Realme Q3 होगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 1100 के साथ होगा 22 अप्रैल को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज Realme Q3 को लांच करने की घोषणा कर दी है। ये कम्पनी का एक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन होगा जो 22 अप्रैल को चीन में लांच किया जायेगा। ये डिवाइस पिछले साल लांच किये गये Realme Q2 का अपग्रेड मॉडल होगा। हाल ही में सामने आई जानकारी के हिसाब से फोन में MediaTek Dimensty 1100 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जायेगा।

Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर सुनिश्चित किया है की डिवाइस 22 अप्रैल को चाइना में लांच की जाएगी। कंपनी Q3 के साथ बेस्ट प्राइस एंड परफॉरमेंस कॉम्बिनेशन डिवाइस पेश करने का मन बना रही है। कंपनी के अनुसार Reakme 2 लाइन अप की 1 मिलियन यूनिट बिक चुकी है।

 

रियलमी की लांच डेट के साथ ही डिवाइस के कुछ फीचर भी लीक हुए है। लीक्स्टर के अनुसार फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही यहाँ 65Wफ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

डिजाईन के मामले में Q3 कंपनी के पारम्परिक पंच होल डिजाईन पैटर्न को ही फॉलो करता हुआ मिल सकता है। रियर साइड क्वैड कैमरा सेटअप भी दिया जायेगा। सोर्स के अनुसार फोन को मार्किट में 2000 युआन यानि लगभग 20 हज़ार रुपए के आस-पास की कीमत में पेश किया जायेगा।

वैसे Realme Q2 आपको सिर्फ चीन में ही देखने को मिलती है। कंपनी ने Realme Q2 5G को इंडिया में Narzo 30 Pro के तौर पर लांच किया था तो उम्मीद है की Realme Q3 सीरीज भी इंडिया में इसी तरह देखने को मिले।

Related Articles

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageRedmi का गेमिंग स्मार्टफोन होगा अप्रैल महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Redmi ने आज अपने नए अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में लांच करने की घोषणा कर दी है। फ़ोन पहले चाइना में लांच किया जायेगा। तो यह डिवाइस शाओमी के सब ब्रांड रेडमी के तहत लांच होगा जो शाओमी के गेमिंग डिपार्टमेंट के खालीपन को भी भरेगा। डिवाइस को लांच करने की …

ImageRealme ला रहा है Smart Tv 43-इंच स्क्रीन साइज़ के साथ इंडिया में, मध्याव ने किया ट्वीट

Realme के India CEO माधव सेठ ने इंडिया में 43-इंच Realme TV को लांच करने की घोषणा की है। सीईओ ने ट्विटर पर जानकारी शेयर की है जिसमें डिवाइस का नाम और अपकमिंग टीवी का डिजाईन भी पोस्ट किया है। The next launch speech is quite interesting this time. Tell me your expectations from our …

ImageRealme GT Master Edition होगा 21 जुलाई को 120Hz AMOLED डिस्प्ले और SD870 के साथ लांच, जाने क्या होगा ख़ास

पिछले काफी दिनों से Realme GT के मास्टर एडिशन को लेकर काफी अफवाहें सामने आ रही है। और आज कंपनी ने इसको 21 जुलाई को चीनी मार्किट में पेश करने की घोषणा की है। अभी के लिए यह सिर्फ चीन में ही पेश किये जायेंगे भारतीय बाजारों को कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products