True ID V Card: इसके बाद नहीं पड़ेगी आधार और पैन कार्ड की जरूरत, ऐसे करें डाउनलोड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर पहले भी देश में कई फ्रॉड हो चुके हैं, ऐसे में किसी होटल में रुकने पर या कहीं और आप अभी भी आधार कार्ड दिखाते हैं, तो शायद आपको True ID V Card के बारे में नहीं पता होगा। इन फ्रॉड को रोकने और आपको सुरक्षित रखने के लिए इस कार्ड को भारत सरकार द्वारा पेश किया गया है, जो आपको कई प्रकार के फायदें देता है। आगे ये क्या है, और इसे कैसे डाउनलोड करें, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च की तारीख कन्फर्म, 200MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च

True ID V Card क्या है?

भारत सरकार द्वारा इस कार्ड को पहचान वेरिफिकेशन के लिए पेश किया गया है, ये एक डिजिटल आईडी कार्ड है, जिसे आप होटल या अन्य कुछ जगह पर आधार कार्ड या पैन कार्ड की जगह उपयोग कर सकते हैं। इस कार्ड में आपका नाम, जन्म की तारीख, जेंडर, फोटो, मोबाइलन नंबर, और पते की जानकारी होती है।

इस कार्ड को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है, इसलिए कोई भी व्यक्ति आपके द्वारा ये कार्ड दिखाने पर ऑब्जेक्शन नहीं ले सकता है। हालांकि, ये सिर्फ पहचान पत्र के रूप में काम करता है, कुछ सरकारी कार्यों में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है, वहां आपको आधार और पैन कार्ड की ही जरूरत पड़ेगी।

True ID V Card के फायदें

  • इस कार्ड का उपयोग आप कहीं भी अपनी पहचान बताने के लिए कर सकते हैं
  • ये सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कार्ड है, इसलिए कोई भी एजेंसी आप पर आसानी से भरोसा कर सकती है।
  • फिजिकल कॉपी के साथ आप कहीं भी इसकी डिजिटल कॉपी को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
  • इसमें आप आसानी से फास्ट प्रोसेस के माध्यम से KYC कर पाएंगे।
  • आधार और पैन को सुरक्षित रखता है, जिससे आधार स्कैम का खतरा कम हो जाता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आपके पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • DigiLocker पर आपका अकाउंट होना चाहिए।

True ID V Card कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker एप डाउनलोड करें, या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां यदि आपका पहले से अकाउंट बना है, तो उसे लॉगिन करें,वंशी तो आधार या मोबाइल नंबर के माध्यम से नया अकाउंट बनाएं।
  • अब OTP के माध्यम से आधार KYC की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद DigiLocker के मेनू में जाएं, यहां True ID V Card का सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको True ID V Card का ऑप्शन चुनना है, और फिर एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में सभी जानकारी भरना है।
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको “Generate True ID V Card” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपका ये कार्ड बन के तैयार हो जायेगा। इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं, और लिंक या QR कोड के माध्यम से किसी को शेयर भी कर सकते हैं।

कहां उपयोग किया जा सकता है?

  • सरकारी योजनाओं में
  • स्कॉलरशिप के लिए
  • बैंकिंग KYC के लिए
  • जॉब एप्लिकेशन के लिए

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको True ID V Card Apply Online की प्रक्रिया पता चल गई होगी। ये 2025 में ये कार्ड आपके काम आने वाला है, इसलिए आज ही DigiLocker पर अकाउंट बनाएं और इस कार्ड को डाउनलोड करें।

ये पढ़ें: Whatsapp पर Fake GPS Location भेज के करें प्रैंक, बस करना होगा ये छोटा सा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageक्या खत्म होंगे जमीन विवाद? हर प्रॉपर्टी को मिलेगा 14 अंकों का Bhu Aadhaar नंबर

भारत में अब ज़मीनी कार्यवाहियों को सुलझाने या सुधारने के लिए अब ज़मीनों के भी आधार कार्ड बनेंगे। जी हाँ! देश में ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब हर ज़मीन के टुकड़े को 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर दिया जाएगा, …

ImageBlue Aadhaar को लेकर नया नियम! बच्चे का आधार नहीं अपडेट किया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Blue Aadhaar Card यानी Baal Aadhaar अब सिर्फ नवजात बच्चों के लिए एक वैकल्पिक डॉक्यूमेंट नहीं रहा। 2026 में Digital Personal Data Protection (DPDP) Act पूरी तरह लागू होने के बाद, यह नीले रंग का आधार कार्ड बच्चों की पहचान और उम्र सत्यापन का सबसे सुरक्षित तरीका बन गया है। खासतौर पर स्कूल एडमिशन, ट्रैवल …

ImageAadhaar App हुआ लॉन्च: अब आधार कार्ड डाउनलोड और सुरक्षा ऐसे होगी आसान

UIDAI ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से अब आधार कार्ड डाउनलोड, biometric lock करना और QR code से authentication करना पहले की तुलना में बेहद सरल हो गया है। ये भी पढ़ें: क्या आपका फोन कवर ही फोन खराब …

Imageआपके आधार पर भी तो नहीं चल रहा फेक लोन, ऐसे करें मिनटों में पता

भारत में आधार कार्ड को लेकर काफी फ्रॉड हो रहे हैं, इसी के चलते फर्जी आधार कार्ड लोन (फ़ake Aadhar Card Loan) की खबरें भी सामने आ रही है, जिससे काफी लोगों को परेशानी हुई है। इस फ्रॉड में आपको पता भी नहीं होगा, कि आपके नाम पर कोई लोन चल रहा है, और ऐसे …

Imageनए आधार एप की घोषणा, नहीं पड़ेगी फिजिकल कार्ड और फोटोकॉपी की जरूरत, मिलेंगे ये फायदें

अब यदि आप अपने आधार को घर भूल जाएं, तो ज़रूरत पड़ने पर आसानी से उसकी डिजिटल कॉपी का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि हाल ही में केंद्रीय संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा नए आधार एप (Aadhaar Mobile App) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी गई है, जिसमें आपको काफी फायदें मिलने …

Discuss

Be the first to leave a comment.