जल्दी ही लॉन्च होगा Realme का नया फ़ोन, क्या 2023 में कंपनी का पहला फ़ोन होगा Realme GT Neo 5

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT Neo 5 की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सबसे पहले हमने यहां आपको Smartprix पर दिखाईं और अब लगता है कि कंपनी ने इसे टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। ये स्मार्टफोन 2023 में Realme का पहला स्मार्टफोन हो सकता है और इसकी ख़ासियत ये बतायी जा रही है कि 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। फ़ोन के डिज़ाइन को दिखाते हुए रेंडर अभी पिछले हफ्ते ही सामने आये हैं और अब कंपनी के वाईस प्रेज़िडेंट और ग्लोबल मार्केटिंग के प्रेज़िडेंट Xu Qi Chase ने चीनी सोशल मीडिया पर Realme फैंस के लिए एक टीज़र पोस्ट किया है।

ये पढ़ें: Realme 10 Pro+ रिव्यु: एक आकर्षक डिज़ाइन के साथ स्मूथ परफॉरमेंस

इस पोस्ट में Xu Qi Chase ने Realme फैन्स से Realme UI 4.0 के साथ आने वाले अगले स्मार्टफोन के नाम का अंदाज़ा (guess) लगाने को कहा है। और अब तक सामने आयी अफवाहों के अनुसार ये फ़ोन Realme GT Neo 5 ही हो सकता है। आइये देखते हैं क्या है ये पोस्ट –

Chase के पोस्ट में लिखा है कि Realme 10 Pro+ realme UI 4.0 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है, अब guess करें कि realme UI 4.0 के साथ अगला कौन सा स्मार्टफोन आने वाला है।

Realme GT Neo 5 में होगा realme UI 4.0

Realme GT Neo 5

अब तक सामने आ रही खबरों के अनुसार, कंपनी जल्दी ही Realme GT Neo 5 को लॉन्च कर सकती है। साथ ही इस स्मार्टफोन में दो बैटरी वैरिएंट्स आने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिनमें से एक में 5,000mAh बैटरी, 150W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है और दूसरे में आपको 4600mAh बैटरी और 240W फ़ास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

इसके अलावा GT Neo 5 में 6.7-इंच की OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 50+8+2 MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फ़ीचर मिल सकते हैं। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Imageकंपनी के दिखाई Realme GT Neo 3T के डिज़ाइन की पहली झलक

Realme ने हाल ही में Realme GT Neo 3T के लॉन्च की घोषणा की थी और अब कंपनी ने इसका पहला डिज़ाइन टीज़र पेश किया है। ये स्मार्टफोन 7 जुलाई 2022 को लॉन्च होने वाला है, और ये GT Neo 3 का ही एक और वैरिएंट हो सकता है। आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.