HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु; खरीदें या नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HP ने अपना नया गेमिंग लैपटॉप HP Omen Transcend 14 पेश किया है, ये लैपटॉप डिज़ाइन और परफॉरमेंस दोनों ही मामलो में बेस्ट होने वाला है। ये एक thin और light गेमिंग लैपटॉप है। यदि आप भी इसे लेने मन बना रहे हैं, तो इस लेख में हमनें HP Omen Transcend 14 रिव्यु किया है, जिसमें परफॉरमेंस, डिज़ाइन, फायदे नुकसान सभी की जानकारी दी गयी हैं।

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु

इस लेख में आगे हमनें HP Omen Transcend 14 रिव्यु किया है जिससे आपको ये समझ आएगा कि ये गेमिंग लैपटॉप आपके लिए वर्थी है या नहीं। सबसे पहले इसके फायदे और नुक्सान के बारे में जान लेते हैं , जिससे आपको कुछ शब्दों में समझ आ जायेगा कि आपको ये लैपटॉप क्यों लेना चाहिए।

HP Omen Transcend 14

फायदे

  • इसमें आपको Sleek और stylish design मिल जाती है।
  • ये एक thin laptop है, जो आपको बेहतर परफॉरमेंस देता है।
  • इसमें आपको automatic refresh rate adjustment के साथ 2.8K OLED display मिल जाता है, जिसमे आपको वाइब्रेंट और शार्प कलर मिलते हैं।
  • इसके साथ RGB keyboard मिलता है, जिसको आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
  • इसमें Efficient cooling system दिया गया है, जीससे हैवी टास्क परफॉर्म करने पर भी इसका मदर बोर्ड ठंडा रहेगा।
  • इसमें आपको Ample connectivity options मिल जाते हैं।

नुक्सान

  • बैटरी बैकअप के मामले में थोड़ा लौ परफॉर्म करता है, खासकर गेमिंग सेशंस के दौरान।
  • इसमें आपको 720p resolution की घटिया webcam quality मिलती है।
  • इसका डिस्प्ले काफी चमकदार है, जिससे आँखों में रिफ्लेक्शन आता है।
  • स्पीकर की आवाज को लाउड किया जा सकता है।
  • अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है।

ये पढ़ें: 40,000 रुपए में बेस्ट 5G फ़ोन्स

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु: डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में HP Omen Transcend 14 बेस्ट होने वाला है, क्योंकि इसको बनाने में एल्युमिनियम का उपयोग किया गया है, जो मजबूत और काफी हल्का होता है। जिस वजह से इसका वजन मात्र 1.63 किलोग्राम है। पीछे की तरफ इसमें ऊपर ही एयर वेंट दिया गया है और मशीन को ठंडा करने के लिए इसमें डुअल फ़ैन सेटअप भी मिल जाता है।

बात करे डिज़ाइन की तो पतला और हल्का होने की वजह से ये I/O के मामले में में अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अन्य गेमिंग लैपटॉप के मामले में ये काफी हल्का है। इसमें आपको गेमिंग हेडफ़ोन को कनेक्ट करने के लिए थंडरबोल्ट 4 पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिल जाता है। दाईं ओर इसमें दो USB-A 10 Gbps पोर्ट दिए गए हैं, जिसमे से एक पावर आउटपुट को सपोर्ट करता है।

पीछे की तरफ  RTX 4060 से जुड़ा हुआ एक HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है, जो एक्सटर्नल डिस्प्ले को एक अच्छा आउटपुट देने में सहायता करता है। इसमें आपको चार्जिंग के लिए  USB-C पोर्ट मिल जाता है, जो PD चार्जिंग (140W तक) और डिस्प्लेपोर्ट को सपोर्ट करता है। केबल कनेक्टिविटी के लिए पिछले हिस्से में भी दो पोर्ट दिए गए हैं।

इसमें चारों तरफ मैट कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लैपटॉप का लुक तो अच्छा है, लेकिन दाग धब्बे लगने पर उनको साफ़ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। नीचे की तरफ इसमें rubber feet मिल जाते हैं, जिससे सतह से इसको थोड़ा ऊपर रखा जा सके।

हालांकि कभी कभी लैपटॉप को एक साइड से उठाने पर कुछ चटकने की आवाज आती है, जो थोड़ी चिंता का विषय हो सकता है। बात करे इसकी सम्पूर्ण डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की तो दोनों ही बहुत शानदार है।

