₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Redmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च 

कीमत और सेल

Infinix Smart 20 दो वेरिएंट में आया है:

  • 4GB + 64GB – ₹12,499
  • 4GB + 128GB – ₹13,999

सभी बड़े बैंक कार्ड्स पर ₹500 की छूट के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 तक आ जाती है, वहीं Flipkart Axis और SBI कार्ड्स पर ₹1,100 तक का फायदा मिल रहा है। इसकी पहली सेल 12 जून से Flipkart और Infinix India स्टोर पर शुरू होगी। इसे आप नारंगी (Sunlike Orange), नीले (Cloudline Blue), काले (Shadow Black) और ग्रे (Polaris Titanium) रंगों में खरीद सकते हैं। ।

Infinix Smart 20 स्पेसिफिकेशन

इस फोन में आपको 6.78-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीँ रोज़मर्रा के कामों को सँभालने का काम इसमें मौजूद MediaTek Helio G81 Ultimate (12nm) चिपसेट करता है। ये चिप 4GB LPDDR4X रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ आया है। साथ ही इसमें आप माइक्रो एसडी कार्ड से 2TB तक स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी की बात करें तो, Infinix Smart 20 के रियर पैनल पर 8MP का रियर कैमरा (डुअल-LED फ्लैश के साथ) और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। पावर का जिम्मा 5200mAh बैटरी संभालती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये फोन 7.7mm पतला और करीब 189 ग्राम वज़न का है। ये Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है, और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग, 3.5mm हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

ये पढ़ें: फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHappy Independence Day Wishes 2026: तिरंगे और आज़ादी का जश्न मनाने के लिए ये मैसेज आपको जरूर शेयर करने चाहिए

Independence Day Wishes 2026- स्वतंत्रता दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, ये भारत की आज़ादी की बेहद लंबी, साहसी और अडिग यात्रा की कहानी है। अंग्रेजी शासन से लेकर एक जीवंत, स्वतंत्र लोकतंत्र बनने तक की इस यात्रा का जश्न हम सभी हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.