WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें: WhatsApp हम सभी की लाइफ का एक हिस्सा बन गया है, जिस पर हम डेली अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से चैटिंग करते रहते हैं। उनमें से कुछ चैट्स हमारे लिए ख़ास होती हैं, जिन्हें हम डिलीट करना नहीं चाहते हैं, लेकिन जब हम नया फ़ोन लेते हैं, तो उसमे सभी पुरानी चैट्स हट जाती हैं। वैसे तो WhatsApp पर बैकअप का ऑप्शन रहता है, जिससे गूगल ड्राइव पर सभी चैट्स का बैकअप हो जाता है, और नए फ़ोन में उस बैकअप को रिस्टोर कर सकते हैं, लेकिन आपने इस ऑप्शन को ऑन नहीं किया है, फिर भी आप अपनी चैट्स को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए ीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें

यदि आपने google drive पर अपनी चैट्स का बैकअप नहीं लिया है, और अपने पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में WhatsApp Chats को ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

ये पढ़े: OneDrive स्पेस कैसे खाली करे? (7 आसान टिप्स)

  • सबसे पहले अपने पुराने फ़ोन में WhatsApp ओपन करें और दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें, एक मेनू ओपन होगा, यहाँ “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें?
  • यहाँ पर “Chats” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें, और स्क्रॉल करके नीचे आये, यहाँ “Transfer Chats” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब नीचे दिख रहे हरे कलर के “Start” बटन पर क्लिक करें, और Wifi का पॉपअप ओपन होने पर “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर फ़ोन में स्कैनर ओपन हो जायेगा।
  • अपने नए फ़ोन में WhatsApp ओपन करें और “Agree and Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपने नंबर से रजिस्टर करके OTP को वेरीफाई करें, फिर चैट्स को ट्रांसफर करने का ऑप्शन आएगा, यहाँ “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक QR Code दिखेगा, इस QR Code को पुराने फ़ोन में खुले स्कैनर से स्कैन करें। इतना करने पर पुराने फ़ोन से WhatsApp chats नए फ़ोन में ट्रांसफर हो जाएगी।

ये पढ़े: कंप्यूटर फोल्डर Lock कैसे करे? (2 आसान तरीकें)

अब आपको समझ आ गया होगा कि WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें? इस तरह से आप अपने पुराने एंड्राइड फ़ोन से नए एंड्राइड फ़ोन में WhatsApp chats को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा कि दोनों फ़ोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन हो, और दोनों फ़ोन एक ही वाईफाई नेटवर्क से कनेक्टेड हों।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

ImageWhatsApp लाया नया फीचर, नए से पुराने फोन में झट से होगी पूरी चैट ट्रांसफर

यूज़र की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर दिन-प्रति-दिन नए फीचर जुड़ते जा रहे हैं। अब इसमें एक नया फीचर जुड़ा है, जिसके जरिए अटैचमेंट, मेसेज और चैट आसानी से एक से दूसरे फोन पर ट्रांसफर किए जा सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने हाल ही में एक नया …

ImageWhatsApp चैट रिस्टोर: Android और iPhone यूज़र्स ऐसे करे अपनी डिलीट WhatsApp चैट और मीडिया फाइल्स को रिस्टोर

WhatsApp आपको ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर किसी भी चैट या मैसेज को डिलीट करने की अनुमति देता है। लेकिन क्या हो, यदि आप किसी महत्वपूर्ण WhatsApp संदेश या चैट को गलती से डिलीट कर देते हैं या अपने डिवाइस को रीसेट या बदलते समय अनजाने में अपने मैसेज या डाक्यूमेंट्स को खो देते हैं? क्या …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

ImageNew Year 2026 से पहले WhatsApp ने दिया बड़ा अपडेट, देखें नए फीचर्स

नए साल से ठीक पहले WhatsApp ने 2026 के लिए अपने खास New Year features रोलआउट कर दिए हैं। यह वही वक्त होता है, जब WhatsApp पर साल का सबसे ज़्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है। लोग देर रात तक मैसेज भेजते हैं, वीडियो कॉल्स करते हैं और ग्रुप चैट्स में नए साल के बनाते …

Discuss

Be the first to leave a comment.