अपने स्मार्टफोन पर Google एक्टिविटी को कैसे ऑटो-डिलीट करें ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google पर आप जब भी किसी वेबसाइट पर जाते हैं, वीडियो देखते हैं या अन्य कुछ भी करते हैं, आपकी सारी एक्टिविटी हिस्ट्री में सेव होती हैं और आप या अन्य कोई जो आपका स्मार्टफोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप, जिसमें भी आपका Google अकाउंट लॉग-इन है, आपकी एक्टिविटी देख सकते हैं। हम में से कुछ लोगों को ये फ़ीचर सुविधाजनक लगता है, लेकिन वहीँ कुछ को ये प्राइवेसी में दखल जैसा या सुरक्षित नहीं लगता है। अगर आपको भी ऐसा ही कुछ लगता है और आप इसे बदलना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि ये बेहद आसान हैं। आपको बस सेटिंग्स में जाकर कुछ बदलाव करने हैं और बस आपकी Google Activity अपने आप (ऑटोमेटिकली) डिलीट हो जाएगी।

आप सेटिंग्स में जाकर एक निश्चित समय जैसे 1 घंटा या 1 दिन के बाद Google एक्टिविटी डिलीट करने का विकल्प चुन सकते हैं। साथ ही आप हिस्ट्री में जाकर सीधे-सीधे सारी हिस्ट्री डिलीट भी कर सकते हैं, लेकिन ये आपको हर बार करना होगा, जबकि पहले वाले विकल्प में आपकी गूगल एक्टिविटी स्वत: ही डिलीट हो जाएँगी। आइये जानते हैं कि आप अपने फ़ोन पर Google Activity को ऑटोमेटिकली डिलीट कर सकते हैं।

Google History या Google Activity कैसे डिलीट करें (How to automatically delete your Google activity on Android Phone / iPhone ?

  • अपने फ़ोन पर Google ऐप खोलें।
  • अब ऊपर की ओर दिख रहे अपने प्रोफाइल आइकॉन (Profile icon) पर क्लिक करें।
  • अब इसमें ‘Manage your Google account’ विकल्प को चुनें।
  • यहां ‘Data and Privacy’ ऑप्शन में जाएँ।
  • अब सामने आये विकल्पों में ‘Web and app activity’ को चुनें और नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए ‘Auto-delete activity older than’ को सेलेक्ट करें। यहां आपके सामने समय आएगा जैसे 3 महीने, 6 महीने, 1 साल, 1 इत्यादि। इनमें से अपने अनुसार चुनें और ‘Next’ का बटन दबाएं।
  • इसके बाद आपने जो भी समय सेलेक्ट किया है, उससे पुरानी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।

यहां ये ज़रूर ध्यान दें कि अभी तुरंत या आज के समय में की गयी Google सर्च, डिस्कवर फीड, इत्यादि एक्टिविटी को डिलीट करने के लिए ये आपको मैन्युअली बार-बार या हफ्ते में करना होगा। साथ ही ये भी ध्यान दें कि Google एक्टिविटी डिलीट करने के बाद, आप वापस इसे रिस्टोर या बैकअप नहीं कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Imageजाने कैसे करे अपने एंड्राइड फोन को Chromecast के साथ टीवी पर मिरर

Chromecast डोंगल आपके एक नार्मल टीवी को स्मार्टटीवी में बदलने का सबसे अच्छा और किफायती जरिया है। इस डिवाइस के जरिए आप अपने टीवी को गूगल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से भी कंट्रोल कर सकते हैं, अगर आपने अभी कुछ सालों में ही नया एलईडी टीवी लिया है तो आपके टीवी में built-in क्रोमकास्ट की …

ImageInstagram अकाउंट को डिलीट या डीएक्टिवेट कैसे करें

Instagram अकाउंट को बनाना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल हो जाता है इसे पूरी तरह से डिलीट (delete) या बंद (deactivate) करना। अक्सर लोग अकाउंट बना तो लेते हैं, लेकिन इस्तेमाल ना करने पर, अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट नहीं करते, या कर नहीं पाते। तो हमने आप ही के लिए यहां एक-एक स्टेप के …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

ImageGoogle Photos में अपने फोटो वीडियो को कैसे लॉक करके सुरक्षित करें

Google Photos में अपने निजी व सेंसिटिव फोटोज़ या वीडियो को फोल्डर में लॉक करने की सुविधा पहले केवल Pixel फोनों में थी, लेकिन अब आप किसी भी Android स्मार्टफोन पर Google Photos Locked Folder बनाकर, उसमें अपनी प्राइवेट या जो भी तस्वीरें आप छुपाना चाहते हैं, उन्हें डालकर, उसे लॉक कर सकते हैं। हालांकि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products