Realme GT Master Edition होगा 21 जुलाई को 120Hz AMOLED डिस्प्ले और SD870 के साथ लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले काफी दिनों से Realme GT के मास्टर एडिशन को लेकर काफी अफवाहें सामने आ रही है। और आज कंपनी ने इसको 21 जुलाई को चीनी मार्किट में पेश करने की घोषणा की है। अभी के लिए यह सिर्फ चीन में ही पेश किये जायेंगे भारतीय बाजारों को कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लांच इवेंट में Master Edition के साथ GT Mater Explorer Edition भी पेश किया जा सकता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस से जुडी सभी जानकारियों पर:

Realme GT Mater Edition लांच डेट

रियलमी की यह लेटेस्ट डिवाइस Realme GT Mater Edition 21 जुलाई को चीन में लांच की जाएगी। अगर कीमत की बात करे तो मार्किट को देखते हुए Realme इस डिवाइस को 3000 युआन की कीमत के आस पास पेश कर सकता है।

Realme GT Master Edition के आपेक्षित फीचर

अगर सभी अफवाहों को एक जगह रखे तो फोन में आपको सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिल सकती है। परफॉरमेंस के लिए यहाँ स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। पॉवर के लिए यहाँ 4,300mAh की बड़ी बैटरी 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 16MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ दिया जा सकता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया हो सकता है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए सुपर लीनियर स्टीरियो स्पीकर भी इसको कही ख़ास बनायेंगे।

5G कनेक्टिविटी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर भी यहाँ मिलेगा। कंपनी डिवाइस को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के अलावा 12GB रैम मॉडल को भी पेश कर सकती है।

Realme India के सीईओ ने वैसे Realme GT सीरीज के Q3 2021 में लांच किये जाने के संकेत दिए थे तो उम्मीद है अगस्त महीने में यह फोन इंडियन मार्किट में देखने को मिले।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageRealme 15 18W फ़ास्ट चार्जिंग, 6,000mAh बैटरी और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ 28 जुलाई को होगा लांच

लगता है कोरोना लॉकडाउन के बाद Realme अपनी बजट सेगमेंट डिवाइसों में इजाफा कर रही है। इंडियन मार्किट में Realme C11 को लांच करने के बाद कल कंपनी ने Ralme 6i के भी 24 जुलाई को लांच करने की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में कंपनी अपनी एक और बजट डिवाइस realme C15 इंडोनेशिया …

ImageRealme 6i होगा 24 जुलाई को इंडिया में लांच, फ्लिपकार्ट ने किया टीज़

Realme 6i को भारत में 24 जुलाई को लांच किया जायेगा। इस से पहले डिवाइस को Realme C11 के साथ लांच किये जाने से जुडी इमेज भी सामने आई थी लेकिन आज माधव सेठ ने Realme 6i की लांच डेट का खुलासा किया है। फ्लिप्कार्ट पर सामने आये टीज़र के हिसब से यह डिवाइस आपको …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.