फ्री में कैसे करे जिओ पोस्टपेड से जिओ प्रीपेड सर्विस में नंबर स्विच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रिलायंस जियो हमेशा से ही आपको काफी अलग-अलग सर्विसेज पेश करता आया है। इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में कंपनी पोस्टपेड और प्रीपेड के अलावा अब फाइबर इंटरनेट सर्विस भी उपलब्ध कराती है। अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए कंपनी काफी अलग -लग रणनीति अपनाती हुई हमेशा दिखाई दी है और इसी कारण से यह इंडिया की सबसे ज्यादा सब्सक्राइब टेलीकॉम सर्विस है।

जिओ की प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही सर्विस काफी लोकप्रिय है। जहां पर प्रीपेड प्लान सिर्फ ₹10 से शुरू होता है वहीं पर पोस्टपेड प्लान आपको 199 की काफी कम कीमत पर भी उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके पास जिओ पोस्टपेड है और आप उसको प्रीपेड में बदलना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सिंपल स्टेप जिनके जरिए यह काम आप आसानी से घर बैठे ही कर सकते हैं।

जिओ पोस्टपेड से जिओ प्रीपेड सर्विस से कैसे करें स्विच

हम आपको पहले ही बता दें कि प्रीपेड प्लान एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं, साथ ही एक बार अपने पोस्टपेड प्लान के साथ-साथ प्रीपेड प्लांस को भी देखें और पूरी तरह सुनिश्चित होने पर ही अपने सर्विस को बदलें।

  1. सबसे पहले जिओ के आधिकारिक पेज पर जाएं।

2. अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम और जियो ना जियो मोबाइल नंबर को सबमिट करें अब एक ओटीपी को जनरेट करें।

3. फोन पर यह ओटीपी आपको प्राप्त हो जाएगा और इसको अपने ओटीपी बॉक्स में सबमिट करें।

4. अब एक नया पेज आपके सामने ओपन होगा जिसमें अलग-अलग ऑप्शन दिए जाएंगे उसमें से “I am interested in Prepaid” को सेलेक्ट करें।

5. अब जिस पते पर आप सिम चाहते हैं उस डिलीवरी ऐड्रेस को सबमिट करें प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

6. अब 3 से 4 दिन में एक जिओ रिप्रेजेंटेटिव आपके एड्रेस पर होम KYC के लिए आएंगे। आपको उनको अपना आइडेंटिफिकेशन और एड्रेस वेरिफिकेशन कराना होगा जिसके लिए आप ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड पासपोर्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. आप अपने नजदीकी जिओ स्टोर पर जाकर भी केवाईसी डॉक्युमेंट्स को सबमिट कर सकते हैं और जिओ सिम को तभी या थोड़ी देर में प्राप्त कर सकते हैं।

हम यहां बता दें कि कंपनी पोस्टपेड नंबर को प्रीपेड नंबर में स्विच करने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेती है लेकिन यूजर को अपना पुराना बकाया भरना होगा।

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

Imageवोडाफोन-आईडिया, एयरटेल के इन प्लानों के साथ पाएं फ्री Amazon Prime मेम्बरशिप और भाग लें 23 जुलाई से होने वाली Amazon Prime Day Sale 2022 में

Amazon Prime Day Sale 2022 23 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई 2022 तक चलेगी। ये सेल केवल Amazon के पेड यानि प्राइम मेम्बरों के लिए ही होगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, घर के सामान, इत्यादि पर कई आकर्षक ऑफर प्राइम मेम्बरों को मिलेंगे। जैसे कि हमने कहा अगर किसी के पास ये मेम्बरशिप नहीं है, तो …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

Discuss

Be the first to leave a comment.