Galaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है।

रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो रह जाएगा। ऐसा हुआ तो 2021 में आए Galaxy S21 Ultra के बाद ये पहला Ultra होगा जिसमें चार रियर कैमरे नहीं मिलेंगे। शुरुआती Ultra मॉडलों में 3x और 10x, दोनों टेलीफोटो लेंस मौजूद थे, जिन्हें बाद में 3x और 5x कर दिया गया था। आपके लिए इसका सीधा मतलब ये है कि 1x से 5x के बीच की ज़ूम रेंज के लिए फोन को प्राइमरी सेंसर से क्रॉप करना पड़ सकता है।

ये पढ़ें: Samsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

वजह कैमरे नहीं, मेमोरी की बढ़ती कीमतों हैं

रैम और NAND स्टोरेज की कीमतों में लगातार हो रहा उछाल इस कटौती की बड़ी वजह बताई जा रही है। AI डेटा सेंटरों की मांग ने मेमोरी चिप महंगी कर दी है, और रिपोर्ट के अनुसार Samsung मैन्युफैक्चरिंग लागत घटाकर S27 सीरीज़ की रिटेल कीमत काबू में रखना चाहती है।

इसी संकट की वजह से स्पेसिफिकेशन में भी कटौती दिख रही है। टिपस्टर्स के अनुसार S27 Ultra में LPDDR6 रैम और UFS 5.0 स्टोरेज नहीं मिलेगा, और रैम 12GB और 16GB, इन दो विकल्पों में ही रहेगी। कीमत पर आए एक अलग लीक में कोरिया में Galaxy S26 Ultra से करीब 8.3%, यानी 1.5 लाख कोरियाई वॉन तक की बढ़ोतरी की बात कही गई है।

बैटरी में इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड मिलने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार S27 Ultra में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ करीब 5,700mAh की क्षमता दी जाएगी, जो 2020 से चली आ रही 5,000mAh की सीमा तोड़ देगी। प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro for Galaxy रहने की उम्मीद है।

31 जुलाई को आए एक लीक में दूसरे टेलीफोटो सेंसर का ज़िक्र भी था, इसलिए कैमरों की गिनती पर पक्की जानकारी लॉन्च के करीब ही साफ होगी। Samsung ने इनमें से किसी बात की पुष्टि नहीं की है, और S27 सीरीज़ 2027 की शुरुआत में आ सकती है।

ये पढ़ें: अगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2026 in India

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.