कैसे करे WhatsApp के जरिये JioMart पर ग्रोसरी आर्डर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फेसबुक और जिओ की पार्टनरशिप हुए सिर्फ 3 ही दिन हुए है और JioMart पर इस डील का असर देखने को मिल भी गया। WhatsApp आधारित पोर्टल मुंबई की कुछ जगहों जैसे नवी मुंबई, थनेऔर कल्याण में शुरू भी कर दिया गया है। इन जगहों पर यूजर व्हाट्सएप्प के जरिये जिओमार्ट का इस्तेमाल कर सकते है।

तो चलिए नज़र डालते है इस पूरी प्रोसेस पर और जानते है इस सर्विस को कैसे इस्तेमाल करना है:

कैसे करे WhatsApp के जरिये JioMart पर आर्डर

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में जिओ मार्ट के 88500 08000 नंबर को सेव करे।
  2. अब JioMart चैट को ओपन करे। यहाँ लिखा आएगा की यह एक बिज़नस अकाउंट है जो जिओ मार्किट किरयाना स्टोर से सामान डिलीवरी करेगा।
  3. इसके बाद आप एक लिंक पर क्लिक करेंगे जो 30 मिनट की वैलिडिटी के साथ आता है तो थोडा जल्दी क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको  डेडिकेटेड पेज मिलेगा जिसमे आप अपना फोन नंबर और नाम भरकर सबमिट करेंगे।
  5. इसके बाद आपको काफी सारे प्रोडक्ट देखने को मिलते है जिनको आप आसानी से आर्डर कर सकते है।
  6. प्रोडक्ट को कार्ट में ऐड करके आप उसी प्रकार आर्डर कर सकते है जैसे की अन्य इ-कॉमर्स साईट पर करते है।
  7. व्हाट्सएप्प के जरिये आपका आर्डर लोकल किरयाना स्टोर पर पहुँच जायेगा।
  8. दूसरी तरफ आपको आर्डर कन्फर्म होने का भी मैसेज भी प्राप्त होगा। इसी मैसेज में आपको स्टोर की डिटेल्स भी मिल जाएगी। इसके अलावा एक बार बिल बन जाने पर भी आपको एक नोटिफिकेशन भी प्राप्त हो जाएगी।

नोट:- अभी के लिए पेमेंट ऑप्शन के तौर पर सिर्फ कैश-ऑन-डिलीवरी विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अलावा अभी होम डिलीवरी की जगह आपको खुद ही अपना आर्डर शॉप से प्राप्त करना होगा।

जिओ प्लेटफार्म में लगभग 5.7 बिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट के साथ फेसबुक टेलिकॉम कंपनी ने सबसे कम हिस्सेदारी वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। इस डील से फेसबुक को जिओ के 400 मिलियन सब्सक्राइबर का भी काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा व्हाट्सएप्प की पेमेंट सर्विस की मदद से आने वाले समय में आपको ऑनलाइन पेमेंट करने का भी सपोर्ट एप्लीकेशन में ही मिल जायेगा।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageJioMart पर WhatsApp द्वारा कैसे करें शॉपिंग

Jio और Meta यानि Facebook ने मिलकर एक ग्रोसरी शॉपिंग ऐप JioMart को लॉन्च किया है। इस ऐप को हाल ही में हुई Reliance AGM 2022 में लोगों के सामने लाया गया है। इसकी सबसे बड़ी ख़ास बात ये है कि आप सीधे WhatsApp से इस ऐप पर जाकर शॉपिंग कर सकते हैं और WhatsApp …

ImageCOVID-19 लॉकडाउन: कैसे करे घर बैठे LPG सिलिंडर की बुकिंग

कोरोना वायरस की गति को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने इंडिया में इसकी सेकंड स्टेज की पुष्ठी की है जिसकी वजह से उम्मीद है की अभी लॉकडाउन खत्म नहीं होगा ख़ास कर उन शहरों में जहाँ पर बीमारी से जुड़ा कोई भी पीड़ित है। इसी के चलते घर की सबसे जरूरी चीजो में शुमार LPG सिलिंडर …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products