Find My device सेटअप कैसे करें: जानें उपयोग का तरीका, फ़ोन गुम होने पर काम आएगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Find My device सेटअप कैसे करें: अक्सर हम हमारे फोन को इधर उधर रख के भूल जाते हैं और कई बार तो ऐसा भी होता है कि या तो हमारा फोन कहीं गिर जाता है, या चोरी हो जाता है, लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा, कि Google ने सभी एंड्रॉयड फोन्स में ऐसा फीचर दिया है, जिससे हम आसानी से हमारे फोन को ढूंढ सकते हैं। में बात कर रहा हूं Find My device के बारे में। आगे विस्तार से जानते हैं कि ये क्या है, और Find My device का उपयोग कैसे किया जाता है।

Find My device google का एक ऐसा फीचर है, जो फोन में लॉगिन ईमेल के माध्यम से हमारे फोन की लाइव लोकेशन बताने में सहायता करता है, इसके अतिरिक्त इसमें कई और ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानेंगे।

ये पढ़े: जानें आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिव हैं, कैसे चेक करें; नहीं तो हो सकती है जेल

Find My device सेटअप कैसे करें

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में एक gmail account से लॉगिन करें।
  • इसके बाद फोन की क्विक मेनू शटर को डाउन करें, और फोन की लोकेशन को ऑन करें।
  • अब फोन की सेटिंग्स में जाएं, और यहां “Google” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Find My Device” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर “Use Find My Device” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

Find My device का उपयोग कैसे करें

यदि आपका फोन गुम हो जाता है, तो आप इस फीचर का उपयोग करके अपने फोन का पता लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी ऑप्शन हैं, जिनसे डिवाइस का पता लगाया जा सकता है।

  • इसके लिए सबसे पहले किसी भी अन्य डिवाइस ( फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर) में क्रोम ब्राउजर को ओपन करें।
  • अब Find My Device की वेबसाइट पर जाएं, और अपने उस ईमेल से लॉगिन करें, जो आपके गुम हुए फोन में लॉगिन था।
  • लॉगिन करने पर उस ईमेल से लॉगिन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखेगी, इसमें से अपने लॉस्ट डिवाइस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर उस फोन की लोकेशन आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

इसके अलावा आप और भी ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं, जैसे –

Play Sound – यदि आपने आपका फोन घर में ही कही रख दिया है, और फोन साइलेंट है, तो आप “Play Sound” का उपयोग कर सकते हैं। इससे फोन साइलेंट होने पर भी रिंग करने लगेगा।

Secure Device – यदि आपका फोन कहीं गिर गया है, और आप चाहते हैं, कि कोई आपके फोन में सेव डेटा का उपयोग न करें, तो आप अपने दूसरे डिवाइस से गुम हुए फोन को लॉक कर सकते हैं। इससे आपके फोन में लोक लग जाएगा, और आपका गूगल अकाउंट भी लॉगआउट हो जायेगा, स्क्रीन पर बस कॉन्टेक्ट इनफॉर्मेशन दिखेगी।

Factory Reset Device – यदि आप चाहते हैं, कि आपके फोन का डेटा कोई एक्सेस नहीं करें, तो इसके लिए आप इस ऑप्शन का भी उपयोग कर सकते हैं, इसके माध्यम से आप किसी भी लोकेशन से अपने गुम हुए फोन का पूरा डेटा डिलीट कर सकते हैं।

ये पढ़े: Google Photos से फोटोज को iCloud में कैसे मूव करें?(2 आसान स्टेप्स में)

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

Imageएंड्राइड फ़ोन बार बार हैंग हो रहा है; अपनाएं ये तरीकें

यदि आपके पास भी कम RAM और Storage वाला एंड्रॉयड फोन है, जो बार बार हैंग होने लगता है, तो आपको कुछ तरीके अपनाना चाहिए, जिनसे आपका एंड्रॉयड फोन हैंग होना बंद हो जाए। इसके लिए इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें बताया है, कि एंड्रॉयड फोन को हैंग होने से कैसे …

Imageफ़ोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं: 24 घंटो से भी ज्यादा चलेगा

कई बार हमें ज्यादा समय तक घर से बाहर रहना पड़ता है, ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी ड्रेन होने की वजह से फोन जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है, लेकिन कुछ तरीकों से फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है। यदि आपका फोन भी फुल चार्ज होने के बाद भी 24 घंटे से …

ImageZomato फाउंडर दीपिंदर गोयल का सिर पर लगने वाला Temple डिवाइस क्या है, जो Apple Watch को देता है टक्कर? जानें कैसे करता है काम

एक नज़र में : Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस (Temple Device) कलाई या उंगली पर नहीं, बल्कि आपकी कनपटी पर चिपकता है और दिमाग तक पहुँचने वाले खून के बहाव से जुड़े बदलाव नापने का दावा करता है। अस्पतालों में डॉक्टर भी दिमाग का ब्लड फ्लो जांचने के लिए अल्ट्रासाउंड प्रोब लगभग …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.