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु: कीबोर्ड और ट्रैकपैड

कीबोर्ड और ट्रैकपैड के मामले में भी HP Omen Transcend 14 Ultra को काफी अट्रैक्टिव बनाया गया है। ये उन लोगों को ज्यादा पसंद आ सकता है, जो कुछ स्टाइलिश और यूनिक गैजेट्स को पसंद करते हैं। इसमें RGB कीबोर्ड दिया गया है, जिसे आसानी से ओमेन गेमिंग हब ऐप (लाइट स्टूडियो) या विंडोज सेटिंग्स से मैनेज किया जा सकता है। इसकी डायनेमिक लाइटिंग से अल अलग पैटर्न बना कर लोगों को चकित किया जा सकता है। इसमें RGB ज़ोन दिए गए हैं, जिनमें WASD Keys के लिए अलग से एक ज़ोन शामिल है। यदि आप कीबोर्ड बैकलाइट को एडजस्ट करना चाहते हैं तो F4 key से भी कर सकते हैं।

keyboard की सभी keys के बीच में ज्यादा स्पेस नहीं दिया गया है, जिससे इसमें टाइपिंग करना काफी आसान हो जाता है। अन्य लैपटॉप के कीबोर्ड से इसका कीबोर्ड अलग होने की वजह से इसकी आदत लगने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन बाद में इसमें आपको मजा आने लगता है।

बात करे trackpad की तो इसमें काफी बड़ा और रेस्पॉन्सिव trackpad दिया गया है, लेकिन  ग्लास ट्रैकपैड के मुकाबले ये इतना स्मूथली काम नहीं करता है, इसलिए गेमिंग के दौरान किसी वायर्ड माउस का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

ये पढ़ें: गूगल ट्रांसलेट ऐप के साथ किसी भी भाषा का अपनी पसंद की भाषा में करें अनुवाद, जानें तस्वीरों में लिखे टेक्स्ट को कैसे करें ट्रांसलेट  

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु: डिस्प्ले

HP Omen Transcend 14 में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 00% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट भी मिल जाता है। ये लैपटॉप अपनी स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को 40 Hz से 120 Hz तक स्वचालित रूप से एडजस्ट कर सकता है, ये स्क्रीन पर चल रहे टास्क या कंटेंट पर निर्भर करता है।

हमारे द्वारा जब इसकी ब्राइटनेस को टेस्ट किया गया तो इसका डिस्प्ले घर के अंदर और बाहर दोनों जगह काफी ब्राइट था। हालांकि सेटिंग्स के माध्यम से इसकी ब्राइटनेस को एडजस्ट भी किया जा सकता है। इसके 14 इंच के डिस्प्ले में 2800 x 1800 का उच्च रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जो गेमिंग और मूवीज देखने के साथ साथ बाकि अन्य कामों के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकता है।

इसके डिस्प्ले को 16:10 के आस्पेक्ट रेशियो जितना लम्बा रखा गया है, जिससे इसमें ज्यादा से ज्यादा कंटेंट को फिट किया जा सकता है। हालांकि जैसा हमनें ऊपर बताया है, डिस्प्ले ज्यादा चमकदार होने की वजह से ज्यादा रौशनी वाली जगह पर काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आँखों पर इसका रिफ्लेक्शन आता है।

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु: परफॉरमेंस और थर्मल्स

इसकी परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें Intel Core Ultra 7 155H का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी परफॉरमेंस को बेहतर बनाता है। Intel की Turbo Boost technology की वजह से ये 4.80 GHz की clock speed पर काम करता है। performance mode में इसके CPU का TDP 15W है। इसमें 16 cores दिए गए हैं, जिसमे 6 performance cores, 8 efficiency cores, और 2 low-power cores शामिल हैं।

टास्क को स्मूथली परफॉर्म करने के लिए इसमें 16 GB LPDDR5X RAM दी गयी हैं, जो 7467 MT/s की क्लॉक स्पीड पर काम करती हैं। GPU के लिए इसमें RTX 4060 GPU का इस्तेमाल किया गया है, जिसका TDP 65W है, इसी के साथ इसमें 8 GB Virtual RAM मिल जाती हैं। अच्छे ग्राफ़िक्स के लिए इसमें अलग से Intel Arc GPU भी दिया गया है। नीचे हमनें इसके कुछ बेंचमार्क रुलत बताये हैं।

BenchmarkScore
PCMark 106901
Cinebench R231666/13308
3D Mark Time Spy7959
Geekbench 62204/12744

