अब नहीं होंगे कॉल के दौरान शोर से परेशान, जानें कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को खत्म कैसे करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को खत्म कैसे करें: स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, आप चाहें किसी भी पेशे में हो आपको फोन की आवश्यकता होती ही है, और काम के दौरान कई बार कॉल भी करने पड़ते हैं, लेकिन अक्सर बाहर होने पर जब हम किसी से कॉल पर बात करते हैं, तो सामने वाले व्यक्ति को हमारी आवाज सही से नहीं सुनाई देती है, इसका कारण बैकग्राउंड से आने वाली नॉइस होती है, भीड़ भाड़ वाली जगह पर शोर ज्यादा होता है, और हम सही से बात नहीं कर पाते हैं, क्योंकि हमारी आवाज के साथ आस पास की आवाज भी सामने वाले व्यक्ति तक जाती है।

इसके लिए पहले ईयरबड में नॉइस रिडक्शन का फीचर आता था, लेकिन अब स्मार्टफोन कंपनी ने ये फीचर एंड्रॉयड फोन में भी शामिल कर दिया है। यदि आप भी जानना चाहते हैं, कि कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस रिडक्शन फीचर का उपयोग कैसे करें?, तो इस लेख में हमनें इसके बारे में विस्तार से बताया है।

ये पढ़ें: एंड्रॉयड यूजर्स के होंगे मजे, Google Gemini Live के दो एडवांस्ड फीचर्स अब होंगे फ्री

कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को खत्म कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां पर आपको “Sounds & Vibration” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब “Clear Voice” या “Clear Call” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद इसके सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

इस तरह आपके फोन में नॉइस रिडक्शन फीचर ऑन हो जाएगा, और जिन एप्स के लिए आप इस फीचर को चालू रखना चाहते हैं, उन सभी को के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि क्लियर वॉइस या क्लियर कॉल फीचर का उपयोग करके कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को खत्म कैसे करें? ये एक कमाल का फीचर है, जो फोन में डिफॉल्ट रूप से दिया जाता है, और इसके लिए आपको थर्ड पार्टी एप्स डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होती है।

ये पढ़ें: इन फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हो गई 7,000 रूपये से कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio का AI धमाका – JioFrames चश्मा देखते ही खींचेगा फोटो, TeleFrame संभालेगा पूरा घर

Reliance की इस साल की AGM में सबसे ज़्यादा चर्चा AI हार्डवेयर की रही। 19 जून को हुई 49वीं AGM में Jio ने Jio TeleFrame नाम का एक नया होम डिवाइस पेश किया, जिसे कंपनी “घरों के लिए AI ऑपरेटिंग सिस्टम” बता रही है। इसके साथ ही एक और प्रोडक्ट दोबारा सुर्खियों में है, JioFrames …

ImageiOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones …

Imageदिल्ली में इस तारीख़ से नहीं बिकेंगे नए पेट्रोल टू-व्हीलर, सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ही होंगे रजिस्टर

दिल्ली में पेट्रोल स्कूटर या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2026-2030 के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में कोई नया पेट्रोल या CNG टू-व्हीलर रजिस्टर नहीं होगा। यानी उस तारीख़ के बाद डीलर से आप जो भी नई गाड़ी लेंगे, …

Imageजानें फोन में कॉल रिकॉर्डिंग डिस्क्लेमर साउंड को कैसे बंद करें, सामने वाले को बिना पता चलें कर पाएंगे रिकॉर्डिंग

कई बार हमें चुपके से कोई कॉल रिकॉर्ड करना रहता है तो भी हम नहीं कर पाते हैं, क्योंकि गवर्नमेंट रूल्स के अनुसर डिफॉल्ट रूप से अब कॉल रिकॉर्डिंग ऑन करने पर एक डिस्क्लेमर बजता है, जिसमें बोला जाता है, कि ये कॉल रिकॉर्ड हो रही है, लेकिन क्या हो जब ये डिस्क्लेमर बजे ही …

Imageक्या खत्म होंगे जमीन विवाद? हर प्रॉपर्टी को मिलेगा 14 अंकों का Bhu Aadhaar नंबर

भारत में अब ज़मीनी कार्यवाहियों को सुलझाने या सुधारने के लिए अब ज़मीनों के भी आधार कार्ड बनेंगे। जी हाँ! देश में ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब हर ज़मीन के टुकड़े को 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर दिया जाएगा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.