HMD Crest और Crest Max लॉन्च की तारीख आयी सामने; इसी महीने भारत में होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nokia फ़ोन्स बनाने वाली HMD कंपनी भारत में अपने दो शानदार स्मार्टफोन HMD Crest और Crest Max लॉन्च करने वाली है। काफी समय से इस कंपनी के स्मार्टफोन्स की चर्चा इंटरनेट पर चल रही थी और अब जाकर कंपनी इसी महीने इन दोनों फ़ोन को भारत में पेश करेगी। कंपनी ने इसकी ऑफिसियल डेट भी घोषित कर दी है। आगे HMD Crest और Crest Max लॉन्च की तारीख और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Realme 13 Pro 5G सीरीज BIS लिस्टिंग पर आयी नजर; इसी महीने होगी लॉन्च

HMD Crest और Crest Max लॉन्च की तारीख और उपलब्धता

कंपनी ने भारत में इन दोनों फ़ोन्स के लॉन्च की तारीख 25 जुलाई घोषित की है, जिन्हें आप Amazon वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। HMD Crest सीरीज का टीज़र Amazon ने अपनी माइक्रो साइट पर पेश किया है। टीज़र में फ़ोन की हलकी सी झलक के साथ कुछ फीचर्स भी साझा किये गए हैं।

इस फ़ोन की खास बात यह है, कि यूजर्स इन्हें खुद से आसानी से रिपेयर कर पाएंगे, इसके पहले कंपनी ने समान फीचर के साथ HMD Skyline को लॉन्च किया था। फ़ोन के पिछले हिस्से में ग्लास डिज़ाइन दिया जा सकता है। Nokia की तरह ही इन फ़ोन्स की बिल्ड क्वालिटी भी काफी बेहतर हो सकती है। फ़ोन नैरो बेज़ेल्स के साथ आएंगे और डिस्प्ले के मध्य में सेल्फी कैमरा के लिए एक पंच होल कटआउट दिया गया है।

ये दोनों फ़ोन ‘Made in India’ होने वाले हैं, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। HMD Crest फ़ोन को हाल ही में Geekbench वेबसाइट पर भी देखा गया था, जिस पर फ़ोन ने सिंगल कोर टेस्टिंग में 669 और मल्टी कोर टेस्टिंग में 2143 का स्कोर हासिल किया था। लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन में 8GB मेमोरी ऑप्शन मिल सकता है, और ये Android 14 पर रन हो सकता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए कंपनी इसमें Unisoc T760 5G SoC का उपयोग कर सकती है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC4 GPU का उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़े: OnePlus Open 2 बैटरी की जानकारी लीक: अगले साल के शुरुआत में हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

Imageभारत में जल्दी ही लॉन्च होगा Realme GT 6T; सामने आया पहला टीज़र

Realme ने हाल ही में नंबर सीरीज़ में Realme 12 और 12x को लॉन्च किया और Narzo सीरीज़ में भी Narzo 70 Pro ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दी। अब बारी है कंपनी की GT सीरीज़ की, जिसके नए स्मार्टफोन की चर्चा तो पहले से ही हो रही है, लेकिन आज कंपनी ने इसका पहला …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.