Honor X10 5G हुआ 40MP ट्रिपल कैमरा और Kirin 820 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल Honor 9X सीरीज को लांच करने बाद आज कंपनी ने अपने 5G सपोर्ट वाले Honor X10 को चीन में लांच कर दिया है। यह डिवाइस वैसे वो 9X सीरीज का ही अपग्रेड वर्जन है लेकिन Redmi 10X सीरीज के साथ एक जैसा नाम होने की परेशानी से अलग रहते हुए कंपनी ने नए स्मार्टफोन को X10 नाम से लांच किया है। इसमें आपको 5G सपोर्ट के अलावा, फ्लैगशिप ग्रेड कैमरा, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर भी मिलते है तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Honor X10 की कीमत और उपलब्धता

Honor X10 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त को 1899 युआन की कीमत में लांच किया है। डिवाइस को Black, Blue, Sliver और Orange कलर के साथ पेश किया है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त 2199 युआन की तथा 8GB + 128GB वरिएन्त को 2,399 युआन कीमत में पेश किया गया है।

Honor X10 के फीचर

Honor ने अपनी ये लेटेस्ट डिवाइस एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पेश किया है। यहाँ पर आपको 6.63-इंच की FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले बिना किसी नौच के पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको Kirin 820 चिपसेट 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पीछे की तरफ 40MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 16MP का पॉप-अप कैमरा सेटअप भी यहाँ सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।

फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi- 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट और साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यहाँ 4,300mAh की बड़ी बैटरी एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर के साथ मिलती है।

Honor X10 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Honor X10
डिस्प्ले 6.63-इंच Full HD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD, 2.5D कर्व ग्लास, 90Hz रिफ्रेश रेट
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0), पॉप-अप
रियर कैमरा 48MP (f/1/8) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP डेप्थ सेंसर
प्रोसेसर ओक्टा-कोर Kirin 820 SoC, Mali G57 GPU
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Magic UI 3.1.1
रैम 6GB/8GB RAM
स्टोरेज 64GB/128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 4300mAh, 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग
कीमत 1899 युआन / 2199 युआन / 2399 युआन

 

Related Articles

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageHonor X10 Max हुआ MediaTek Dimensity 800 5G चिपसेट और स्टीरियो स्पीकर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei के सब ब्रांड Honor ने आज Honor 30 Lite को लांच करने के साथ ही अपनी X10 सीरीज के तहत Honor X10 Max को भी लेटेस्ट MediaTek Dimensity 800 5G चिपसेट के साथ लांच किया है, जिसमे आपको 8GB तक की रैम और 7-इंच से भी बड़ी डिस्प्ले देंखने को मिलती है तो चलिए …

ImageHonor 30 Pro+ हुआ 50MP कैमरा और 50x ज़ूम सपोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor ने आज अपने लेटेस्ट Honor 30, Honor 30 Pro और Honor 30 Pro+ को लांच किया है। इस से पहले कंपनी इस सीरीज के ही Honor 30S को भी लांच किया था। सीरीज में आपको 50MPट्रिपल कैमरा सेटअप, Kirin 990 चिपसेट के साथ 40W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलता है तो चलिए …

ImageHonor V30 और Honor V30 Pro Kirin 990 5G चिपसेट, 40MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ हुए लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने आज अपनी 5G डिवाइस Honor V30 और Honor V30 Pro को चीन में लांच कर दिया है। दोनों ही फ़ोनों में आपको Kirin 990 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है साथ ही 40MP का प्राइमरी सेंसर भी देखने को मिलता है। लेकिन काफी समानता के बाद कुछ अंतर भी …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.