जुर्माने के साथ पैन कार्ड और आधार कार्ड को कैसे लिंक करें ? अगर नहीं किया लिंक, तो खारिज होगा पैन कार्ड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पैन यानी परमानेंट अकाउंट नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। पहले पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 थी, लेकिन अब आयकर विभाग (Income Tax Department) ने अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन्होंने 31 मार्च तक, आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया, उन्हें 1,000 रूपए के जुर्माने के साथ फिर एक बार 30 जून, 2023 तक इन दोनों कार्डों को लिंक करने का मौका दिया जा रहा है। इस बार यदि कोई व्यक्ति पैन और आधार कार्ड को 30 जून तक लिंक नहीं करता है, तो 1 जुलाई, 2023 से उसका पैन कार्ड ख़ारिज कर दिया जायेगा और आप उसे कहीं भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

सरकार का कहना है कि ये कदम कर यानि टैक्स की चोरी को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अगर आपने 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड और आधार कोक लिंक नहीं किया है, तो आइये जानिये कैसे अब आप इसे 1,000 रूपए के जुर्माने के साथ लिंक कर सकते हैं।

पैन कार्ड और आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ? -How to link PAN card and Aadhar card with penalty

  • सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या सीधे इस लिंक पर क्लिक करें – https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/
  • अब इसमें बायीं तरफ Quick Links में “Link Aadhaar” पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में आपको 10 अंकों का Pan Card नंबर और 12 अंकों का आधार नंबर भरना है और दायीं तरफ नीचे Validate के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आप पेनल्टी भरने के लिए एक पॉप-अप आएगा।
  • जैसे ही आप इस पॉप अप में “Continue To Pay Through E-Pay Tax” पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुलेगा जहां आपको फिर अपना पैन नंबर और मोबाइल नंबर भरना है। और Continue पर क्लिक करना है।
  • अब Continue पर क्लिक करते ही, अगला पेज खुलेगा, जिसमें मोबाइल पर आया OTP पुछा जायेगा, जिससे आप पैन कार्ड वेरीफाई हो जायेगा। इसमें भी Continue करें।
  • अब नए पेज में तीन विकल्प नज़र आएंगे, जैसे कि आप नीचे मौजूद तस्वीर में देख सकते हैं, इनमें पहले ही विकल्प Income Tax पर ‘Proceed’ का बटन दबाना है।
  • अगले पेज में Assessment Year और Type of Payment भरना होगा, जिसमें आपको ड्रॉप डाउन मेनू में से 2023-2024 और टाइप ऑफ़ पेमेंट में स्क्रॉल करके आखिर का विकल्प Other Receipts (500) सेलेक्ट करना है। अब Continue कर दें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको पांचवें नंबर पर Penalty लिखा दिखाई देगा और नीचे कुल रकम 1,000 रूपए लिखी होगी। यहां भी Continue करें।
  • अब आपके सामने नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड, UPI, इत्यादि तरीकों से पेमेंट करने का विकल्प मिल जायेगा। यहां पेमेंट प्रोसेस पूरा करें।
  • इसके बाद आगे पैन से आधार को लिंक करने के लिए अपनी पूरी जानकारी, नाम, आधार नंबर, पैन नंबर, जन्म तिथि, इत्यादि भरें।
  • बस अब Captcha कोड डालें और ‘Link Adhaar’ के बटन पर क्लिक करें और आपका पैन व आधार लिंक हो जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImagePAN Card बनाने के लिए इस तरह करें ऑनलाइन अप्लाई

भारत में सभी लोगों के लिए PAN Card (पैन कार्ड) बनवाना अनिवार्य है और साथ ही इसे बैंक अकाउंट नंबर से लिंक करना भी ज़रूरी है। PAN यानि कि परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number) एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम या तरीका है, जो देश में टैक्स का भुगतान करने वालों की पहचान करता है। ये 10 …

Image50 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर यूजर को हो सकती है KYC से जुडी परेशानी

50 करोड़ मोबाइल फोन कनेक्शन मतलब भारत के लगभग आधे सिम कार्ड यूजर को KYC से जुडी नयी समस्या सामने आ सकती है। कुछ दिन पहले प्राइवेट कंपनियों द्वारा आधार कार्ड की प्राइवेट डिटेल्स को ना इस्तेमाल करने वाली सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह समस्या एक बढ़ा रूप ले सकती है। (Read in …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.