इंस्टाग्राम रील पर नहीं आ रहे व्यू, तो अपनाएं ये तरीके, तेजी से वायरल होगी रील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instragram पर अपने कंटेंट को वायरल करके फेमस होना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको इसका एल्गोरिथम पता होना चाहिए। एप पर कई लोग रोज रील बना कर डालते हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ कुछ ही लोगों की रील पर व्यू आते हैं। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते, हैं, कि इंस्टाग्राम रील को वायरल कैसे करें? या इंस्टाग्राम रील पर व्यू कैसे लाएं?, तो इस लेख में हमनें इसके बारे में विस्तार से बताया है।

ये पढ़ें: Instagram का नया फीचर Blend – अब दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे रील्स फीड

इंस्टाग्राम रील को वायरल कैसे करें?

इंस्टाग्राम रील को वायरल कैसे करें?

हाई क्वालिटी में कंटेंट डालें

हमारे एप में डेटा सेविंग का ऑप्शन ऑन होता है, जिस वजह से रील हाई क्वालिटी में अपलोड नहीं हो पाती है, और लोगों का इतना इग्नेजमेंट नहीं मिलता है। इसलिए, आपको रील को हमेशा हाई क्वालिटी में अपलोड करना होगा।

  • इसके लिए इंस्टाग्राम एप को ओपन करें, और प्रोफाइल वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां ऊपर बनी तीन लाइन वाले मेनू पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रॉल करके नीचे आएं, और “Data usage & media quality” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Upload at highest quality” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

रिलेटेड हैशटैग और लोकेशन का उपयोग करें

जब भी आप अपनी रील को पब्लिश करें, तो उसमें हैशटैग का उपयोग जरूर करें, कुछ हैशटैग ट्रेडिंग में होते हैं, जिस वजह से इंस्टाग्राम उन हैशटैग वाली रील ज्यादा दिखाता है। इसके अतिरिक्त, आप लोकेशन भी डालें, क्योंकि अलग अलग शहर के लोगों को उनकी लोकेशन के आधार पर भी कंटेंट दिखाया जाता है, और कई बार लोग लोकेशन सर्च करके भी वहां का कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

कीवर्ड और डिस्क्रिप्शन का उपयोग करें

कई लोग सिर्फ हैशटैग के भरोसे बैठ जाते हैं, और अपनी रील में डिस्क्रिप्शन और कीवर्ड का उपयोग नहीं करते हैं। जबकि, आपको अपनी रील से रिलेटेड डिस्क्रिप्शन लिखना जरूरी है, और आप कोई केटेगरी से रिलेटेड रील डालते हैं, तो आपको उस केटेगरी के कीवर्ड को भी अपनी रील के डिस्क्रिप्शन में शामिल करना होगा। अक्सर आपने देखा होगा, कई रील के नीचे कार का डिस्क्रिप्शन होता है, और वो वायरल हो जाती है, जिसका कारण वो डिस्क्रिप्शन और इसमें उपयोग होने वाले कीवर्ड होते हैं।

हुक या सस्पेंस क्रिएट करें

इंस्टाग्राम का एल्गोरिथम इंगेजमेंट पर काम करता है, कि आपकी रील को कितनी देर तक देखा जा रहा है, यदि इंगेजमेंट अच्छा होगा, तो एप उस रील को बूस्ट करेगा, और ज्यादा लोगों को दिखाएगा, इसलिए रील में हुक या सस्पेंस क्रिएट करना जरूरी है, जिससे लोग उस रील को देखते ही स्वाइप न करे, बल्कि आखिर तक रुकें।

कमेंट करवाएं

आप सोच रहे होंगे रील पर व्यू ही नहीं आ रहे हैं, और हम कमेंट करवाने की बात कर रहे हैं। दरअसल, जब आप ऊपर बताए गए तरीकों को आजमाएंगे, तो आपकी रील पर व्यू आने लगेंगे, इसके बाद आपको लोगों से कमेंट करवाना होगा। कई रील में आपने देखा होगा, लोग प्रोडक्ट मूवी या टूल से रिलेटेड रील डालते हैं, और कहते हैं, नाम या लिंक जानने के लिए लिंक, नाम, या कुछ कॉमेंट करें। ऐसे में कई लोग उन रील पर कमेंट करते हैं, और इंगेजमेंट बढ़ते ही रील वायरल हो जाती है।

ये पढ़ें: Instagram Reels को बनाएं और धमाकेदार; ये हैं Instagram reels के लिए 300+ पॉपुलर हैशटैग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Imageसड़कों पर Toll भरने के बदले नियम: ये गलती नहीं सुधारी, तो दोगुना टोल देना पड़ेगा, लेकिन इस तरीके से बच सकते हैं आप

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अभी तक FASTag नहीं लगवाया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। सरकार ने टोल कलेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 नवंबर 2025 से लागू होगा। अब बिना FASTag वाले वाहनों से टोल वसूली का तरीका बदल गया है। ये नया …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

Imageनया फोन खरीदने से पहले ये 3 सवाल खुद से नहीं पूछे, तो नुकसान तय है

नया फोन खरीदते वक्त एक अजीब सा जोश होता है। ऑफर दिखता है, रिव्यू वीडियो चलते हैं, दोस्त सलाह देते हैं और दिमाग कहता है, “अब नहीं लिया तो पछताऊँगा।” लेकिन सच्चाई ये है कि ज़्यादातर लोग फोन खरीदने के बाद पछताते हैं, खरीदते वक्त नहीं। इसका कारण फोन खराब होना नहीं होता, कारण वो …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products