इस तरह देखें Netflix, Prime Video, ZEE5 के मूवीज और टीवी शो फ्री में, सबसे आसान तरीके

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं, और अलग अलग प्रकार की मूवीज और टीवी शो देखना पसंद करते हैं, लेकिन Netflix, Prime Video, ZEE5 जैसे OTT के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आपको बता दें, कि आप बिना इनका अलग से कोई सब्सक्रिप्शन लिए भी इनका कंटेंट देख सकते हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि Netflix, Prime Video, ZEE5 की मूवीज और टीवी शो फ्री में कैसे देखें? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन, अपनाएं ये आसान तरीका

Netflix, Prime Video, ZEE5 की मूवीज और टीवी शो फ्री में कैसे देखें?

यदि आप OTT कंटेंट फ्री में देखना चाहते हैं, तो उसके कई तरीके हैं, जिसमें से कुछ लीगल और कुछ इलीगल हैं। हालांकि यदि किसी झंझट में नहीं फसना चाहते हैं, तो लीगल तरीका ही अपनाएं। हालांकि आगे हमनें दोनों तरीकों के बारे में बताया है।

मोबाइल रिचार्ज के माध्यम से

पहला सबसे आसान और सही तरीका मोबाइल रिचार्ज है। आप हर महीने फोन का रिचार्ज करवाते ही हैं, तो एक साथ ज्यादा महीने वाला रिचार्ज करवा कर आप Netflix, Prime Video, ZEE5 की मूवीज और टीवी शो फ्री में देख सकते हैं। सभी टेलीकॉम कंपनियों में OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान आते हैं, जिनमें ज्यादा वैलिडिटी के साथ आप इन सभी OTT के कंटेंट को एक्सेस कर पाते हैं, और आपको अलग से इसके लिए पैसे खर्च भी नहीं करना होते हैं।

टेलीग्राम के माध्यम से

टेलीग्राम का उपयोग तो आप सभी ने कभी न कभी किया ही होगा, टेलीग्राम पर लोग अलग अलग चैनल्स को सर्च करते रहते हैं, जिनमें से कुछ चैनल्स मूवीज जैसे कंटेंट भी उपलब्ध करवाते हैं। हालांकि ये गैर कानूनी तरीका है, लेकिन देश में आधे से ज्यादा लोग इसी तरह लेटेस्ट मूवीज देखते हैं, वो बस मूवी का नाम सर्च करके इन चैनल्स को टेलीग्राम पर ढूंढ लेते हैं।

मूवीज एप्स

इंटरनेट पर Pikashow जैसे कई एप्स हैं, जिन पर Netflix, Prime Video, ZEE5 जैसे सभी OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट उपलब्ध होता है। हालांकि ये भी गैर कानूनी तरीका है, लेकिन इस तरह भी लोग लेट्स फिल्में और टीवी शो फ्री में देखते हैं। इनमें रिलीज के दूसरे दिन ही मूवीज उपलब्ध हो जाती है, और इसके अतिरिक्त सभी प्रकार की वें सीरीज भी उपलब्ध होती है।

इनमें से आपके लिए क्या सही होगा?

यदि हमारी मानें तो पहला तरीका अपनाएं, जिसमें आपको सिर्फ अपने फोन का रिचार्ज करना होगा, और उसके साथ ही आप फ्री में लगभग सभी OTT का कंटेंट एक्सेसवकर पाएंगे। ये एक सैफ और लीगल तरीका है।

अन्य गैर कानूनी एप्स का उपयोग करने पर आपके डेटा को खतरा हो सकता है, क्योंकि इन्हें इंस्टॉल करने पर ये आपके फोन का पूरा एक्सेस ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कार्यवाही होने पर आप बुरी तरह से इसमें फंस सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि Netflix, Prime Video, ZEE5 की मूवीज और टीवी शो फ्री में कैसे देखें? हालांकि, आप हमेशा सही तरीका ही चुनें। इन सब के अतिरिक्त, कुछ Group Buy टूल्स भी इंटरनेट पर उपलब्ध है, जिनके माध्यम से कम खर्च में इनके एक्सेस लिए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: हम किसी भी तरह की पायरेसी को बढ़ावा नहीं देते हैं, ये पूरी तरह से गैर कानूनी है। ये एक इन्फॉर्मेशनल कंटेंट है, और मूवीज और टीवी शो देखने के लिए हमेशा लीगल तरीका ही अपनाएं।

ये पढ़ें: JioHotstar Free Subscription: Jio, Airtel व Vi के यूज़र्स ऐसे पाएं JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Imageइस वीकेंड धूम मचाने आ रहे हैं ये नए OTT Releases – Netflix, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV पर देखें ये टॉप वेब सीरीज़ और फिल्में

वीकेंड शुरू होते ही लोग घर बैठे OTT release this week का इंतज़ार करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस शुक्रवार और वीकेंड पर क्या देखें, तो आपके लिए खुशखबरी है। Netflix, Prime Video, JioHotstar, SonyLIV, Apple TV+ और ZEE5 जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म इस हफ़्ते कई शानदार नयी फिल्में और वेब सीरीज़ …

ImageJioHotstar फ्री के साथ आते हैं ये सभी ब्रॉडबैंड प्लान – जानिए कौन-सा प्लान दे रहा है सबसे बेहतर ऑफर – JioFiber, Airtel या ACT?

आजकल मनोरंजन की दुनिया सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रही। Netflix, Prime Video, SonyLIV और अब JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने हर घर को सिनेमाघर बना दिया है। लेकिन हर ऐप का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में अगर एक ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ही Free JioHotstar जैसे सारे ओटीटी फायदे …

ImageNetflix Free Hacks 2025: कौन से तरीके सच में काम करते हैं?

Netflix दुनिया की सबसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विस बन चुकी है और हर कोई Stranger Things, Squid Game, Delhi Crime, Heeramandi, The Witcher जैसे शो देखना चाहता है। इसके अलावा इस पर ढेरों फिल्में भी उपलब्ध हैं, जो कई भाषाओँ में आपको मिलेंगी। लेकिन एक बड़ी परेशानी ये है कि Netflix अब फ्री ट्रायल नहीं देता। …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.