अगर बच्चों के कारण अपने फ़ोन में YouTube पर करना चाहते हैं एडल्ट कंटेंट को ब्लॉक, तो अपनाएं से आसान स्टेप्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के कल व्यस्त जीवन में हम सभी लोग अक्सर बच्चों को वक़्त बिताने के लिए अपने फ़ोन पकड़ा देते हैं। इस फ़ोन में OTT ऐप्स से ज़्यादा बच्चे Youtube का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप पर लोरी से लेकर कार्टून तक और नर्सरी राइम्स से लेकर रील्स तक बच्चे सब कुछ देखते हैं। लेकिन ऐसे में कई बार आपके द्वारा Youtube पर देखे गए कंटेंट के अनुसार ऐप बीच में एडल्ट कंटेंट के भी वीडियो दिखाती है, जो बच्चों के लिए सही नहीं है। YouTube पर कई तरह का कंटेंट उपलब्ध है, लेकिन वो सारा बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है और बच्चों को केवल उन्हीं के मतलब का कंटेंट देखने को मिले, यही उचित है और हर माता-पिता छोटे बच्चों के लिए चाहते भी यही हैं। ऐसे में आप Youtube पर एडल्ट कंटेंट बंद कर सकते हैं, जिससे उनके कोमल मन पर बुरा प्रभाव न पड़े। आइये जानते हैं एडल्ट कंटेंट कैसे ब्लॉक करें।

ये पढ़ें: जुर्माने के साथ पैन कार्ड और आधार कार्ड को कैसे लिंक करें ? अगर नहीं किया लिंक, तो खारिज होगा पैन कार्ड

एडल्ट कंटेंट कैसे ब्लॉक करें – आपके व्यस्त जीवन के चलते अगर आपका बच्चा भी आपके फ़ोन पर Youtube पर घंटों समय बिता रहा है, तो आप Youtube पर एडल्ट या संवेदनशील कंटेंट को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं। उसके लिए आपको केवल ये स्टेप्स दोहराने हैं।

ये पढ़ें: मई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

यूट्यूब पर एडल्ट कंटेंट कैसे ब्लॉक करें।

Youtube पर बच्चों के लिए संवेदनशील या एडल्ट कंटेंट कैसे ब्लॉक करें

दरअसल, बच्चों को उम्र के अनुसार ही कंटेंट देखने को मिले या माता-पिता की निगरानी के अनुसार ही वो Youtube का इस्तेमाल करें, इसके लिए इसमें ‘Parental Control’ फ़ीचर मौजूद है। इसके ऑन करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें –

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में यूट्यूब ऐप खोलें।
  • ऐप खोलते बायीं तरफ, ऊपर आपको प्रोफाइल आइकॉन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब सामने नज़र आ रहे विकल्पों में से Settings पर क्लिक करें।
  • अब Settings में ‘General’ विकल्प को चुनें।
  • यहां सामने नज़र आ रहे विकल्पों में थोड़ा नीचे Restricted Mode’ विकल्प होगा, जिसका टॉगल आपको ऑन करना है।
  • अब आपके फ़ोन में एडल्ट या जो भी वीडियो 18 की उम्र से नीचे वाले बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है, वो नज़र नहीं आएगी।
  • जब भी फ़ोन आपको इस्तेमाल करना है, आप बस इस टॉगल को ऑफ यानि बंद कर सकते हैं और बच्चों के लिए फिर से लगा कर, उन्हें दे सकते हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp पर वॉइस नोट भेजने से पहले कैसे सुनें – सही है या गलत ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo ने लॉन्च किए X500 सीरीज़ के तीन फोन, Pro Max में 200MP ज़ूम कैमरा और 7800mAh बैटरी

एक नज़र में : Vivo ने भारत में अपनी X500 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन फोन शामिल हैं, और इस बार कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर ZEISS वाले ज़ूम कैमरे पर दिया है। इनमें सबसे बड़ा X500 Pro Max भारत में X सीरीज़ का पहला Pro …

Imageबाल आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करना अनिवार्य, जानिए कैसे और कहाँ करें अपडेट

यूआईडीएआई (UIDAI) की कुछ ही समय पहले आयी गाइडलाइंस के अनुसार, 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार डेटा में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अब ज़रूरी है और इसमें इससे जुड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आपके 5-15 साल की उम्र के बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक विवरण को अपडेट …

ImageNetflix सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कैसे करें – बेहद आसान हैं स्टेप्स

धीरे धीरे समय और टेक्नोलॉजी के साथ मनोरंजन का तरीका भी बदल रहा है। अब केबल टीवी, जहां हर फिल्म या शो का एक समय होता है, से लोग धीरे धीरे OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना ज़्यादा पसंद करते हैं, जहां वो अपने पसंद की फिल्म या शो अपने समय के अनुसार कभी भी और …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

ImageSamsung AI Glasses के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू, कीमत तय, पर भारत का क्या

एक नज़र में : AI वियरेबल्स की झलक कई कंपनियां सालों से दिखा रही हैं, इसलिए मैंने बारीक शर्तें पढ़कर ही भरोसा करना सीख लिया है। आखिरकार 12 नवंबर 2026 को Samsung के AI चश्मे (Intelligent Eyewear) की प्रेस रिलीज़ आ गई, जिसे ध्यान से पढ़ना बनता है, खासकर भारत के नज़रिए से। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.