/

इन ग्राफ्स से आपको समझ आ ही रहा होगा कि छोटे फॉर्म फैक्टर और 65W TGP RTX 4060 के लिए इस लैपटॉप ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। इस परफॉरमेंस के एक कारण इसके high RPM fans भी हैं, जो इसे गर्म होने से बचा रहे हैं। कितना भी हैवी टास्क परफॉर्म करने पर इसके कीबोर्ड पर उसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता न ही वो इतना गर्म होता है, हालांकि लैपटॉप का पिछला हिस्सा थोड़ा गर्म हो जाता है लेकिन इतना ज्यादा भी नहीं कि चिंता का विषय बने। हमारे द्वारा इस पर CrystalDiskMark test भी किया गया है, जिसमे इसे PCIe NVMe Gen 4 M.2 SSD scores मिले हैं।

गेमिंग के मामले में भी इसने अच्छा परफॉर्म किया है। जब Cyberpunk 2077, RDR2, और The Witcher 3 पर इसका टेस्ट किया गया तो समझ आया कि सभी अच्छे गेम्स इसमें 1440p पर खेले जा सकते हैं। हालांकि ज्यादा स्मूथली खेलने के लिए 1080p बेस्ट है। DLSS और FSR का उपयोग करके AI फ्रेम जेनरेशन को भी आसान किया जा सकता है।

इसमें आप डिस्प्ले के सभी रिज़ॉल्यूशन का उपयोग नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर गेम में औसत FPS इस रिज़ॉल्यूशन से कम होते हैं। यदि आप पसंदीदा AAA टाइटल के लिए GPU पावर को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इसे RTX 4070 वैरिएंट में अपग्रेड कर सकते हैं।

GameGraphics Settings/PresetsAverage FPS
Cyberpunk 2077RT Ultra 1800p18.32
Cyberpunk 2077RT Ultra 1440p50.72
Cyberpunk 2077RT Ultra 1080p66.55
The Witcher 3 RT Ultra Preset40
The Witcher 3Ultra Preset60
RDR21800p (DLSS)50.71
RDR21440p (DLSS)62.23
RDR21080p (DLSS)83.47

ज्यादा गर्म वातावरण में इस लैपटॉप पर हैवी गेम्स खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्यूंकि जब हमारे द्वारा इसका परीक्षण किया गया तो CPU अधिकतम 85 °C तापमान तक पहुँच गया। हालांकि ये कोई बुरा संकेत नहीं है, पर फिर भी मशीन के सोहलियत के लिए इस चीज का ध्यान रखना आवश्यक है।

थर्मल के मामले में ये गेमिंग लैपटॉप पतला और हल्का होने के बावजूद भी ठीक ठाक है। इसके पंखे की आवाज़ कानों में सुनाई देती है, लेकिन इतनी ज्यादा भी नहीं। जब भी इस पर ब्राउज़िंग या अन्य नार्मल टास्क किये जाते हैं तो इसके पंखे तुरंत चालू हो जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु: बैटरी लाइफ और चार्जिंग

इस गेमिंग लैपटॉप में 71Wh की बड़ी बैटरी दी गयी है, जो 140W पावर एडॉप्टर के साथ आती है। ये पावर एडॉप्टर इस लैपटॉप को सिर्फ 35 मिनट में 0% से 50% तक चार्ज करने में सक्षम है। इसमें काफी बड़ी बैटरी दी गयी हैं, लेकिन फिर भी ये बैटरी बैकअप के मामले में इतना बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाटा है, जब इसका परीक्षण किया गया तो परफॉरमेंस और बैलेंस मोड में इसका स्क्रीन-ऑन समय औसतन 4 से 4.5 घंटे है।

इसके बारे में क्लेम किया गया है, कि  lowest power mode में ये 10 घंटे की बैटरी लाइफ देता है, लेकिन जब हमनें इसका परीक्षण किया तो ये 6 घंटे तक भी नहीं चल पाया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, जो स्टूडेंट्स या एम्प्लाइज दिनभर अपने लैपटॉप पर दिनभर काम करना चाहते हैं, उनके लिए ये बैटरी लाइफ के मामले में इतना अच्छा ऑप्शन साबित नहीं हो सकता है। इसी के साथ सिर्फ बैटरी सपोर्ट पर इस पर ज्यादा गेमिंग सेशंस नहीं किये जा सकते हैं, इसके लिए आपको इसके प्लग को कनेक्ट करके ही रखना पड़ेगा।

