बिना इंटरनेट PF अकाउंट बैलेंस कैसे पता करें – कॉल या SMS से भी पता लगा सकते हैं PF बैलेंस

इंटरनेट के बिना भी इन आसान स्टेप्स के साथ केवल एक मिस कॉल या मैसेज द्वारा जान सकते हैं अपना PF बैलेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ज़्यादातर प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वाले लगभग हर कर्मचारी का PF अकाउंट होता ही है। पहले हमने आपको बताया कि PF फण्ड से आप ऑनलाइन कैसे पैसे निकाल सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि बिना इंटरनेट के PF अकाउंट का बैलेंस आप कैसे जान सकते हैं। EPFO यानि Employees Provident Fund Organization की ऑफिशियल या सरकारी वेबसाइट पर भी ये जानकारी आपको मिल सकती है। लेकिन अगर घर में इंटरनेट सेवा नहीं है, तो भी आप PF अकाउंट का बैलेंस पता कर सकते। बिना इंटरनेट आप PF बैलेंस कैसे पता कर सकते हैं, आइये जानते हैं –

अगर किसी का PF अकाउंट है और इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या कोई और कारण से इंटरनेट की पहुँच में नहीं है, तो भी आप एक मिस कॉल और मैसेज की मदद से अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।

ये पढ़ें: Digilocker पर ड्राइविंग लाइसेंस, कॉलेज डिग्री, आधार कार्ड, पैन कार्ड, व अन्य ज़रूरी सर्टिफिकेट कैसे सेव करें

मैसेज से कैसे पता करें PF बैलेंस – How to Check PF Balance With SMS

इसके लिए सबसे पहले आपको आपका UAN नंबर पता होना चाहिए।

UAN नंबर क्या है ?

  • UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), ये 12 अंकों का नंबर होता है, जो आपकी कंपनी या मालिक और आपको दोनों को भारत सरकार, श्रम व रोज़गार मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee Provident Fund Organization) द्वारा इसे जेनेरेट किया जाता है। इसकी मदद से आप और आपकी कंपनी आपके PF अकाउंट में पैसे डालते हैं। इसे आपको EPFO की वेबसाइट पर जाकर एक्टिवेट भी करना होगा। आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी ऑन होना चाहिए।
  • इसके अलावा UAN नंबर, आधार और पैन कार्ड से लिंक होना चाहिए।

UAN नंबर जानने के बाद नीचे लिखे स्टेप दोहराएं

  • सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर आपके PF अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
  • अब अपने मोबाइल नंबर से ‘7738299899’ पर ‘EPFO UAN और शुरू के तीन अक्षरों’ के साथ लिखकर मैसेज करना है। जैसे अगर आप हिंदी में बात करना चाहते हैं, तो लिखें = EPFO UAN HIN, और मैसेज सेंड करें।
  • इसके बाद आपके पास आपके PF बैलेंस के साथ मैसेज आ जायेगा।

ये पढ़ें: अपने आधार कार्ड के दुरूपयोग को रोकने के लिए इस तरह डाउनलोड करें मास्क आधार कार्ड (Masked Adhaar Card) 

मिस कॉल द्वारा कैसे पता करें PF बैलेंस – How to Check PF Balance With Miss Call

  • आपका जो नंबर PF बैलेंस से लिंक है या रजिस्टर्ड है, उससे 01122901406 नंबर पर मिस कॉल दें।
  • इस कॉल के कटते ही, आपके पास PF बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Imageआधार बायोमेट्रिक जानकारी को ऑनलाइन लॉक या अनलॉक कैसे करें

आधार कार्ड इस समय भारत में सबसे महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र या पहचान पत्र है, जिसे हम हर जगह इस्तेमाल करते हैं, जैसे बच्चे के जन्म के समय अस्पताल से लेकर नौकरी लगने पर आपके दफ्तर में, हर जगह इसकी ज़रुरत पड़ती है। इसे आप घर के पते के प्रमाण के तौर पर, और पहचान पत्र के …

Imageबिना इंटरनेट कनेक्शन के कैसे PhonePe, Paytm, Google Pay द्वारा करें UPI पेमेंट

बदलते समय के साथ, तनख्वाह पाने से लेकर, लेन-देन करना, दुकानों से सब्ज़ी और शोरूम से कपड़े खरीदने तक, डिजिटल बैंकिंग ने हमारी दुनिया को काफी आसान बना दिया है। हालांकि नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल पहले भी हुआ करता था, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौर ने, लोगों के जीवन में लगभग हर चीज़ के लिए इंटरनेट …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

ImageSIM Swap Fraud से मिनटों में खाली हो सकता है अकाउंट, इस एक सेटिंग से बच सकते हैं

आज के डिजिटल दौर में आपका मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा। बैंकिंग, UPI, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक की चाबी अब आपका SIM नंबर बन चुका है। इसी वजह से SIM Swap Fraud के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जहां ठग आपका नंबर अपने नाम की नई SIM …

Discuss

Be the first to leave a comment.