अब इंडियन रेलवे यात्री WhatsApp पर ही चेक कर सकते हैं PNR और लाइव ट्रैन स्टेटस, अपनाएं ये तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऑनलाइन टिकट बुक करना और IRCTC की वेबसाइट पर जाकर PNR स्टेटस चेक करना बेहद आसान है, लेकिन अब बिना वेबसाइट खोले अपने फ़ोन में WhatsApp पर भी PNR और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक कर सकते हैं। ये फीचर एक छोटी-सी स्टार्ट-अप कंपनी Railofy का है, जो मुंबई में है। इसके साथ अब रेलवे यात्री अपनी यात्रा को WhatsApp पर आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

इसके लिए आपको कोई नयी ऐप भी इनस्टॉल नहीं करनी है। केवल Railofy का WhatsApp चैटबॉट नंबर सेव करें और उसी पर आप PNR स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस, ट्रेन के आने वाले या पीछे निकल चुके स्टेशनों की जानकारी रख सकते हैं। आसान शब्दों में इसके साथ कोई भी रेल यात्री अपनी यात्रा को ट्रैक कर सकता है। इसके लिए हमने एक गाइड बनायी है, जिसके आसान स्टेप्स आपको दोहराने होंगे।

ये पढ़ें: अब IRCTC से आधार लिंक करना हुआ ज़रूरी, नहीं तो आएगी ये बाधा 

WhatsApp पर PNR या लाइव ट्रेन स्टेटस कैसे चेक करें

  • सबसे पहले Railofy का WhatsApp चैटबॉट नंबर +91-9881193322 अपने मोबाइल फ़ोन पर सेव करें।
  • अब एक बार अपने फ़ोन में WhatsApp ऐप को अपडेट कर लें और फिर ऐप ओपन करें।
  • अब WhatsApp में कॉन्टैक्ट लिस्ट में Railofy के इस नंबर को ढूंढकर चैट विंडो खोलें।
  • यहां अपना PNR नंबर लिखकर ‘Send’ कर दें।
  • इसके बाद Railofy चैटबॉट आपको इस PNR नंबर से जुड़ी सारी जानकारी भेजेगा। इसमें आने वाली रेल यात्रा के अलर्ट, रियल-टाइम अपडेट, इत्यादि सारी जानकारी मिलेगी।

आप अपनी रेल यात्रा शुरू होने से पहले भी इस नंबर पर अपना PNR नंबर WhatsApp कर सकते हैं, जिससे आपको यात्रा या ट्रेन की लाइव अपडेट मिलती रहेंगी।

इस ऐप के साथ आप अपनी ट्रेन की सीट पर बैठे बैठे ही, खाना भी आर्डर कर सकते हैं, जो सीधे आपकी सीटों पर ही डिलीवर किया जायेगा। इसके लिए भी बस PNR नंबर या ट्रेन नंबर डालें और स्टेप्स फॉलो करें।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Imageअब IRCTC से आधार लिंक करना हुआ ज़रूरी, नहीं तो आएगी ये बाधा

भारत में इस समय हर नागरिक की पहचान उसका आधार कार्ड ही है। बैंक में अकाउंट खोलने से लेकर बच्चे के स्कूल में एडमिशन तक आधार कार्ड अब अनिवार्य है। यहां तक कि अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो एयरपोर्ट और होटल चेक-इन के समय पर भी ये पहचान पत्र के रूप में …

Imageइस सरकारी वेबसाइट द्वारा जान सकते हैं आपके नाम और आधार कार्ड पर कितने SIM लिए गए हैं

भारत में टेलीकॉम विभाग ने एक नया पोर्टल या वेबसाइट TAFCOP लॉन्च की है। TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud management and Consumer Protection) वेबसाइट द्वारा आप ये जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड नंबर द्वारा या आपके नाम पर कितनी SIM ली गयीं हैं और कहीं आपके आधार कार्ड से कोई ऐसी SIM तो …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products