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु: स्पीकर्स

साउंड क्वालिटी के मामले में HP Omen Transcend 14 Ultra अच्छा परफॉर्म करता है। हालांकि इसमें ज्यादा साउंड नहीं मिलता लेकिन इसकी साउंड क्वालिटी काफी बेहतर है, सभी स्पेक्ट्रम में इसमें क्लियर ऑडियो सुनाई देता है। चाहे आप हाई, मिड, या लौ रेंज में कुछ सुन रहे हो। ज्यादा शोर वाले वातावरण में इसके स्पीकर्स शांत हो जाते हैं।

HP Omen Transcend 14 Ultra रिव्यु: वेबकेम

इसमें  NVIDIA Maxine द्वारा संचालित वेबकेम का उपयोग किया गया है, जो  AI-driven enhancements और voice enhancer की सुविधा देता है। इसमें 720p रिज़ॉल्यूशन मिलते हैं, जिस वजह से कम रौशनी में इस पर वीडियो कांफ्रेंस करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि इसमें Windows Hello IR का ऑप्शन दिया गया है जिससे automatic framing and background blur का उपयोग करके वीडियो कांफ्रेंस बनाया जा सकता है।

ये Microsoft Office Home and Student 2021 license के साथ आता है, जिससे ये स्टूडेंट्स के लिए काफी प्रभावशाली हो सकता है, लेकिन इसके लिए पैकेज में अलग से मूल्य जोड़ा जाता है और आप सभी प्रोडक्टिविटी टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।

क्या आपको HP Omen Transcend 14 Ultra खरीदना चाहिए?

यदि आप एक मल्टी टास्किंग लैपटॉप चाहते हैं, जो बिल्ड क्वालाइटी, आकर्षक डिज़ाइन, और बेहतर परफॉरमेंस देता हो तो आप इसका चयन कर सकते हैं, लेकिन इसकी कीमत 1,70,000 रुपये है, यदि आप पतला और हल्का लैपटॉप चाहते हैं, तो इस कीमत में आपको और भी अच्छे ऑप्शंस मिल सकते हैं। यदि आप बिना लैपटॉप को चार्ज करे लम्बे समय तक काम करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए इतना अच्छा ऑप्शन साबित नहीं हो सकता है। इसके लिए आप कोई अन्य ऑप्शन चुन सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOPPO के इस फोन ने मचाई बाजार में तबाही, इतनी कम कीमत पर शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ हो गया लॉन्च

OPPO ने भारत में अपना एक और दमदार बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को OPPO A5 5G के नाम से पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आता है। आगे OPPO A5 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते …

ImageAsus Zephyrus G15 2021 रिव्यु: ROG सीरीज़ की बेहतरीन पेशकश

ASUS ने भारत में Zephyrus G14 (review) जो कि एक बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप है और जिसे अपनी कैटेगरी में Smartprix People’s Choice अवार्ड भी मिला था, के सक्सेसर Zephyrus G15 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस साल ROG Zephyrus G सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने 14-इंच और 15-इंच के साइज़ों …

ImageAsus TUF Gaming A15 2021 रिव्यु

Asus ने लगभग सभी ज़रूरतों और कीमतों के अनुसार कई श्रेणियों में लैपटॉप लॉन्च किये हैं। इन लैपटॉपों में से कई ऐसे हैं जिनके सक्सेसर या अपडेटेड मॉडल नए फीचरों और डिज़ाइन के साथ हर साल आते हैं। आज हम जिस लैपटॉप का रिव्यु करने जा रहे हैं वो भी ऐसा ही है। हम बात …

Imagerealme P3 Ultra क्यों खरीदें, और क्यों नहीं?, जानें इन 6 कारणों से

30,000 रूपये के बजट में हाल ही में लॉन्च हुआ realme P3 Ultra स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, जिसकी कीमत 26,999 रूपये है, तो ये बातें आपके काम की हो सकती है। इस लेख में हमनें बताया है, कि आपको ये फोन क्यों खरीदना चाहिए?, और क्यों नहीं खरीदना चाहिए? जिससे आप इसे खरीदने …

Imageफिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता! Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में ₹70,000 तक की गिरावट

Samsung Galaxy S25 Ultra एक बेहद बेहतरीन फ्लैगशिप फोन है, जो इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च हुआ है और अगर आप इस फोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं, लेकिन कीमतें आपके आड़े रही हैं, तो यही सबसे अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर लिमिटेड टाइम के …

Discuss

Be the first to leave a comment.