इस सरकारी वेबसाइट द्वारा जान सकते हैं आपके नाम और आधार कार्ड पर कितने SIM लिए गए हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में टेलीकॉम विभाग ने एक नया पोर्टल या वेबसाइट TAFCOP लॉन्च की है। TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud management and Consumer Protection) वेबसाइट द्वारा आप ये जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड नंबर द्वारा या आपके नाम पर कितनी SIM ली गयीं हैं और कहीं आपके आधार कार्ड से कोई ऐसी SIM तो नहीं ली गयी है, जिसके बारे में आपको न पता हो, वो भी आप यहीं से जान सकते हैं। और अगर ऐसा होता भी है, तो यहीं से आप रिपोर्ट भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।

ये पढ़ें: Chipset FAQ : चिपसेट या प्रोसेसर क्या है? जानिये चिपसेट से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

इस पोर्टल द्वारा हम ये भी जान सकते हैं कि अपने आधार कार्ड द्वारा हमने कितने कनेक्शन या नंबर लिए हैं। साथ ही अगर आपके नाम 9 से ज़्यादा नंबर हैं, तो ये वेबसाइट आपको मैसेज द्वारा बताएगी और आप जिन नम्बरों का इस्तेमाल नहीं कर रह रहे हैं, उनके साथ यहां इसी वेबसाइट पर रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी उन नम्बरों को या तो ब्लॉक या डीएक्टिवेट कर देगी। अगर कोई ऐसा नंबर है जिसकी जानकारी आपको नहीं है, और कोई उसका इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे भी आप यहां रिपोर्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपने द्वारा की गयी रिपोर्ट का यहां स्टेटस भी चेक कर पाएंगे।

TAFCOP पर किस तरह जानें अपने आधार कार्ड पर लिए गए SIM की जानकारी

  • यहां आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और उस पर तुरंत आये OTP से खुद को वेरीफाई करना है।
  • इसके तुरंत बाद ये आपको आपके आधार कार्ड पर इशू हुए नम्बरों की लिस्ट दिखायेगा।
  • अगर आपको इस लिस्ट में कोई नंबर ऐसा दिखता है, तो आप पहले दो विकल्पों “This is not my number” और “Not required” में से चुन सकते हैं।
  • इसके बाद रिपोर्ट के बदले आपको एक Ref. No. दिया जायेगा।
  • बाद में कभी भी अपनी रिपोर्ट का स्टेटस जानने के लिए “Request Status” बॉक्स में यही रेफरेन्स नंबर डालकर स्टेटस चेक किया जा सकता है।
  • अगर लिस्ट में आये सभी नंबर आपके हैं, तो आपको कुछ भी करने की ज़रुरत नहीं है।

आये दिन सिम के दुरूपयोग को रोकने के लिए भारतीय सरकार ने ये पोर्टल इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था। अभी फिलहाल वेबसाइट खोलने पर आपको मैसेज नज़र आएगा कि ये सुविधा फिलहाल आंध्रप्रदेश और तेलांगना में ही उपलब्ध है। हालांकि कहीं कहीं ये महाराष्ट्र और कर्नाटक में ही चल रहा है। हमने इसे यहां दिल्ली एनसीआर में भी चला कर देखा है और ये मेरे नंबर पर काम कर रहा है।

नोट: अभी पूरे भारत में ये सेवा उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्दी ही होने के आसार हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imageबिना इंटरनेट PF अकाउंट बैलेंस कैसे पता करें – कॉल या SMS से भी पता लगा सकते हैं PF बैलेंस

ज़्यादातर प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वाले लगभग हर कर्मचारी का PF अकाउंट होता ही है। पहले हमने आपको बताया कि PF फण्ड से आप ऑनलाइन कैसे पैसे निकाल सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि बिना इंटरनेट के PF अकाउंट का बैलेंस आप कैसे जान सकते हैं। EPFO यानि Employees Provident Fund Organization की …

Imageआधार खो गया है ? इस तरह ऑनलाइन पाएं डुप्लीकेट आधार कार्ड

आधार कार्ड एक बेहद ज़रूरी पहचान पत्र है और अब भारत में यही सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट है। ऐसे में आधार कार्ड खो जाने पर या चोरी हो जाने पर काफी समस्या होती है। लेकिन अब आप आसानी से डुप्लीकेट आधार कार्ड कॉपी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपको आपका आधार कार्ड नंबर या …

ImageBirth Certificate और Aadhaar में नाम अलग है? अभी ठीक करें, वरना अटक सकते हैं काम

अगर आपके बच्चे या आपके खुद के Birth Certificate और Aadhaar कार्ड में नाम अलग-अलग लिखा है, तो इसे हल्के में न लें। स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं या बैंक से जुड़े कामों में यह छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि एक डॉक्यूमेंट में पूरा नाम …

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Discuss

2 Comments
User
Om
Anonymous
4 years ago

Jio

Reply
User
Om
Anonymous
4 years ago

Om

Reply