अपने iPhone पर पाएं iOS 26 का शानदार ‘लिक्विड डिज़ाइन’ – ऐसे करें इंस्टॉल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

how to install iOS 26 on your iPhone – WWDC 2025 में Apple ने iOS 26 को पेश किया है, जिसकी सबसे खास बात है नया Liquid Glass इंटरफ़ेस। इसका पहला डेवलपर वर्शन रोलआउट भी शुरू हो चुका है। अगर आप भी अपने iPhone को एक नया, ताज़ा और futuristic लुक देना चाहते हैं, तो इसे अपने फोन में इनस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि ये बीटा वर्ज़न, डेवलपरों के लिए है, लेकिन अगर आपका iPhone iOS 26 कम्पेटिबल है, तो आप भी अपने फोन पर इसका अनुभव पा सकते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव – लिक्विड ग्लास डिज़ाइन

‘लिक्विड डिज़ाइन’ सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि काम से भी बिल्कुल लिक्विड और सहज है। इसमें आइकन, एनिमेशन और ट्रांजीशन इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि वे पानी की तरह बहते हुए महसूस होते हैं। हर टैप, हर स्वाइप एक नए विजुअल अनुभव के साथ आता है, जो आपके फोन इस्तेमाल करने को और भी मज़ेदार बना देगा। जैसे ही आप एक ऐप खोलेंगे, वो स्क्रीन पर लिक्विड या पानी की तरफ फैलती नज़र आएगी।

इसके साथ फोन का इंटरफ़ेस बिल्कुल अलग और नया लगेगा। रंग और शेड्स बहुत अच्छी तरह से घुलते मिलते नज़र आते हैं। आइकन्स और विजेट्स अब और भी ज़्यादा इंटरैक्टिव लगते हैं और अब आप उनसे सीधे होम स्क्रीन से ही कई काम कर पाएंगे, बिना ऐप खोले।

अपने iPhone में iOS 26 कैसे इनस्टॉल करें? – how to install iOS 26 on your iPhone

  1. बैकअप लेना न भूलें: सबसे पहले, अपने iPhone का पूरा बैकअप ले लें, ताकि आपका कोई भी डेटा खो न जाए।
  2. सॉफ़्टवेयर अपडेट पर जाएँ: अपने iPhone की Settings (सेटिंग्स) में जाएँ, फिर General (जनरल) पर टैप करें और उसके बाद Software Update (सॉफ़्टवेयर अपडेट) पर क्लिक करें।
  3. अपडेट डाउनलोड करें: अगर आपका डिवाइस iOS 26 को सपोर्ट करता है, तो आपको यहाँ अपडेट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करें और डाउनलोड शुरू होने दें। सुनिश्चित करें कि आपके पास एक स्थिर Wi-Fi कनेक्शन हो, क्योंकि ये एक बड़ा अपडेट हो सकता है।
  4. इंस्टॉल करें: डाउनलोड पूरा होने के बाद, आपको ‘Install Now’ (अभी इंस्टॉल करें) पर क्लिक करना है और आपका iPhone खुद ही अपडेट प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके बाद फोन रीस्टार्ट हो सकता है।
  5. एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने के बाद, आपका iPhone iOS 26 के साथ नए ‘लिक्विड डिज़ाइन’ को पेश करेगा।

अपडेट करने से पहले इन बातों पर ध्यान दें –

-नया iOS 26 बीटा अपडेट केवल iPhone 11 और उससे नए डिवाइसों पर ही काम करेगा। .
-iPhone यूज़र को ये जांचना होगा कि पहले से उनका फोन नवीनतम स्टेबल iOS 18.5 पर काम कर रहा है या नहीं।
-इस अपडेट के लिए आपके फोन में 15GB का फ्री स्पेस होना चाहिए। .
-क्योंकि ये बीटा वर्ज़न है, तो आपको कुछ बग्स या ऐप क्रैश जैसी चीज़ों का अनुभव हो सकता है।

किन iPhones पर चलेगा iOS 26?

-iPhone 11 सीरीज़
-iPhone 12 सीरीज़
-iPhone 13 सीरीज़
-iPhone SE (2nd जनरेशन और उसके बाद)
-iPhone 14 सीरीज़
-iPhone 15 सीरीज़
-iPhone 16 सीरीज़

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

Imageअब आने वाले iPhones में भी मिलेगा 200MP कैमरा, Apple कर रहा तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने आने वाले iPhone Pro मॉडलों के लिए 1/1.12-इंच का 200 MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। यह जानकारी Weibo पर DCS ने दी है। उन्होंने सेंसर का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि इसका साइज़ वही है जो OPPO अपने Find X9 Ultra में इस्तेमाल कर रहा …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

ImageiOS 26 ने बदल दिया iPhone का चेहरा, Liquid Glass इंटरफेस से हर यूज़र बोले “अब मज़ा आया”

Apple ने एक बार फिर अपने सॉफ्टवेयर को पूरी तरह से बदल दिया है, लेकिन इस बार केवल अंदर से नहीं — बाहर से भी। जी हाँ, iOS 19 की जगह सीधे iOS 26 पेश कर के Apple ने साफ कर दिया कि ये सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि iPhone के फ्यूचर का नया अध्याय …

Discuss

Be the first to leave a comment.