Honor V30 और Honor V30 Pro Kirin 990 5G चिपसेट, 40MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ हुए लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने आज अपनी 5G डिवाइस Honor V30 और Honor V30 Pro को चीन में लांच कर दिया है। दोनों ही फ़ोनों में आपको Kirin 990 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है साथ ही 40MP का प्राइमरी सेंसर भी देखने को मिलता है। लेकिन काफी समानता के बाद कुछ अंतर भी है जैसे कैमरा सेटअप और स्टोरेज वरिएन्त। तो चलिए दोनों ही फ़ोनों के फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: बेस्ट 120fps रिफ्रेश रेट गेम्स आपकी स्मूथ AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के लिए

Honor V30 Pro और Honor V30 की कीमत

V30 Pro और V30 को कंपनी ने ब्लू, वाइट, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में पेश किया गया है।

जहाँ पर V30 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन को 3899 युआन की कीमत में तथा 8GB + 256GB स्टोरेज वरिएन्त विकल्प के साथ 4199 युआन के साथ पेश किया है वही पर Honor V30 को 2 अलग-अलग वरिएन्त 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लांच किया है जिनकी कीमत क्रमशः 3299 युआन तथा 3699 युआन रखी गयी है।

Huawei V30 Pro के फीचर

हुवावे द्वारा पेश किये गये दोनों ही फ़ोनों की का मुख्य आकर्षण है इनका कैमरा सेटअप। Huawei V30 Pro में पीछे की तरफ जहाँ पर 40MP का RYYB सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 8MP का टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ लेज़र ऑटो फोकस, CAF, PDAF का सपोर्ट भी दिया गया है। सामने की तरफ 32MP + 8MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा सेंसर भी देखने को मिलता है।

डिस्प्ले की बात करे तो V30 Pro में आपको 6.57–इंच की FHD+ डिस्प्ले ड्यूल पंच-होल के साथ पेश की गयी है। साथ में साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है इसी के साथ फेस अनलॉक का फीचर भी उपलब्ध करवाया गया है।

चिपसेट के तौर पर यहाँ पर लेटेस्ट Kirin 990 चिपसेट दी गयी है। यहाँ डिवाइस 2 स्टोरेज वरिएन्त 128GB/256GB और 8GB के साथ बाज़ार में उतारे गये है। 40W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यहाँ पर 4200mAh की बैटरी दी गयी है जो रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Huawei V30 के फीचर

V30 Pro के छोटे वरिएन्त के रूप में पेश किये गये V30 में भी आपको 6.57-इंच FHD+ डिस्प्ले 2.5D कर्व डिस्प्ले और पंच होल नौच के साथ दी गयी है। यहाँ पर आपको Kirin 990 चिपसेट के साथ 6GB और 8GB रैम के विकल्प के साथ 128GB स्टोरेज दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 40MP प्राइमरी लेंस, 8MP वाइड एंगल और 8MP टेलीफ़ोटो कॉम्बिनेशन वाला रियर कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 32MP+8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4,100mAh बैटरी, 40W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ टाइप-C पोर्ट की सुविधा भी दी गयी है।

Huawei V30 Pro और V30 की स्पेसिफिकेशन

Specs Huawei V30 Pro Huawei V30
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
आधारित Magic UI 3.0.1
एंड्राइड 10
आधारित Magic UI 3.0.1
डिस्प्ले 6.57″ FHD+, 1080 x 2400 पिक्सेल, 2.5D कर्व ग्लास 6.57″ FHD+, 1080 x 2400 पिक्सेल, 2.5D कर्व ग्लास
बॉयोमीट्रिक्स साइड फिंगरप्रिंट सेंसर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
प्रोसेसर Kirin 990 Kirin 990
रैम 8GB 6GB/8GB
स्टोरेज 128GB/256GB 128GB
प्राइमरी रियर कैमरा 40MP RYYB f/1.6 40MP RYYB f/1.6
टेलीफ़ोटो सेंसर 8MP 5x टेलीफ़ोटो f/2.4 8MP 5x टेलीफ़ोटो f/2.4
वाइड सेंसर 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर f/2.4 8MP 5x टेलीफ़ोटो f/2.4
फ्रंट कैमरा 32MP + 8MP 32MP + 8MP
बैटरी 4100 mAh, 40-वाट फ़ास्ट चार्जर, 27-वाट रिवर्स चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग 4200 mAh, 40-वाट फ़ास्ट चार्जर, 27-वाट रिवर्स चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
भारत में कीमत 3899 युआन / 4199 युआन 3299 युआन / 3699 युआन

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageHonor Magic Watch 2 हो सकती है Honor V30 के साथ 26 नवम्बर को लांच: लाइव इमेज आई सामने

Honor V30 5G चीन में 26 नवम्बर को लांच किया जायेगा जिसका रिटेल बॉक्स भी हाल ही में लीक हो चूका है। इसी के साथ कुछ ही दिन पहले एक स्मार्ट वाच स्केच भी इन्टरनेट पर लीक हुआ है जिसके बाद से ही चर्चा थी की कंपनी V30 के इवेंट में एक स्मार्टवाच को भी …

ImageHonor 30 Pro+ हुआ 50MP कैमरा और 50x ज़ूम सपोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor ने आज अपने लेटेस्ट Honor 30, Honor 30 Pro और Honor 30 Pro+ को लांच किया है। इस से पहले कंपनी इस सीरीज के ही Honor 30S को भी लांच किया था। सीरीज में आपको 50MPट्रिपल कैमरा सेटअप, Kirin 990 चिपसेट के साथ 40W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलता है तो चलिए …

ImageHuawei Mate Xs और View 30 Pro हुए Kirin 990 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor ने कल यानि की सोमवार को ग्लोबल मार्किट में काफी अलग-अलग डिवाइसों जैसे लैपटॉप, इयरबड्स के साथ Honor 9x Pro को लांच किया है। इसके अलावा इवेंट में Huawei View 30 Pro को पेश किया है जिसमे Kirin 990 चिपसेट के साथ 40MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी देखने को …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products