शादी के बाद नए पते पर वोटर कार्ड को ऑनलाइन ट्रांसफर कैसे करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वोटर आईडी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जिसके साथ ही आपको भारत में अपना वोट देने का अधिकार मिलता है। साथ ही ये पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम आता है, इसीलिए ये बहुत ज़रूरी है कि आप इसे अप टू डेट रखें। भारत में आज के समय में लगभग हर 18 वर्ष से ऊपर के युवक और युवती के पास वोटर आईडी होता है, अगर नहीं है, तो आप यहां जान सकते हैं। लेकिन शादी के बाद लड़कियों का घर का पता बदल जाता है। ऐसे में आपकी शादी जहां हुई है आप वहाँ वोट नहीं दे पाएंगे। इसीलिए शादी के तुरंत बाद अपने वोटर आईडी कार्ड को ट्रांसफर करें। इस काम को ऑनलाइन भी किया जा सकता है। आइये जानते हैं कि लड़कियाँ शादी के बाद अपने वोटर आईडी को ऑनलाइन कैसे ट्रांसफर करें।

वोटर आईडी को ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए

भारतीय चुनाव आयोग ने शादी के बाद वोटर आईडी कार्ड को ट्रांसफर (स्थानांतरित) करने का बेहद आसान तरीका जनता को दिया है। ये कार्य एक ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा बेहद आसानी से किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट ऑनलाइन अपलोड भी करने होंगे, इसीलिए पहले इन्हें इकठ्ठा कर लें।

  • बिजली / पानी / गैस के नवीनतान बिल (जिनसे पता चले की आपका नया एड्रेस क्या है)
  • आधार कार्ड
  • आपके वर्तमान बैंक की पासबुक के पहले पेज की कॉपी
  • भारतीय पासपोर्ट (यदि है तो)
  • यदि घर अपना है तो विभाग द्वारा बने ज़मीन के कागज़ों का रिकॉर्ड
  • यदि घर अपना नहीं है तो रेंट दीड

ऑनलाइन वोटर कार्ड ट्रांसफर कैसे करें? – How To Transfer Voter Card After Marriage Online

शादी के बाद लड़की का पता बदल जाता है और वोटर आईडी कार्ड में इसे अपडेट करना ज़रूरी है। इसके लिए आपको फॉर्म 8 भरना होगा। इसका आसान तरीका आप नीचे स्टेप्स द्वारा समझ सकते हैं।

  • सबसे पहले राष्ट्रीय सेवा मतदाता पोर्टल (NVSP) पर जाएँ।
  • अब अपने नंबर या मेल-आईडी के साथ लॉग-इन करें।
  • यहां होम पेज पर ‘Shifting of residence/ correction of entries in existing electoral roll’ का विकल्प मिलेगा, इसे चुनें।
  • अब ये आपसे पूछेगा कि किसके लिए फॉर्म भर रहे हैं, यहां Self पर क्लिक करें।
  • अब EPIC नंबर भरें और Submit पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म 8 खुलेगा, इसमें मांगी गयी सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसमें कुल 5 पेज होंगे, जिनमें राज्य और शहर की जानकारी, फिर आपकी पूरी जानकारी, आधार नंबर, नए घर का पता, इत्यादि सब भरना होगा। इन सभी जानकारियों को सत्यापित करने वाले डॉक्यूमेंट भी इनके साथ अपलोड करने होंगे। अंतिम पेज भरने के बाद ‘Preview and Submit’ पर क्लिक करें।
  • अब सारी जानकारी एक बार फिर से जांच लें और Submit कर दें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

Imageवोटर आईडी को आधार कार्ड के साथ कैसे लिंक करें, 31 मार्च है इसकी डेडलाइन

वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सरकार ने 31 मार्च, 2024 की डेडलाइन सेट की है। आधार कार्ड से वोटर कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया सरकार ने इसलिए शुरू की, जिससे एक ही व्यक्ति अलग अलग स्थान से वोटर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन न करे। हालांकि फिलहाल ये अनिवार्य नहीं …

Image2024 में इन आसान स्टेप्स के साथ वोटर कार्ड के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई

Voter ID कार्ड आज के समय में एक महत्वपूर्ण कागज़ात है, जिसके साथ आप अपना वोट डालने का एक महत्वपूर्ण दायित्व पूरा करते हैं। अपने देश में अपने नेताओं को चुनने का अधिकार आपको इसी वोटर कार्ड के ज़रिये मिलता है। आप वोटर कार्ड के बिना इलेक्शन (निर्वाचन प्रक्रिया) में हिस्सा नहीं ले सकते हैं …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products