Samsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S27 लाइनअप में चौथे मॉडल के तौर पर आने वाला यह फोन Galaxy S27 Ultra से बेहतर कैमरा अनुभव दे सकता है। सच कहें तो S27 Pro को लेकर अब तक आया यह सबसे दमदार दावा है।

अब सवाल है कि Samsung ऐसा कैसे करेगी? रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फोन के पीछे 50MP All Lenses on Prism (ALoP) सेंसर दे सकती है। यह सेंसर रेगुलर और Plus मॉडल में मिलने वाले टेलीफोटो सेंसर की जगह ले सकता है। बताया जा रहा है कि यह सेंसर 3.5x तक ऑप्टिकल ज़ूम देगा और कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करेगा।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: एक लैपटॉप में दो OLED स्क्रीन – ASUS भारत में लॉन्च कर सकता है अपना सबसे पावरफुल मॉडल

Galaxy S26 review

Galaxy S27 Pro मिड-रेंज ज़ूम फोटोग्राफी में आगे निकल सकता है

यहां आप कह सकते हैं कि Galaxy S Ultra मॉडल में हमेशा चार कैमरे मिलते हैं, जबकि Pro मॉडल में तीन कैमरों वाला सेटअप होगा। ऐसे में Ultra आगे ही रहेगा। लेकिन कई रिपोर्ट्स कुछ और इशारा कर रही हैं।

इन रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S27 Ultra से डेडिकेटेड 3x टेलीफोटो लेंस हटाया जा सकता है। इसमें सिर्फ 50MP पेरिस्कोप लेंस रह सकता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम देगा। ऐसे में S27 Ultra पर 1x से 5x के बीच की फोकल लेंथ या ज़ूम रेंज के लिए मुख्य कैमरा सेंसर से क्रॉपिंग करनी पड़ सकती है।

दूसरी तरफ, Galaxy S27 Pro में 3.5x पर काम करने वाला 50MP ALoP सेंसर दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि इस खास ज़ूम रेंज में Pro मॉडल डिजिटल क्रॉपिंग की जगह ऑप्टिकल ज़ूम का फायदा दे सकता है। इसी वजह से कुछ दूरी तक की ज़ूम फोटोग्राफी में Galaxy S27 Pro की तस्वीरें ज़्यादा साफ और बेहतर हो सकती हैं।

हालांकि, ज़्यादा लंबी ज़ूम रेंज में Galaxy S27 Ultra अब भी आगे रह सकता है, क्योंकि उसमें 5x पेरिस्कोप कैमरा मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

Galaxy S26 FE के केस लीक, डिज़ाइन में दिखा जाना-पहचाना Samsung लुक

इसी बीच SammyGuru की एक रिपोर्ट में Galaxy S26 FE के डिज़ाइन से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। आउटलेट ने थर्ड-पार्टी फोन केस (कवर) की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें फोन का डिज़ाइन ट्रांसपेरेंट केस के अंदर दिखता है।

Galaxy S26 सीरीज़ के डिज़ाइन में कैमरा लेंस एक पिल-शेप कैमरा आइलैंड से बाहर निकले हुए नज़र आते थे। लेकिन Galaxy S26 FE में लेंस कैमरा आइलैंड के साथ ज़्यादा फ्लश दिखाई देते हैं। बाकी डिज़ाइन काफी जाना-पहचाना लगता है। सामने की तरफ फ्लैट डिस्प्ले, पंच-होल कटआउट, दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर, और पीछे फ्लैट पैनल मिलने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, Galaxy S27 Pro के कैमरा लीक Samsung की अगली फ्लैगशिप रणनीति को काफी दिलचस्प बना देते हैं। अगर 50MP ALoP सेंसर वाला दावा सही निकला, तो S27 Pro उन लोगों के लिए खास विकल्प बन सकता है, जिन्हें Ultra जितना बड़ा फोन नहीं चाहिए, लेकिन बेहतर ज़ूम फोटोग्राफी चाहिए।

ये पढ़ें: Infinix Note 60 Pro रिव्यू: पहली नज़र में दिल जीतता है, लेकिन क्या 30,999 में पैसा वसूल है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.