₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा और डिस्प्ले के मामले में।

फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले है, जो इस कीमत में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता।

Lava Bold N2 Pro स्पेसिफिकेशन

Lava Bold N2 Pro में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह स्क्रॉलिंग और बेसिक यूज को स्मूद बनाता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.8GHz ऑक्टा-कोर सेटअप के साथ आता है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 पर चलता है, जो इस सेगमेंट में एक प्लस पॉइंट माना जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जबकि सामने 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 10W Type-C चार्जिंग और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP54 रेटिंग भी दी गई है, यानी हल्की धूल और पानी से यह सुरक्षित रहेगा।

Lava ने इसमें 1 OS अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है।

कीमत, उपलब्धता और पुराने मॉडल से फर्क

Lava Bold N2 Pro की कीमत ₹7,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन 6 अप्रैल 2026 से Flipkart पर Eclipse Grey और Aurora Gold कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अगर इसे पिछले महीने लॉन्च हुए Bold N2 से तुलना करें, तो वहां 90Hz डिस्प्ले, 13MP कैमरा और थोड़ा कम पावरफुल प्रोसेसर मिलता था। वहीं Pro वेरिएंट में बेहतर कैमरा, ज्यादा स्मूद डिस्प्ले और अपग्रेडेड हार्डवेयर दिया गया है।

कुल मिलाकर, Lava ने इस बार बजट सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट किया है जो कम कीमत में थोड़ा ज़्यादा “value” चाहते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

जून 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफ़ी भरा-भरा रहा। Motorola Edge 70 Pro+, Xiaomi 17T, Redmi Turbo 5 और Tecno Pova 8 जैसे फोन एक के बाद एक आए, और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी हलचल देखने को मिली। लेकिन जुलाई का मिज़ाज थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार पूरा फोकस सिर्फ़ मिड-रेंज पर …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Discuss

Be the first to leave a comment.