Whatsapp Group Voice Chat ऑप्शन ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा, चालू करने का सिर्फ ये एक तरीका है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp ऐप में काफी समय से नए थीम्स, स्टिकर्स, और कमाल के फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Whatsapp Group Voice Chat फीचर को भी इस ऐप में शामिल कर लिया है। ये एक कमाल का फीचर है, जो पहले सिर्फ बड़े ग्रुप्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन इसे अब सभी ग्रुप्स के लिए उपलब्ध कर दिया है। यदि आपको नहीं पता कि Whatsapp में Group Voice Chat कैसे चालू करें, तो हमनें इस लेख में इसके बारे में आगे स्टेप वाइस आसान तरीके से बताया है।

ये पढ़ें: Sikandar OTT Release: जल्द इस OTT पर धूम मचाएगी Salman Khan की Sikandar, तारीख आयी सामने

Whatsapp Group Voice Chat फीचर क्या है?

कंपनी द्वारा इस फीचर को सभी Whatsapp ग्रुप्स के लिए शामिल किया गया है, जिसमें आपको किसी टॉपिक को डिसकस करने या बात करने के लिए लंबे लंबे मैसेज लिखने की आवश्यकता नहीं है, आप Voice Chat फीचर को एनेबल करके ग्रुप में सभी मेंबर्स से बात कर सकते हैं। इसमें ये भी दिखता है, कि कौन बोल रहा है। जिससे आपको अच्छे से समझ आ पाएं कि कौनसी बात किसके द्वारा बोली गई है।

Whatsapp में Group Voice Chat फीचर को कैसे चालू करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Whatsapp को खोलें।
  • अब उस ग्रुप को ओपन करें, जिसमें वॉइस चैट को चालू करना चाहते हैं।
  • अब यहां आपको स्क्रीन पर टाइपिंग बॉक्स के ऊपर स्क्रीन को पकड़ के हल्का सा ऊपर की तरफ खींचना है।
  • थोड़ी देर ऐसे ही होल्ड करके रखने पर Voice Chat वाला फीचर इनेबल हो जाएगा, और आप जो बोलेंगे, वो ग्रुप वाले सभी मेंबर्स सुन पाएंगे।

Group Voice Chat फीचर के फायदें

  • इससे आप बार बार बड़े बड़े मैसेज करने से बच सकते हैं।
  • इसे चालू करना और उपयोग करना काफी आसान है।
  • यदि कुछ नहीं बोलना चाहते हैं, तो म्यूट करने का भी ऑप्शन मिलता है।
  • जब भी कोई बोलता है, तो उसका DP दिखाई देता है, जिससे पता चल पाएं, कि कौन बात कर रहा है।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि Whatsapp में Group Voice Chat फीचर को कैसे चालू करें? ये एक कमाल का फीचर है, पहले इसका ऑप्शन ग्रुप चैट में ऊपर की तरफ कॉल वाले ऑप्शन के पास ही था, लेकिन अब इसे चालू करने के लिए स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्वाइप करके होल्ड करना पड़ता है।

ये पढ़ें: Instagram Reel में से गाने या ऑडियो कैसे हटाएं – How to Remove Audio from Instagram Reels

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageएक्सक्लूसिव: भारत में इस महीने आ रहा vivo का नया फोन, बैटरी और परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी जानकारी

मोबाइल इंडस्ट्री को कवर करते हुए पिछले एक दशक में हमने देखा है कि “mid-range” सेगमेंट अब सिर्फ समझौते वाला विकल्प नहीं रहा, बल्कि यह एक असली मुकाबले का मैदान बन चुका है। समय-समय पर कुछ ऐसे फोन सामने आते हैं जो सिर्फ इस रेस में शामिल नहीं होते, बल्कि यह भी तय करते हैं …

Imageएक चार्ज पर हफ्तों चलने वाला फोन? realme भारत में कुछ अलग करने वाला है

अगर कोई स्मार्टफोन एक बार चार्ज होने के बाद कई हफ्तों तक चल जाए, तो यह सिर्फ बैटरी का आंकड़ा नहीं, बल्कि इस्तेमाल का पूरा अनुभव बदल देता है। realme अब कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में दिख रहा है। ताज़ा संकेतों के अनुसार, कंपनी P-सीरीज़ के तहत अपना अब तक का सबसे बैटरी-फोकस्ड …

Imageसिर्फ ₹1 में मिलेगा JioHotstar Premium? जानें क्या सच में चल रहा है Jio का ये वायरल ऑफर

सोशल मीडिया पर इस वक्त Jio और Disney+ Hotstar के एक नए ऑफर का काफी शोर है। कई यूज़र्स के स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि Jio और Disney+ Hotstar सिर्फ ₹1 में Premium subscription दे रहा है। ये ऑफर भी ऐड-फ्री 4K स्ट्रीमिंग और मल्टी-डिवाइस एक्सेस के साथ। जाहिर …

ImageBlue Aadhaar को लेकर नया नियम! बच्चे का आधार नहीं अपडेट किया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Blue Aadhaar Card यानी Baal Aadhaar अब सिर्फ नवजात बच्चों के लिए एक वैकल्पिक डॉक्यूमेंट नहीं रहा। 2026 में Digital Personal Data Protection (DPDP) Act पूरी तरह लागू होने के बाद, यह नीले रंग का आधार कार्ड बच्चों की पहचान और उम्र सत्यापन का सबसे सुरक्षित तरीका बन गया है। खासतौर पर स्कूल एडमिशन, ट्रैवल …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products