एक एंड्रॉइड से दूसरे एंड्रॉइड फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब भी हम नया फ़ोन लेते हैं, तो सबसे ज्यादा परेशानी पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में डाटा ट्रांसफर करने में आती है। यदि आपने भी नया एंड्राइड फ़ोन लिया है, और आपको डाटा ट्रांसफर करने में परेशानी आ रही हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें बताया है कि एक एंड्रॉइड से दूसरे एंड्रॉइड फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें? जिससे आप आसानी से अपने पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में अपना जरुरी डाटा ट्रांसफर कर पाएंगे।

एक एंड्रॉइड से दूसरे एंड्रॉइड फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?

इसके लिए हमनें 3 आसान तरीके बताये हैं, उनमे से आप किसी भी तरीके का उपयोग करके आसानी से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। जानते हैं, इन 3 तरीकों के बारे में विस्तार से।

ये पढ़े: Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं; सबसे सही तरीका

Bluetooth के माध्यम से

  • सबसे पहले दोनों फ़ोन के Bluetooth ऑन करें।
  • अब पुराने फ़ोन में फाइल मैनेजर को ओपन करें, और उस फोल्डर को या फाइल को लॉन्ग प्रेस करके रखें, जिसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, और नीचे बने “Share” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक स्लाइडर ओपन होगा, इसमें कुछ ऑप्शन दिखेंगे, यहाँ “Bluetooth” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके फ़ोन का Bluetooth आस पास के सभी Bleutooth device को सर्च करेगा, इनमे से अपने नए फ़ोन के Bleutooth device के नाम पर क्लिक करें।
  • नए फ़ोन में एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ “Pair” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर सिलेक्ट की गयी फाइल्स पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर होने लगेगी।

Google Drive के माध्यम से

  • सबसे पहले अपने पुराने फ़ोन में Google Drive ओपन करें।
  • यहाँ दाहिनी ओर नीचे की तरफ बने “New” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक स्लाइडर ओपन होगा, यहाँ अपलोड के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब किसी भी एक फाइल को लॉन्ग प्रेस करें फिर उन सभी फाइल्स को सिलेक्ट करें, जिन्हें अपलोड करना चाहते हैं और दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने “Select” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब जिस जीमेल की ड्राइव पर फाइल्स अपलोड करी हैं, उसे नए फ़ोन में लॉगिन करें, और Google Drive ओपन करें।
  • यहाँ आपको वो सभी अपलोड की गयी फाइल्स दिख जाएगी। किसी भी एक फाइल पर लॉन्ग प्रेस करें और सभी फाइल्स को सिलेक्ट करें, और दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • एक विंडो ओपन होगी, यहाँ “Download” के ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करने पर सभी फाइल्स आपके नए फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगी।

ये पढ़े: Instagram पर close friends के साथ post कैसे शेयर करें

Third-Party Apps के माध्यम से

आप चाहे तो Third-Party Apps के माध्यम से भी अपनी फाइल्स को एक फ़ोन से दुसरे फ़ोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आप SHAREall और Files by Google जैसी ऍप्लिकेशन्स का उपयोग कर सकते हैं। Bluetooth के मुकाबले इनके माध्यम से डाटा ज्यादा स्पीड से ट्रांसफर होता है, इसलिए ज्यादा साइज वाली फाइल्स को ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाता है। इसके लिए आपको दोनों फ़ोन के WiFi को ऑन करना होता है, और पुराने फ़ोन में फाइल्स को सिलेक्ट करके SHAREall या Files by Google के ऑप्शन को चुनना होता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

ImageWhatsApp लाया नया फीचर, नए से पुराने फोन में झट से होगी पूरी चैट ट्रांसफर

यूज़र की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर दिन-प्रति-दिन नए फीचर जुड़ते जा रहे हैं। अब इसमें एक नया फीचर जुड़ा है, जिसके जरिए अटैचमेंट, मेसेज और चैट आसानी से एक से दूसरे फोन पर ट्रांसफर किए जा सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने हाल ही में एक नया …

ImageAndroid से iOS या iOS से Android WhatsApp डाटा कैसे ट्रांसफर करें

Android से iOS आधारित फ़ोन में अपग्रेड करना बड़ा मुश्किल काम होता है और उसका कारण होता है, Android से iOS डिवाइस में डाटा/ फाइल ट्रांसफर करना। लेकिन Android से iOS हो या iOS से Android, इनमें WhatsApp डाटा ट्रांसफर करना और भी मुश्किल होता है। अब इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए Apple …

Imageएक फोन से दूसरे फोन पर e-SIM ट्रांसफर कैसे करें

How to transfer e-SIM from one phone to another? – eSIM, का मतलब है एम्बेडेड सिम, जो फ़ोन में अंदर ही एम्बेड होती है, इसे आप एक डिजिटल सिम भी कह सकते हैं, जो साधारण फिज़िकल सिम कार्ड की जगह ले सकती है। की तरह ही काम करती है। इसके साथ आपको फिज़िकल सिम कार्ड …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.