IPL 2025 के लिए टिकट बुक कैसे करें – ये हैं सबसे आसान तरीके

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

IPL 2025 को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है और सभी को इसका बेसब्री से इंतज़ार है। IPL 2025 cricket matches मार्च 22 से शुरू हो रहे हैं और अगर आप अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्टेडियम में जाकर लाइव देखना चाहते हैं, तो ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। IPL 2025 ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान है और आप इसे चाहे ऑनलाइन या फिर ऑफ़लाइन भी कर सकते हैं। हम यहां इसके लिए एक स्टेप बाइ स्टेप गाइड लेकर आये हैं, जिसे दोहराते हुए आप आसानी से स्टेडियम में अपने लिए सीट सुरक्षित कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Incognito Mode भी धोखा है – जानिए कैसे करें अपनी हिस्ट्री पूरी तरह डिलीट

IPL 2025 ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करें – (IPL 2025 Online ticket booking)

ऑनलाइन टिकट बुकिंग सबसे सुविधाजनक और तेज़ तरीका है। इसके लिए आप BookMyShow, Paytm Insider, या आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट iplt20.com का उपयोग करके टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए स्टेप्स से मदद ले सकते हैं:

  1. अपने फ़ोन या लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ब्राउज़र खोलें, उसमें ऊपर बतायी किसी भी एक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. अगर आपका इस वेबसाइट पर अकाउंट है, तो लॉग-इन करें, अगर नहीं है, तो नया अकाउंट बनाएं।
  3. जिस मैच को आप स्टेडियम जाकर देखना चाहते हैं, उसे चुनें। उसकी तारीख, समय, और स्थान की पुष्टि करें।
  4. अब आगे अपनी पसंदीदा सीट या स्टैंड को चुनें।
  5. इसके बाद डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, या नेट बैंकिंग द्वारा टिकट की रकम का भुगतान करें।
  6. भुगतान के बाद, आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से टिकट कन्फर्मेशन मिल जाएगी। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट करें।

ऑफ़लाइन टिकट कैसे खरीदें (IPL 2025 Offline ticket booking)

यदि आप ऑफ़लाइन टिकट खरीदना पसंद करते हैं, तो आपको नीचे दिए स्टेप्स देखने होंगे:

  1. अपने शहर में मौजूद क्रिकेट स्टेडियम के टिकट काउंटर पर जाएं।
  2. जिस मैच के लिए आप टिकट खरीदना चाहते हैं, उसकी उपलब्धता और सीटिंग कैटेगरी की जानकारी लें।
  3. अब उस मैच में अपने अनुसार स्टैंड और सीट चुनें।
  4. इसके बाद कैश, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या UPI से पेमेंट कर दें।
  5. भुगतान के बाद, वो आपको आपका टिकट दे देंगे। इसे सुरक्षित रखें।

ये पढ़ें: इस तरह करें NFC का उपयोग, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

टिकट की कीमतें

IPL 2025 के क्रिकेट मैचों को स्टेडियम में जाकर देखने की कीमतें, मैच की लोकप्रियता के आधार पर तय होती हैं। इनमें बजट में मिलने वाली भी कुछ सीट होती हैं और कुछ ख़ास और प्रीमियम टिकटों की कीमतें ₹35,000 तक जाती हैं। टिकट की कीमत का अंदाज़ा देने के लिए हम आपको कुछ ख़ास स्टेडियम की टिकटों का दाम यहां बता रहे हैं।

  • वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई: ₹800 से ₹35,000 तक।
  • एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई: ₹700 से ₹15,000 तक।
  • ईडन गार्डन्स, कोलकाता: ₹400 से ₹14,000 तक।

आपकी टिकट की कीमत मैच की लोकप्रियता के साथ साथ आप कौन सी सीट चुनते हैं, उस पर भी निर्भर करती है।

कुछ ख़ास बातें

  • ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आपके साथ कोई धोखा न हो, इसके लिए किसी मैसेज में आये लिंक या किसी के बताये लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • केवल ऑफिशियल वेबसाइट जैसे – BookMyShow, iplt20.com, Paytm, Zomato Insider, से ही टिकट बुक करें।
  • अपनी टिकट जल्दी बुक करें, जिससे कि आपको मन चाही सीटें मिल पाएं।
  • टिकट खरीदते समय और स्टेडियम में अंदर जाते समय आपका पहचान पत्र माँगा जा सकता है, उसे साथ रखें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageCMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है। यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

ImageGM G+ iSmart Qi2 2-in-1 Wireless Charger रिव्यू: iPhone + Apple Watch यूज़र्स के लिए ये छोटा चार्जर कर देगा सब आसान

Wireless charging अब उस स्टेज पर पहुंच चुकी है, जहां यह सिर्फ एक फीचर नहीं बल्कि रोज़मर्रा की ज़रूरत बनने लगी है। खासकर अगर आप iPhone और Apple Watch दोनों इस्तेमाल करते हैं, तो अलग-अलग चार्जर लेकर चलना अब थोड़ा बेकार सा लगने लगा है। इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए GM Modular – …

Imageपेंशनर्स के लिए Life Certificate (Jeevan Pramaan) कैसे जमा करें? Online या Doorstep – पूरी प्रक्रिया समझें इस आसान गाइड से

हर साल नवंबर आते ही Life Certificate for pensioners की चर्चा तेज हो जाती है, क्योंकि यही दस्तावेज़ आपकी पेंशन बिना रुकावट के जारी रखता है। अच्छी खबर ये है कि अब आपको इस सर्टिफिकेट के लिए लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए ऑफलाइन, डोरस्टेप और ऑनलाइन (आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट/DLC) …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.