Hyundai Creta भारत में प्रचलित SUV में से एक है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में इसे मॉडल ईयर अपडेट के साथ पेश किया गया है, जिसमें कम कीमत पर दो नए वेरिएंट्स CretaEX(O) और CretaSX Premium को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, SX(O) सहित कुछ मौजूदा वेरिएंट्स में भी कंपनी ने बदलवा किए हैं। आगे इन वेरिएंट्स की कीमत और अपडेट्स के बारे में जानते हैं।
कंपनी ने CretaEX(O) वेरिएंट को रेगुलर EX वेरिएंट से ऊपर रखा है, ये भी नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल के साथ चार ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें से दो की कीमत में रेगुलर Ex के मुकाबले 65,000 रुपए का अंतर नजर आएगा।
यदि आप पैनोरमिक सनरूफ वाली कार लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन होगी, क्योंकि इसमें पैनोरमिक सनरूफ और एलईडी रीडिंग लाइट्स दी गई है। पहले ये फीचर्स 14.47 लाख रुपये की कीमत वाली S(O) एंट्री-लेवल ट्रिम में आती थी, और अब इस कार को आप इससे 1.5 लाख कम में खरीद सकते हैं।
वेरिएंट
EX(O) कीमत
1.5-litre naturally aspirated petrol MT
Rs 12.97 लाख
1.5-litre naturally aspirated petrol CVT
Rs 14.37 लाख
1.5-litre diesel MT
Rs 14.57 लाख
1.5-litre diesel AT
Rs 15.97 लाख
Hyundai Creta SX Premium
इस वेरिएंट को प्रीमियम वैरिएंट क्रेटा के SX Tech और SX(O) ट्रिम्स के मध्य में रखा गया है। इसमें आपको वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे। ये कार पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल इन तीन ऑप्शंस में उपलब्ध है।
वेरिएंट
SX Premium कीमत
1.5-litre naturally aspirated petrol MT
Rs 16.18 लाख
1.5-litre naturally aspirated petrol CVT
Rs 17.68 लाख
1.5-litre diesel MT
Rs 17.77 लाख
Hyundai Creta SX(O)
ये Creta का मौजूदा वेरिएंट है, जिसे 8,000 रुपये तक महंगा कर दिया गया है, जिसमें डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जैसे सेंसिंग वाइपर, पीछे की सीटों के लिए वायरलेस फोन चार्जर, और स्कूप्ड आदि।
वेरिएंट
SX(O) कीमत
1.5-litre naturally aspirated petrol MT
Rs 17.46 लाख
1.5-litre naturally aspirated petrol CVT
Rs 18.92 लाख
1.5-litre diesel MT
Rs 19.04 लाख
1.5-litre diesel AT
Rs 19.99 लाख
1.5-litre turbocharged petrol 7DCT
Rs 20.18 लाख
Creta की कीमत और अन्य विशेषताएं
Creta की एक्स शोरूम कीमत 11.11 लाख रुपये से लेकर 20.42 लाख रुपये तक है। हालांकि, अलग अलग राज्य और शहरों के अनुसार कीमत में अंतर देखने को मिलेगा। इसमें टाइटन मैटे ग्रे और स्टारी नाइट एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल जाता है।
फीचर्स की बात करें, तो कार में आपको एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच स्क्रीन मिलेगी। डुअल-ज़ोन एसी, और आगे की सीटों के लिए वायरलेस फ़ोन चार्जर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फ़ॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में ABS के साथ EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर्स को भी शामिल किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।
Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …
Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …
Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …
realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …
₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …