Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i होंगे जल्द ही इंडिया में लांच: अमेज़न की लिस्टिंग से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आने वाले सप्ताह में इंडियन मार्किट में Honor के काफी प्रोडक्ट लांच होने वाले है। हाल ही में Honor 9X की लांच डेट को फ्लिप्कार्ट टीज़र के जरिये साफ़ कर दिया गया था। और आज सामने आई आधिकारिक ट्वीट और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Magic Watch 2 और Band 5i को भी 14 जनवरी को Honor 9X के साथ ही लांच किये जा सकता है। तो चलिए दोनों डिवाइसों के फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए :साल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन

Honor Magic Watch 2

चीन में स्मार्टवाच को 44mm और 46mm के 2 डायल साइज़ में पेश किया गया था। वाच स्टेनलेस स्टील से बनी हुई है। डायल साइज़ में बदलाव की वजह से यहाँ 1.2-इंच और 1.39-इंच की दो डिस्प्ले साइज़ भी दिए गये है। डिस्प्ले AMOLED है। वाच आसानी से 14 दिन की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।

Honor Magic Watch 2 में HiSilicon Kirin A1 चिपसेट के साथ 4GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस के साथ-साथ आपको 24/7 हार्ट रेट मोनिटर, Huawei TrueSleep सपोर्ट, स्ट्रेस ट्रैकिंग के अलावा बेसिक फिटनेस फीचर भी दिए गये है।

Honor Band 5i

Band 5i में 0.96-इंच की कलर टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आपको एक होम बटन भी दिया जायेगा। बैंड सिलिकॉन स्ट्राप और 24 ग्राम वजन से साथ आएगा।

क्रॉस प्लेटफार्म फिटनेस बैंड होनी वजह से यह iOS 9.0 से ऊपर तथा एंड्राइड 4.4 से ऊपर के सॉफ्टवेयर को सपोर्ट करती है। 5ATM वाटर-रेजिस्टेंस और ट्रैकिंग सेंसर के साथ यहाँ म्यूजिक कण्ट्रोल, SpO2 लेवल और हार्ट रेट मोनिटरिंग की सुविधा भी दी गयी है।

कीमत और उपलब्धता

Honor 9X को जुलाई 2019 महीने में इन कीमत के साथ लांच किया गया था –

  • 4GB रैम + 64GB स्टोरेज: 1,399 युआन (~Rs. 14,400)
  • 6GB रैम + 64GB स्टोरेज: 1,599 युआन (~Rs. 16,500)
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: 1,899 युआन (~Rs. 19,600)

Honor Magic Watch 2 चीनी वरिएन्त की कीमत है –

  • 44mm: CNY 1,099 (~Rs. 11,300)
  • 46mm: CNY 1,199 (~Rs. 12,300)
  • 46mm (Flax Brown variant): CNY 1,399 (~Rs. 14,300)

Honor Band 5i iको चीन में 159 युआन की कीमत में पेश किया गया था।

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageHonor Magic Watch 2 और Honor Band 5i हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor ने आज इंडियन मार्किट में काफी अलग-अलग केटेगरी में प्रोडक्ट लांच किये है। जहाँ Honor 9X को मिड-रेंज डिवाइस के तौर पर पॉप-अप कैमरा और Kirin 710 चिपसेट के साथ पेश किया है वही इसके साथ Magic Watch 2 और Band 5i को भी लांच किया है। यह दोनों ही प्रोडक्ट पिछले साल चीन …

ImageHonor 9X Kirin 710F, पॉप-अप सेल्फी और 48MP रियर कैमरा के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और उपलब्धता

काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आज Honor ने अपने पहले पॉप-अप कैमरा स्मार्टफोन Honor 9x को लांच कर दिया है। दिल्ली में आयोजित इवेंट में Honor 9x के साथ Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i को भी लांच किया गया है। दोनों ही डिवाइस स्मार्टफोन के साथ पहले चीन …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.