Huawei Enjoy Z होगा 24 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने 24 मई को चीन में अपनी Enjoy सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने चीन की माइक्रो ब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर जो पोस्टर शेयर किया है उसके अनुसार यह डिवाइस Enjoy Z ही होगा।

साइड प्रोफाइल देखने पर यह साफ़ हो जाता है की डिवाइस में आपको कर्व डिजाईन देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन में आपको 5G सपोर्ट भी मिलेगा जो इसको किफायती कीमत में एक बेहतर 5G ऑप्शन की तरह पेश करेगा।

पोस्टर में डिवाइस से जुडी और कोई जानकरी शेयर नहीं की गयी है तो स्पेसिफिकेशन की जानकारी के लिए लांच इवेंट का इन्तजार करना पड़ेगा। सॉफ्टवेयर की जहाँ तक बात है ये फोन गूगल मोबाइल सर्विस के बिना ही लांच किया जायेगा।

Huawei ने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के समय में भी काफी एक्टिव रहते हुए डिवाइस को लांच किया है। नए US रूल के अनुसार सेमी-कंडक्टर कंपनी जैसे TSMC आदि को Huawei को चिपसेट सप्लाई करने से मन किया गया है और यह कंपनी के लिए एक काफी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है,”अमेरिका अपनी टेक्नोलॉजी कंपनियों को ऊँचा उठाने के लिए बाहरी स्मार्टफोन कंपनियों को परेशान करने के साथ बंद हो जाने के लिए यह सब कर रहा है। लेकिन इस नए नियम के साथ US की कंपनियों की विश्वसनीयता में कमी आती है साथ ही यह US में भी इसका बुरा असर होगा।”

कंपनी ने हाल ही में इंडिया में Huawei App गैलरी के साथ अपने Honor 9X Pro को लांच किया था। इसके अलावा यूरोप में भी Huawei P30 Pro के नए एडिशन को गूगल सर्विस के बिना ही लांच किया गया है।

 

Related Articles

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Redmi K40 Game enhanced edition होगा 27 अप्रैल को लांच, जाने क्या हो सकता है ख़ास

पिछले कुछ दिनों से ख़बरें सामने आ रही थी रेड्मी अपना एक नए गेमिंग स्मार्टफोन लांच करने वाली है। और आज लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने चीनी माइक्रो-ब्लॉग्गिंग साईट पर फोन के लांच डेट को शेयर कर दिया है। Redmi का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K40 Enhanced edition एक गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर 27 …

ImageRealme Q3 होगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 1100 के साथ होगा 22 अप्रैल को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Realme ने आज Realme Q3 को लांच करने की घोषणा कर दी है। ये कम्पनी का एक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन होगा जो 22 अप्रैल को चीन में लांच किया जायेगा। ये डिवाइस पिछले साल लांच किये गये Realme Q2 का अपग्रेड मॉडल होगा। हाल ही में सामने आई जानकारी के हिसाब से फोन में MediaTek …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.