़ोन का साइज 154 x 73 x 8.8mm हो सकता है।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a रेंडर्स लीक हुए, डिज़ाइन और फीचर्स में हो सकते हैं, ये बदलाव

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageHMD Crest और Crest Max लॉन्च की तारीख आयी सामने; इसी महीने भारत में होंगे लॉन्च

Nokia फ़ोन्स बनाने वाली HMD कंपनी भारत में अपने दो शानदार स्मार्टफोन HMD Crest और Crest Max लॉन्च करने वाली है। काफी समय से इस कंपनी के स्मार्टफोन्स की चर्चा इंटरनेट पर चल रही थी और अब जाकर कंपनी इसी महीने इन दोनों फ़ोन को भारत में पेश करेगी। कंपनी ने इसकी ऑफिसियल डेट भी …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

ImageOnePlus Turbo 6 Series की एंट्री तय, Nord 6 बनकर भारत में हो सकता है लॉन्च

OnePlus पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कंपनी ने पहले OnePlus 15 लॉन्च किया। फिर OnePlus 15R मार्केट में उतारा गया। अब OnePlus ने एक नई सीरीज़ की पुष्टि कर दी है। कंपनी जल्द ही OnePlus Turbo 6 series लॉन्च करने वाली है, जिसमें Turbo 6 और Turbo 6V शामिल होंगे। …

Discuss

Be the first to leave a comment.