रील बना कर मिलेंगे 15,000 रुपए, भारत सरकार खुद दे रही मौका, ऐसे करें अप्लाई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए रील बनाते हैं, तो आपको भी सरकार पैसे कमाने का मौका दे रही है। हाल ही में डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे हो गए हैं, और इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा एक रील कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया है, जिसे ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’ के नाम से पेश किया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Saiyaara OTT Release: इस ऐप पर जल्द धूम मचाएगी ये रोमांटिक फिल्म

A Decade of Digital India – Reel Contest क्या है?

A Decade of Digital India – Reel Contest

हाल ही में पूरे हुए डिजिटल इंडिया के 10 साल के अवसर पर भारत सरकार द्वारा इस रील कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया है, जिसमें भाग लेकर आप 15,000 रुपये की नकद राशि जीत सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट में आपको डिजिटल इंडिया के चलते हुए बदलावों के बारे में बताना है, जैसे ऑनलाइन सर्विसेज, डिजिटल पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाओं या वित्तीय सुविधाओं में से किसी एक में आपको लाभ मिला हो या देश के लिए कुछ अच्छा हुआ हो।

रील बनाते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा

  • जो रील आप बना रहे हैं, वो कम से कम 1 मिनट की होनी चाहिए।
  • रील आपकी खुद की ओरिजिनल होनी चाहिए, कहीं से कॉपी पेस्ट न हो।
  • इस पहले इस रील को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पब्लिश न करा हो।
  • आप अपनी रेल की हिन्दी इंग्लिश या अपनी लोकल भाषा में भी बना सकते हैं।
  • रील को पोर्ट्रेट मोड में बनाना है, और इसका फॉर्मेट MP4 होना चाहिए।
  • रील में डिजिटल इंडिया से होने वाले बदलावों को बताना है।
  • रील जितनी क्रिएटिव होगी, कॉन्टेस्ट जीतने की संभावना उतनी अधिक होगी।

A Decade of Digital India – Reel Contest में कैसे भाग लें?

इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको बस बताए गए नियमों के अनुसार एक अच्छी रील बनाना है, और उस रील को कॉन्टेस्ट की आधिकारिक लिंक mygov.in/task/decade-digital-india-reel-contest पर प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करना है।

प्रतियोगिता जीतने वाले 10 विजेताओं को 15,000 रुपए का नकद इनाम मिलेगा। वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले 25 विजेताओं को 10,000 रुपए और अगले 50 विजेताओं को 5,000 रुपए का इनाम मिलेगा। ऐसे में यदि आप भी रील बनाने का शौक रखते है, तो तुरंत इस मौके का फायदा उठाएं।

ये पढ़ें: दूसरों का ट्रैफिक चालान बना कर लोग कमा रहें 50,000 रुपए तक, आप भी ऐसे कर सकते हैं शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imageदूसरों का ट्रैफिक चालान बना कर लोग कमा रहें 50,000 रुपए तक, आप भी ऐसे कर सकते हैं शुरू

क्या हो जब जनता ही जनता का ट्रैफिक चालान बनाने लग जाए, जिससे बहुत ही कम लोग हो जो चालान से बच पाएं, या ऐसा कहें कि अब आप भी पुलिस की जगह खुद दूसरों के ट्रैफिक चालान बना कर पैसे कमा सकते हैं। ये सुनने में काफी दिलचस्प लग रहा है, और ऐसी ही …

ImageiQOO 15 इंडिया लॉन्च डेट लीक, ऐसे फीचर जो बना देंगे इसे गेमिंग का बादशाह

iQOO अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इसे इसी महीने चीन में लॉन्च करने वाली है। और अब इसके भारत में आने की आधिकारिक पुष्टि खुद कंपनी के इंडिया हेड निपुण मार्या ने कर दी है। X (पहले Twitter) पर शेयर किए गए टीज़र में फोन की …

ImageiQOO Z11x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, जो शायद चार्जर की टेंशन खत्म कर दे

अगर आपका फोन अक्सर शाम तक पहुंचते-पहुंचते 10–15% बैटरी पर पहुंच जाता है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो iQOO का नया फोन शायद उसी परेशानी का हल बनने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में iQOO Z11x 5G लॉन्च किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7200mAh बैटरी। इतनी …

ImageSilai Machine Yojana: कैसे मिलेंगे सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार से 15,000 रुपए

भारत सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह देश की वो औरतें, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, या जिनके घर में आय के साधन नहीं हैं, उनके लिए है पीएम सिलाई मशीन योजना। ये योजना सरकार द्वारा …

Discuss

Be the first to leave a comment.