नए सिम कार्ड पर आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य, जानें सरकार का ये फैसला आपके लिए क्यों आवश्यक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में सिम कार्ड को लेकर भी बहुत फर्जीवाड़ा होता है, ऐसे में लोगों को पता ही नहीं होता है, कि उनके नाम की सिम कौन उपयोग कर रहा और घोटालों में फंस जाते हैं। इसी फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा DoT को निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत नए सिम कार्ड पर आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है, आगे इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: RBI की नयी घोषणा, इस गलती पर CIBIL देगा आपको 100 रूपए रोज

नए सिम कार्ड पर आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य

पहले ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड जैसे अन्य डॉक्यूमेंट्स पर लोग किसी के भी नाम की सिम लेकर घोटाले कर लेते थे, लेकिन सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अब हर दुकानदार को कोई भी नया सिम कनेक्शन एक्टिव करने के लिए ग्राहक का आधार बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा, तभी सिम कनेक्शन चालू होगा।

नकली सिम कार्ड घोटाला आया सामने

हाल ही में दूरसंचार क्षेत्र की समीक्षा बैठक बिठाई गई थी, जिसमें हुई जांच से पता चला कि वित्तीय धोखाधड़ी में नकली सिम कार्ड की भी काफी भूमिका रही है, और एक ही डिवाइस से कई सिम कार्ड के जुड़े रहने की जानकारी भी प्राप्त हुई है, जो टेलीकॉम नियमों का उल्लंघन कर रही थी। इससे कई तरह के साइबर क्राइम्स को बढ़ावा मिलता है, और अपराधी के बच निकलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

जांच के बाद उठाया PMO ने बड़ा कदम

जांच के माध्यम से प्राप्त जानकारी के बाद ही PMO ने सख्ती दिखाते हुए DoT को आदेश दिया कि उसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करना होगा, जिससे उन अपराधियों को दंडित किया जा सके। इसके लिए इन एजेंसियों को AI टूल्स का उपयोग कर इन अपराधियों की पहचान करना होगी, और उन सभी रिटेलर्स के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करना होगी, जो नकली डॉक्यूमेंट्स पर नया सिम कनेक्शन एक्टिव कर देते हैं।

ये पढ़ें: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना: बिना ब्याज के लोन लेकर करें खुद का व्यापार शुरू

साइबर क्राइम होंगे खत्म

सरकार के इस सख्त कदम के बाद कुछ हद तक साइबर क्राइम पर रोक लग जाएगी, क्योंकि अब फर्जी सिम के माध्यम से अपराधी निडर हो कर किसी के साथ भी ऑनलाइन धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे, और न ही किसी का नंबर उपयोग करके फर्जी अकाउंट या UPI का उपयोग हो पाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

ImageSanchar Saathi पर इतना शोर क्यों? क्या यह सच में आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है? पूरी सच्चाई जानें

पिछले दो सालों में सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी, फर्जी सिम कार्ड और चोरी हुए फोन जैसी समस्याओं के लिए कई नए कदम उठाए। इन्हीं प्रयासों में से एक था Sanchar Saathi। ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसे नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था। इससे लोग आसानी से स्कैम कॉल्स रिपोर्ट कर सकें, …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.